आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. इस वर्ष 8 मार्च को होली है और होलिका दहन से आठ दिन पहले यानी आज से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है. मान्यता है कि फाल्गुन अष्टमी से होलिका दहन तक कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. ऐसे में आप मुंडन, शादी-ब्याह, जमीन, मकान, गाड़ी खरीदने जैसे शुभ कार्य ना करें. हालांकि, आप देवी-देवता की पूजा-आराधना कर सकते हैं, क्योंकि ये पूरे 8 दिन देवी-देवताओं की पूजा के लिए श्रेष्ट होते हैं. यदि आप इस दौरान दान-पुन्य करें तो आपको अवश्य लाभ होगा. ऐसी भी मान्यता है कि होलाष्टक में महामृत्युंजय मंत्र जपने से कष्टों, रोगों से छुटकारा मिल सकता है. संतान प्राप्ति के लिए आप होलाष्टक के दौरान कृष्ण भगवान की पूजा कर सकते हैं. करियर में सफलता हासिल करने के साथ-साथ जिंदगी से दुख-दर्द, निराशा, कष्ट दूर करने, अच्छी सेहत पाने के लिए कई तरह के उपाय भी किए जा सकते हैं. विभिन्न देवी-दवताओं की पूजा की जाती है.
इसके साथ, आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं. सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है. शिव भक्त उनकी पूजा-पाठ करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त पूरी श्रद्धाभाव से शंकर जी की पूजा करता है, उससे शिव जी प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं. सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए. फिर पूजा स्थल की सफाई करके शंकर भगवान और माता पार्वती की तस्वीर रखकर दिया, धूपबत्ती, अगरबत्ती आदि जलाएं. गंगाजल, दूध से जलाभिषेक करें. भोलेनाथ का प्रिय पुष्प, बेलपत्र, प्रसाद आदि चढ़ाएं और फिर अंत में आरती करें.
27 फरवरी 2023 का पंचांग
आज की तिथि – फाल्गुन शुक्ल अष्टमी
आज का करण – विष्टि
आज का नक्षत्र – रोहिणी
आज का योग – वैद्रुति
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – सोमवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 7:03:00 AM
सूर्यास्त – 6:41:00 PM
चन्द्रोदय – 11:16:59
चन्द्रास्त – 25:42:59
चन्द्र राशि– वृषभ
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 11:30:28
मास अमांत – फाल्गुन
मास पूर्णिमांत – फाल्गुन
शुभ समय – 12:11:10 से 12:57:11 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:57:11 से 13:43:13 तक
कुलिक– 15:15:17 से 16:01:19 तक
कंटक– 09:07:02 से 09:53:04 तक
राहु काल– 08:30 to 09:57
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:39:06 से 11:25:08 तक
यमघण्ट– 10:39:06 से 11:25:08 तक
यमगण्ड– 11:07:52 से 12:34:10 तक
गुलिक काल– 14:19 to 15:47







