ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2047 तक इस्लामिक देश बनाने का मकसद, दिए थे घरों में चाकू-तेजाब रखने निर्देश!

UB India News by UB India News
February 9, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
2047 तक इस्लामिक देश बनाने का मकसद, दिए थे घरों में चाकू-तेजाब रखने निर्देश!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का एक दस्तावेज न्यूज18 को मिला है, जिसमें भारत को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाने की प्लानिंग थी. पीएफआई अंदर ही अंदर देश के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रहा था. पीएफआई के पास 2047 तक इस्लामिक देश स्थापित करने के उद्देश्य से एक आंतरिक दस्तावेज था, जिसमें भारत को इस्लामिक राज्य बनाने के लिए 4 चरणों का कार्यक्रम तय किया गया था. एक्सक्लूसिव दस्तावेज के मुताबिक पीएफआई आरएसएस जैसे हिंदू संगठनों को खत्म करने की प्लानिंग कर रहा था. इसका खुलासा महाराष्ट्र एटीएस द्वारा दायर की गई चार्जशीट से पता चला है.

भारत को इस्लामिक देश बनाने की थी प्लानिंग
एटीएस ने आरोपी मजहर मंसूर खान के फोन से एक बुक की ड्राफ्ट जब्त की थी, जिसका शीर्षक ‘इंडिया 2047, टूवर्ड्स रूल ऑफ इस्लाम इन इंडिया’ था. ड्राफ्ट बुक के पहने पन्ने पर यह भी लिखा गया था कि यह एक अहम दस्तावेज है, इसका प्रचार नहीं होना चाहिए. चार्जशीट के मुताबिक, किताब में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने पर इस्लामिक स्टेट बनाने की रूपरेखा तय की गई थी. साथ ही किताब में यह भी जिक्र किया गया था कि कश्मीर और लक्षद्वीप में रहने वाले मुसलमानों को योजना का हिस्सा होना चाहिए. क्योंकि इन जगहों के आठ जिलों में 70 फीसदी मुस्लिम आबादी है.

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

RSS नेताओं पर थी PFI के सदस्यों की नजर
इसके अलावा पुलिस तंत्र और न्यायपालिका को ध्वस्त करने की प्लानिंग भी थी. दस्तावेज में इसका भी खुलासा हुआ है कि पीएफआई इस्लामिक देशों से फंड लेने की योजना बना रहा था. देश में हिंसा फैलाने के लिए पीएफआई कैडर का इस्तेमाल करने की साजिश रच रहा था. इसके अलावा एससी, एसटी और खानाबदोश आदिवासियों का इस्तेमाल कर पीएफआई कैडर का चुनाव करवाना और उनका समर्थन हासिल करने की भी प्लानिंग थी.

अपने लोगों को घरों में चाकू-तेजाब रखने का दिया था निर्देश
6 महीने पहले पीएफआई से जुड़े हुए कई दावे किये गए थे, जिसपर पुलिस की भी मोहर लग गई है.  महाराष्ट्र एटीएस की चार्जशीट में खुलासा किया गया है कि पीएफआई ने अपने लोगों को घर पर तेजाब और हथियार रखने को कहा था. इसके अलावा कार्यकर्ताओं को घर में चाकू, कोल्ड ड्रिंक की बोतल सहित कई अन्य हथियार रखने को कहा गया था. चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि पीएफआई देश में माहौल खराब करने की योजना बना रहा था. पीएफआई के लोगों की कई आरएसएस नेताओं पर नजर थी.

PFI के सदस्यों ने की थी गुप्त मीटिंग
एटीएस ने 27 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं और एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के ठिकानों से दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डेटा और अन्य महत्वपूर्ण चीजें बरामद की हैं. पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि जांच एजेंसी के पास गुप्त सूचना थी कि पीएफआई के साथ काम करने वाले देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और कानून व्यवस्था को बाधित करने का काम कर रहे हैं. दरअसल, पीएफआई के सदस्यों ने महाराष्ट्र के चेंबूर, धारावी, कुर्ला, ठाणे, नेरुल, पनवेल और मुंब्रा में गुप्त बैठकें की थीं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
ऊना में जिंदा जले बिहार के 4 बच्चे

ऊना में जिंदा जले बिहार के 4 बच्चे

पटना में बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद, चैन स्नैचिंग की कोशिश के दौरान 4 लोगों को मारी गोली

पटना में बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद, चैन स्नैचिंग की कोशिश के दौरान 4 लोगों को मारी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend