ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाल में खतरे में ‘प्रचंड’ सरकार:डिप्टी-PM सहित 4 मंत्रियों का इस्तीफा

UB India News by UB India News
February 26, 2023
in Lokshbha2024
0
पाल में खतरे में ‘प्रचंड’ सरकार:डिप्टी-PM सहित 4 मंत्रियों का इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल में दो महीने पहले बनी पुष्प कमल दहल की सरकार से उप-प्रधानमंत्री राजेंद्र सिंह लिंगदेन समेत राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) के 4 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, प्रचंड की सरकार ने गठबंधन से बाहर जाकर राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस के रामचंद्र पौडेल को समर्थन देने की घोषणा की है। इससे नाराज RPP के मंत्रियों ने शनिवार को सरकार से हटने का फैसला लिया।

हालांकि, जिन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, उनकी पार्टी ने अब तक आधिकारिक तौर पर सरकार से समर्थन वापस नहीं लिया है। अगर ऐसा होता है तो प्रचंड सरकार खतरे में आ सकती है। नेपाल की संसद में 275 सीट हैं, जिसमें RPP की 14 सीटें हैं। इसके साथ ही वो 5वीं सबसे बड़ी पार्टी है।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

PM प्रचंड ने राष्ट्रपति पद के लिए रामचंद्र पौडेल को समर्थन दिया है, जिसके बाद उप-प्रधानमंत्री राजेंद्र सिंह लिंगदेन ने इस्तीफा दे दिया।
PM प्रचंड ने राष्ट्रपति पद के लिए रामचंद्र पौडेल को समर्थन दिया है, जिसके बाद उप-प्रधानमंत्री राजेंद्र सिंह लिंगदेन ने इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों के पास कई अहम विभाग थे
शनिवार को नेपाल के PM ऑफिस ने 4 मंत्रियों के इस्तीफे की बात स्वीकार की है। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि सरकार ने उनका इस्तीफा माना है या नहीं। मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले RPP के नेता लिंगदेन के पास ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय था। वहीं उपाध्यक्ष बिक्रम पांडे के पास शहरी विकास मंत्रालय और नेता ध्रुव बहादुर प्रधान के पास कानून, न्याय और संसदीय कार्य मंत्रालय था। इसी तरह, दीपक बहादुर सिंह सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री थे।

रामचंद्र पौडेल का राष्ट्रपति बनना लगभग तय
दूसरी तरफ, नेपाली कांग्रेस के नेता रामचंद्र पौडेल का नेपाल का राष्ट्रपति बनना लगभग तय हो गया है। उनके पास नेपाली कांग्रेस, CPN-माओवादी केंद्र, जनता समाजवादी पार्टी और CPN पार्टी समेत आठ पार्टियों का नया गठबंधन बना है। नेपाल में 9 मार्च को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। यहां राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है और एक व्यक्ति को सिर्फ 2 बार ही राष्ट्रपति पद के लिए चुना जा सकता है।

नेपाल में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नॉमिनेशन भरने के बाद वापस लौटते रामचंद्र पौडेल।
नेपाल में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नॉमिनेशन भरने के बाद वापस लौटते रामचंद्र पौडेल।

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी रबि लामिछाने की सदस्यता
इससे पहले 7 फरवरी को नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने प्रचंड की सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। वहीं गठबंधन में फूट पड़ने से कई मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। जिससे सरकार खतरे में आ गई थी।

रबि लामिछाने ने पार्टी के नेताओं के साथ एक मीटिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस करके इस्तीफे की घोषणा की थी।
रबि लामिछाने ने पार्टी के नेताओं के साथ एक मीटिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस करके इस्तीफे की घोषणा की थी।

दरअसल, नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने 28 जनवरी को नेपाल के डिप्टी PM रबि लामिछाने को दोहरी नागरिकता के मामले में दोषी माना था। कोर्ट ने सांसद के तौर पर उनकी सदस्यता और चुनाव को रद्द करने का फैसला सुनाया था। इसके बाद उन्हें डिप्टी पीएम और गृहमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। लामिछाने पर आरोप थे कि उनके पास नेपाल के अलावा अमेरिका की भी नागरिकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
अब भारत और पाकिस्तान की तुलना बचकानी है………….

अब भारत और पाकिस्तान की तुलना बचकानी है.............

26 साल से चुनाव नहीं, कांग्रेस के भीतर कितना पावरफुल है सीडब्ल्यूसी?

26 साल से चुनाव नहीं, कांग्रेस के भीतर कितना पावरफुल है सीडब्ल्यूसी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend