ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज 3 मार्च का इतिहास

UB India News by UB India News
March 3, 2023
in Lokshbha2024, आज का इतिहास
0
आज 23 फरवरी सन् 2023 का इतिहास

RELATED POSTS

आज 14 मई 2026 का इतिहास

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

3 मार्च का दिन देश-दुनिया के साथ ही खेल की दुनिया में भी बहुत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन साल 2006 में श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपने इंटरनेशनल करियर का 1000वां विकेट हासिल किया था। इसके अलावा आज ही के दिन साल 2009 में पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका टीम पर अटैक हुआ था।

क्रिकेट के इतिहास में 3 मार्च के दिन का खास महत्व है। साल के तीसरे महीने का यह तीसरा दिन इस खेल की दो बड़ी घटनाओं का गवाह है। 3 मार्च 2006 को श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था। यह कारनामा करने वाले मुरलीधरन दुनिया के पहले गेंदबाज बने। यह इत्तेफाक है कि इस दिन की दूसरी घटना में भी श्रीलंका की भागीदारी रही। 3 मार्च 2009 को पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियाँ चलाईं। श्रीलंका की टीम दोनों देशों के बीच खेले जा रहे श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के लिए स्टेडियम की तरफ जा रही थी, जब बस को निशाना बनाया गया। घटना के बाद मैच रद्द कर दिया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 3 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1575 : मुग़ल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया।

1839 : जमशेदजी एन टाटा का जन्म।

1919 : मराठी के प्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे का निधन।

1943 : महात्मा गांधी ने 21 दिन से चली आ रही अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया।

1966 : बीबीसी ने अगले वर्ष से रंगीन टेलीविजन प्रसारण की अपनी योजना का ऐलान किया।

1971 : ऐसी खबर मिली कि चीन ने अपना दूसरा भू उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है।

1974 : तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान डीसी 10 अंकारा से लंदन जाते हुए पेरिस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत।

2005 : अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने 67 घंटे तक लगातार बिना रूके उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने विमान में ईंधन भी नहीं भरा।

2006 : श्रीलंका के बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। वह यह कारनामा अंजाम देने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।

2009 : पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां चलाईं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज 14 मई 2026 का इतिहास

आज 14 मई 2026 का इतिहास

by UB India News
May 13, 2026
0

आज 14 मई इतिहास के झरोखे को खोले तो अनगिनत रंग भरे बदल तैरते नजर आएंगे । इसी झरोखे में...

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

by UB India News
August 15, 2025
0

14 अगस्त 1947 एक ऐसी तारीख है जिसे भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी दिन...

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

Next Post
मंहगाई की मार

मंहगाई की मार

यूपी विधानसभा में लगी अदालत , 6 पुलिसवालों को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एक दिन की सजा सुनाई

यूपी विधानसभा में लगी अदालत , 6 पुलिसवालों को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एक दिन की सजा सुनाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend