ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपशब्द मामले की होगी जांच ………

UB India News by UB India News
February 11, 2023
in अपराध, खास खबर, पटना
0
अपशब्द मामले की होगी जांच ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईजी विकास वैभव के खिलाफ गृहरक्षा एवं अग्निशमन सेवा की महानिदेशक शोभा अहोतकर के अपशब्द का इस्तेमाल किये जाने के मामले की जांच के आदेश दिये। इस बीच‚ महानिदेशक शोभा ओहतकर ने श्री वैभव को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अपने वरिष्ठ के विरुद्ध सोशल मीडिया पर ट्वीट पोस्ट करके सेवा संहिता का उल्लंघन करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये। श्री वैभव को नोटिस का जवाब देने के लिए केवल २४ घंटे का समय दिया गया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि मुझे बृहस्पतिवार को मामले के बारे में पता चला। मैंने इसकी गहन जांच का आदेश दिया है। मैंने अधिकारियों को आरोपों के सभी पहलुओं पर गौर करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा‚‘एक बात स्पष्ट है कि किसी भी अफसर को आधिकारिक मामले से संबंधित ट्वीट सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना चाहिए। ऐसा व्यवहार अनुचित है। यदि किसी अधिकारी को कोई शिकायत है‚ तो वह उसे विभाग के उचित मंच पर रखे।
हालांकि उन्होंने कहा कि इस समय इस मुद्’े पर कुछ कहना उनके लिए उचित नहीं होगा। उन्होंने इस संबंध में सवाल कर रहे मीडियाकर्मियों से कहा कि वे जांच रिपोर्ट का इंतजार करें।
उल्लेखनीय है कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महानिरीक्षक विकास वैभव ने बुधवार की आधी रात को ट्वीट किया था कि उनके बॉस‚ गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा की महानिदेशक शोभा ओहतकर द्वारा उन्हें नियमित रूप से गाली दी जा रही है। उन्होंने अफसोस जताया कि अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद‚‘डीजी मैडम’ द्वारा मुझे नियमित रूप से गाली दी जा रही थी। उन्होंने दावा किया कि मेरे पास ‘डीजी मैडम’ की कुछ अभद्र टिप्पणियों की रिकॉडि़ग भी उपलब्ध है।

आइजी विकास वैभव ने रात 10 बजे फेसबुक साझा कीं तस्वीरें

इसके अलावा रात करीब 10 बजे उन्होंने फेसबुक पर शादी समारोह की तस्वीरों के साथ पोस्ट किया- सिलीगुड़ी में हैं। पारिवारिक वैवाहिक समारोह के कुछ दृश्य साझा कर रहा हूं। बंगाल का यह क्षेत्र मुझे अत्यंत प्रिय है। बाल्यकाल से ही अनेक स्मृतियां इस क्षेत्र से जुड़ी हैं। यात्री मन पूर्व स्मृतियों में विलीन हो रहा है।

RELATED POSTS

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

अग्निशमन एवं होमगार्ड सर्विसेज के आइजी विकास वैभव के द्वारा ट्विटर पर डीजी शोभा ओहटकर पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाने के बाद उपजा विवाद जारी है। इस घटना के बाद डीजी शोभा ओहटकर ने आइजी विकास वैभव को नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

आइजी पर डीजी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा ट्वीट में डीजी की बात रिकार्ड करने का हवाला देते हुए इसे गोपनीयता का उल्लंघन मानते हुए दोषी बताया गया है। यह भी पूछा गया है कि क्यों नहीं आपके इस आचरण के लिए अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा राज्य सरकार से की जाए।

सूत्रों के अनुसार, देर रात तक आइजी का जवाब नहीं मिल सका है। वह पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए पहले से स्वीकृत छुट्टी पर हैं। महानिदेशक सह महासमादेष्टा शोभा ओहटकर के द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि नौ फरवरी की सुबह से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर, व्हाट्सएप आदि पर आपके ट्विटर हैंडल से किया गया ट्वीट वायरल हो रहा है।

नोटिस में कहा गया है कि ट्वीट में आपके द्वारा लिखा गया है कि आप डीजी रैंक की महिला आधिकारी से गालियां ही सुन रहे हैं। आपने यह भी लिखा है कि आपके द्वारा रिकॉर्ड भी किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा कार्यालय की बैठकों में होने वाली चर्चाओं की रिकॉर्डिंग की जाती है। यह आपकी गलत मंशा का द्योतक है। यह कार्यालयी गोपनीयता कानून के प्रविधानों का भी उल्लंघन है। आपका यह आचरण सर्वथा प्रतिकूल है और आपकी अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता एवं विधि विरुद्ध कार्यों का द्योतक है।

एक और ट्वीट, दुष्ट कभी मित्र नहीं बन सकता

आइजी विकास वैभव ने शुक्रवार की सुबह एक और ट्वीट किया। संस्कृत में श्लोक लिखने के बाद उन्होंने उसका अर्थ लिखा- ”कभी-कभी सर्प भी मित्र बन सकता है, किंतु दुष्ट को कभी मित्र नहीं बनाया जा सकता। शेषनाग पर शयन करने वाले हरि का भी दुर्योधन मित्र न बन सका।” विकास वैभव हर दिन अपने ट्विटर हैंडल से संस्कृत के श्लोक का अर्थ बताते हुए ट्वीट करते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

by UB India News
August 18, 2026
0

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

Next Post
आज सीएम करेंगे भागलपुर में विकास कार्यों की समीक्षा

आज सीएम करेंगे भागलपुर में विकास कार्यों की समीक्षा

लालू यादव सिंगापुर से आज आएंगे भारत

लालू यादव सिंगापुर से आज आएंगे भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend