प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (27 फरवरी) को कांग्रेस (Congress) पर जमकर बरसे. उन्होंने चुनावी राज्य कर्नाटक के बेलगावी (Belagavi) में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान किया है. खरगे कर्नाटक से ही ताल्लुक रखते हैं. पीएम मोदी ने कहा, ”मल्लिकार्जुन खरगे का मैं बहुत सम्मान करता हूं. अभी कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा था. वो सबसे सीनियर हैं. धूप थी, लेकिन धूप में छतरी का सौभाग्य खड़गे जी को नसीब नहीं हुआ. छाता किसी और के लिए लगा था. ये देख कर जनता समझ रही है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है.”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस कर्नाटक का अपमान करती है. कर्नाटक के नेताओं का कांग्रेस अपमान करती है. इतनी बड़ी रकम पल भर में ट्रांसफर हुई और कोई बिचौलिया नहीं, कोई कट-कमीशन नहीं, कोई करप्शन नहीं. कांग्रेस ने अगर 16 हजार करोड़ रुपये का सोचा होता तो 12-13 हजार करोड़ रुपया कहीं गायब हो गया होता, लेकिन ये मोदी की सरकार है, पाई-पाई आपकी है. आपके लिए है.” प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त के रूप में 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 16,800 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है.
बेलगावी से पूरे हिंदुस्तान को सौगात मिली
उन्होंने कहा, “आपका (बेलगावी की जनता) ये प्यार और आशीर्वाद पाकर हम सभी को दिन रात मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है. बेलगावी की धरती पर आना किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है. आज बेलगावी से पूरे हिंदुस्तान को सौगात मिली है. आज यहां से पीएम किसान सम्मान निधि की एक और किस्त भेजी गई है. एक ही क्लिक पर देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 16 हजार करोड़ रुपये पहुंचे हैं. इस पर दुनिया को भी अजूबा होता है.”
छोटे किसान बीजेपी सरकार की प्राथमिकता
पीएम ने कहा, “आज का बदलता हुआ भारत हर वंचित को वरीयता देते हुए एक के बाद एक विकास के काम कर रहा है. हमारे देश में दशकों तक छोटे किसानों को नजरअंदाज किया गया, अब यही छोटे किसान बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में हैं. इन छोटे किसानों के खातों में अब तक 2.5 लाख करोड़ रुपया जमा किया जा चुका है और इसमें भी 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे हमारी किसानी करने वाली माता-बहनों के खाते में जमा हुए हैं.”
कर्नाटक के विकास कार्यों का किया जिक्र
कर्नाटक के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम (PM Modi) ने कहा, “खेती हो, इंडस्ट्री हो, पर्यटन हो, बेहतर शिक्षा हो या बेहतर स्वास्थ्य हो, यह सब अच्छी कनेक्टिविटी से और सशक्त होते हैं. इसलिए बीते वर्षों से हम कर्नाटक की कनेक्टिविटी पर बहुत अधिक फोकस कर रहे हैं. इस समय कर्नाटक में रेलवे के 45 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. आप सोच सकते हैं कि इससे कितने लोगों को रोजगार मिला है.”
प्रधानमंत्री ने बेलगावी से पीएम किसान सम्मान निधि की एक और किस्त जारी करते हुए पीए मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, “एक ही क्लिक पर देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 16 हजार करोड़ रुपये पहुंचे हैं. इस पर दुनिया को भी अजूबा होता है. इतनी बड़ी रकम पल भर में ट्रांसफर हुई और कोई बिचौलिया नहीं, कोई कट-कमीशन नहीं, कोई करप्शन नहीं.”
कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “यदि कांग्रेस ने 16 हजार करोड़ रुपये का सोचा होता तो 12-13 हजार करोड़ रुपया कहीं गायब हो गया होता. लेकिन ये मोदी की सरकार है, पाई-पाई आपकी है. आपके लिए है.” उन्होंने आगे कहा, “इन छोटे किसानों के खातों में अब तक 2.5 लाख करोड़ रुपया जमा किया जा चुका है और इसमें भी 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे हमारी किसानी करने वाली माता-बहनों के खाते में जमा हुए हैं.”
‘कृषि में हो रहा है सार्थक बदलाव’
पीएम मोदी ने कहा, “साल 2014 के बाद से देश लगातार कृषि में एक सार्थक बदलाव की ओर बढ़ रहा है. हम कृषि को आधुनिकता के साथ जोड़ रहे हैं. 2014 में कृषि का बजट 25 हजार करोड़ रुपये था जबकि इस बार हमारा कृषि बजट 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है.” उन्होंने कहा, “आज का बदलता हुआ भारत हर वंचित को वरीयता देते हुए एक के बाद एक विकास के काम कर रहा है. हमारे देश में दशकों तक छोटे किसानों को नजरअंदाज किया गया, अब यही छोटे किसान बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में हैं.”
‘कर्नाटक की कनेक्टिविटी पर फोकस’
अपनी सरकार के कामकाज का ब्यौरा देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “खेती हो, इंडस्ट्री हो, पर्यटन हो, बेहतर शिक्षा हो या बेहतर स्वास्थ्य हो. यह सब अच्छी कनेक्टिविटी से और सशक्त होते हैं, इसलिए बीते वर्षों से हम कर्नाटक की कनेक्टिविटी पर बहुत अधिक फोकस कर रहे हैं. इस समय कर्नाटक में रेलवे के 45 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. आप सोच सकते हैं कि इस से कितने लोगों को रोजगार मिला है.”
बेलगावी में एक रोडशो भी किया
पीएम मोदी ने इससे पहले शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और बेलगावी में एक रोड शो भी किया. पीएम मोदी का रोड शो करीब 11 किलोमीटर का रहा. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 6 एसपी, 11 एएसपी, 28 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर, 22 केएसआरपी दस्ते और कुल 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था. पीएम मोदी ने बेलगावी में कई विकास पहलों की आधारशिला भी रखी. यहीं उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त भी जारी की.







