ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की हुई मौत, 2 घायल

UB India News by UB India News
February 11, 2023
in Lokshbha2024, गोपालगंज, दुर्घटना
0
गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की हुई मौत, 2 घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. घटना फुलवरिया प्रखंड के श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा गांव की है. मिल रही जानकारी के अनुसार ये लोग तिलक समारोह में गए थे और पिकअप वाहन में बैठकर वापर लौट रहे थे. उसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में पिकअप वाहन ने साइकिल सवार दो लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया. जिससे साइकिल सवार दो लोगों की और पिकअप पर सवार दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं. ये घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है.

परिजनों में मचा कोहराम

RELATED POSTS

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पिकअप पर 6 लोग सवार थे. हादसे के बाद पुलिस ने सभी का शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान मीरगंज थाने के कालोपट्टी गांव के 50 वर्षीय विश्वनाथ चौहान, 35 वर्षीय अमरजीत चौहान, मिश्र बतरहा निवासी 23 वर्षीय रवि कुमार और 25 वर्षीय ओम प्रकाश कुमार के रूप में की गई है. हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप को जप्त कर लिया है. वहीं, परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

तिलक कार्यक्रम में गए थे उत्तर प्रदेश 

मिली जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी गांव में रहने वाले रमेश पांडेय की बेटी का गुरुवार को तिलक कार्यक्रम था. ये कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में हुआ था. वहीं से पिकअप में सवार होकर लोग आ रहे थे. तभी मिश्र बतरहां गांव के पास हादसा हुआ है. हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने स्थानिय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

by UB India News
July 14, 2026
0

होर्मुज में UAE के शिपिंग टैंकरों पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और...

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

Next Post
राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान भारी हंगामा

राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान भारी हंगामा

नीतीश में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण: ललन

पीएम बतायें 9 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने क्या–क्या कियाः ललन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend