ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पप्पू यादव के काफिले में एक-दूसरे से टकराई गाड़ियां, बाल-बाल बचे

UB India News by UB India News
February 15, 2023
in खास खबर, दुर्घटना, पटना, भोजपुर
0
पप्पू यादव के काफिले में एक-दूसरे से टकराई गाड़ियां, बाल-बाल बचे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) के कारकेट में चल रही कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसमें सुरक्षाकर्मी समेत कई लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को पास के शाहपुर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा कि हादसा उस समय हुआ जब पुलिस गाड़ी को ओवर लोड बालू लदे ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। हादसे में बक्सर जाप जिलाध्यक्ष सुनील कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं घटना के बाद पप्पू यादव काफी सहमे नजर आए। उन्होंने बताया कि आखिर क्या हुआ था?

आरा-बक्सर नेशनल हाईवे 922 पर सोमवार देर रात 1 बजे पप्पू यादव के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में BMP (बिहार मिलिट्री पुलिस ) के 2 जवान समेत 11 लोग घायल हुए हैं। इसमें पूर्व सांसद और जाप (जन अधिकार पार्टी) संयोजक पप्पू यादव हादसे में बाल-बाल बचे। हादसा इतना जबरदस्त था की गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और स्कॉट की गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

ये हादसा ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव के पास हुआ। पप्पू यादव कार्यकर्ताओं के साथ मुबारकपुर गांव से लौटे थे। वो पुरवा गांव में सह जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव परमानंद यादव के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे।

सबसे पहले हादसे की कुछ तस्वीरें देखिए….

हादसे के बाद गाड़ी के इस तरह से परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद गाड़ी के इस तरह से परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद घायल हालत में सड़क किनारे बैठे जाप नेता।
हादसे के बाद घायल हालत में सड़क किनारे बैठे जाप नेता।
टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरा टूट गया।
टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरा टूट गया।
कार्यकर्ताओं से बातचीत करने पप्पू यादव।
कार्यकर्ताओं से बातचीत करने पप्पू यादव।

कार्यकर्ताओं के साथ शादी में जा रहे थे पप्पू यादव

पप्पू यादव यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। हादसे में बक्सर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, राजकुमार, दिनेश जी, बीएमपी के दो जवान और ड्राइवर समेत 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

गाड़ी को बार-बार ओवरटेक कर रहा था ट्रक

पप्पू यादव ने बताया कि हम लोग सारण के मुबारकपुर कांड में पीड़ितों से मिलकर अपनी पार्टी के बक्सर महासचिव की बेटे की शादी में शामिल होने पुरवा गांव जा रहे थे। हमारे साथ कार्यकर्ता और कुछ जवान भी थे।

इसी बीच ओवरलोड ट्रक लगातार हम लोगों की गाड़ी को ओवरटेक कर आगे-पीछे कर रहा था। इसके बाद ओवरटेक करने के कारण स्कॉट गाड़ी के ड्राइवर ने उससे बचाने की कोशिश की। जिसके चलते पीछे से आ रही गाड़ी आपस में टकरा गई।

घायल जाप कार्यकर्ता।
घायल जाप कार्यकर्ता।
जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बिहार में बालू की ओवरलोडिंग गलत

पप्पू यादव ने कहा कि इस भीषण सड़क हादसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, जवान, चालक समेत 11 लोग जख्मी हो गए। मुझे भी हल्की चोटे आई हैं। अगर स्कॉट के गार्ड ने तत्परता नहीं दिखाते तो घटना बड़ी हो सकती थी। इसलिए मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं। बिहार में बालू ओवरलोडिंग समेत कई चीजें लगातार हो रही है वो सभी गलत है। इसपर बिहार सरकार को विचार करना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
क्या करवट लेगी बिहार की राजनीति?

क्या करवट लेगी बिहार की राजनीति?

Pulwama Attack: शहीद जवानों को PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका साहस देश को प्रेरित करता है

Pulwama Attack: शहीद जवानों को PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका साहस देश को प्रेरित करता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend