ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में जनता राज नहीं…गुंडाराज है!

UB India News by UB India News
February 10, 2023
in पटना, भाजपा
0
दलित और अतिपिछड़े दो नौजवानों की हत्या कर अपराधियों ने प्रशासन को लगाया जोरदार तमाचा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक बार फिर से सूबे की महागठबंधन सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है. उन्होंने कहा है कि बिहार में जनता राज नहीं बल्कि गुंडाराज है. विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की निर्बाध हत्याएं रूकने का नाम नहीं ले रही है. बेगूसराय में दलित समाज से आने वाले सरपंच पति की हत्या के बाद गोपालगंज के फुलगनी पंचायत के मुखिया की भी आज अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है. सिन्हा ने आगे कहा कि विगत कुछ दिनों में अनेक मुखिया व उपमुखिया की हत्याएं हो चुकी हैं. एक तरह से यह गुंडाराज का आगाज है.

बिहार में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की निर्बाध हत्याएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। बेगूसराय में दलित समाज से आने वाले सरपंच पति की हत्या के बाद गोपालगंज के फुलगनी पंचायत के मुखिया की भी आज अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। #भ्रष्टाचार_गुंडाराज_खत्म_करो pic.twitter.com/rUDeaM3MVb

— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) February 9, 2023

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि सरकार ने निर्वाचित स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को सुरक्षा प्रदान करने के वायदे के साथ ही हत्या के शिकार जनप्रतिनिधियों को समुचित मुआवजा देने का भरोसा दिया था. मगर अपराधियों के गोली के शिकार अनेक जनप्रतिनिधियों के परिजनों को आज कोई पूछने वाला नहीं है. मुख्यमंत्री जी, आप इसी ‘गुंडाराज’ को ‘जनताराज’ बता कर अपने कुशासन को कवर करना चाह रहे थे न! मगर जनता अब आपकी असलियत जान चुकी है.

गोपालगंज में दिनदहाड़े मुखिया की हत्या

गोपालगंज जिला के थावे प्रखंड पंचायत राज से सामने आया है, जहां पर पंचायत के मुखिया मोहम्मद कुरैश को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गया है. गोपालगंज में मुखिया की हत्या के बाद नाराज ग्रामीणों व मुखिया संघ ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुखिया कुरेश अपने घर से अपने ईट भट्ठे पर जा रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई.

दिनदहाड़े मुखिया की हत्या

गोली उनके सर में लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल पहुंचे नाराज ग्रामीणों व मुखिया संघ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांग मानने तक पोस्टमार्टम करने से रोक दिया. इस घटना के बाद से सदर अस्पताल पहुंचे गोपालगंज एमएलसी राजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू बाबू ने बताया कि मुखिया की हत्या बहुत ही निंदनीय है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
टूना टेकरा,  कांडला में दीनदयाल बंदरगाह पर पीपीपी मोड के तहत मेगा कंटेनर हैंडलिंग का अनुबंध

टूना टेकरा, कांडला में दीनदयाल बंदरगाह पर पीपीपी मोड के तहत मेगा कंटेनर हैंडलिंग का अनुबंध

ओयो और खेलो इंडिया का साथ जारी : मध्य प्रदेश में टूर्नामेंट के लिए 1300 रूम नाइट्स का

ओयो और खेलो इंडिया का साथ जारी : मध्य प्रदेश में टूर्नामेंट के लिए 1300 रूम नाइट्स का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend