ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी आज रायसीना डायलॉग का करेंगे उद्घाटन, 3 दिन के सम्मेलन में 100 देश शामिल होंगे, मुख्य अतिथि के रूप में इटली की प्रधानमंत्री पहुंची भारत

UB India News by UB India News
March 4, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी आज रायसीना डायलॉग का करेंगे उद्घाटन, 3 दिन के सम्मेलन में 100 देश शामिल होंगे, मुख्य अतिथि के रूप में इटली की प्रधानमंत्री पहुंची भारत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायसीना डायलॉग के 8वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 2 मार्च से 4 मार्च तक नई दिल्ली के ताज होटल में आोयजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में इटली की प्रधानमंत्री जिर्योजियो मिलोनी चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगी।

इस साल का यह डायलॉग ऐसे समय में हो रहा है जब भारत G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। इस लिहाज से इस बार का रायसीना डायलॉग काफी महत्वपुर्ण माना जा रहा है। रायसीना डायलॉग 2023 में सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस बार की थीम- उकसावा, अनिश्चितता, संकट और तूफान में जलता दीया है।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

इस साल 100 देश से ज्यादा होंगे शामिल
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रायसीना डायलॉग 2023 में सौ से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख, सैन्य कमांडर, उद्योग के कप्तान, टेक्नोलॉजी लीडर, सामरिक मामलों के विशेषज्ञ, शिक्षाविद, पत्रकार, रणनीतिक मामलों के जानकार शामिल हैं।

इसे विदेश मंत्रालय ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित करता है। पिछले आठ सालों में रायसीना डायलॉग का प्रभाव अलग-अलग क्षेत्रों पर लगातार बढ़ रहा है। साथ ही इस समारोह की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेजर ग्लोबल कॉन्फ्रेंस के रूप में हुई है।

क्या है रायसीना डायलॉग?
दुनिया के अलग-अलग देशों के लोगों का एक मंच है जहां वैश्विक हालात और चुनौतियों पर एक सार्थक चर्चा के उद्देश्य से रायसीना डायलॉग की शुरुआत की गई। इसमें 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं। केंद्र सरकार ने रायसीना डायलॉग की शुरुआत 2016 में की थी। जिसके बाद से हर साल इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले देशों और लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है। भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का यह प्रमुख सम्मेलन है। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय की ओर से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से किया जाता है।

पिछले साल 90 देश शामिल हुए
पिछले साल रायसीना डायलॉग 2022 में 90 देशों के 210 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे। करीब 100 सेशन के दौरान रायसीना के युवा साथियों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। वहीं, 2021 में कोरोना के चलते इसे वर्चुअल आयोजित किया गया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
लोकसभा चुनाव-2024 : प्रथमदृष्टया महागठबंधन बिहार में एनडीए पर भारी दिखता है………

लोकसभा चुनाव-2024 : प्रथमदृष्टया महागठबंधन बिहार में एनडीए पर भारी दिखता है.........

हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, जांच के लिए बनाई 6 सदस्यों की कमिटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend