ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आपदा में भी सियासत………….

UB India News by UB India News
February 9, 2023
in खास खबर, दुर्घटना, ब्लॉग
0
आपदा में भी सियासत………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जोशीमठ की त्रासदी के बाद उत्तराखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष‚ दोनों एक दूसरे पर आपदा को लेकर सियासत करने का इलजाम लगाने में जुटे हैं। हैरत की बात है कि दोनों ओर से राजनीति शब्द का इस तरह इस्तेमाल हो रहा है जैसे राजनीति कोई घृणास्पद चीज हो। राजनीतिक दल संभवतः राजनीति को महज आरोप‚ प्रत्यारोप या सत्ता के लिए तीन तिकड़म समझने की भूल कर रहे हैं। इसीलिए एक दूसरे को आपदा पर सियासत न करने की सलाह दे रहे हैं। सच तो यह है कि राजनीति न हो तो शायद पीडि़तों की आवाज ही दबा दी जाए।

राजनीति वोट लेकर सत्ता के लिए हो तो और बात है‚ लेकिन आपदा या संकट के समय जनता के मुद्दों को लेकर की जाए तो जनता को बहुत राहत पहुंच सकती है। उत्तराखंड में २०१३ की आपदा के बाद तत्कालीन विपक्ष सरकार को न घेरता तो शायद लोगों को वैसा मुआवजा न मिल पाता‚ जो उन्हें मिला। नोबल पुरस्कार प्राप्त अर्थशास्त्री प्रो. अमर्त्य सेन ने अपने एक अध्ययन में चीन में पड़े अकालों का उदाहरण दिया है। १९६० में उत्तर चीन की ६० फीसद कृषि भूमि में बारिश नहीं हुई। १९५८ से १९६२ तक यह इलाका मौसम की मार के कारण सूखे व बाढ़ की त्रासदी झेलता रहा। जून‚ १९५९ में हांगकांग में ७६० मिमी. यानी ३० इंच बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी चीन में भी ऐसा ही हुआ। इन सभी कारणों से चीन में अनाज उत्पादन बुरी तरह गिर गया। अध्ययन में साबित किया गया कि यह अकाल कम उत्पादन के कारण नहीं था‚ बल्कि उसके अनुचित वितरण से भी पैदा हुआ था। और सूचनाओं के अभाव या गलत सूचनाओं के चलते और भी भयावह हो गया। चीन में पड़े इन भीषण अकालों पर नजर डालें तो जहां शहरी आबादी ने अपनी जरूरत का अन्न पाने का हक बरकरार रखा था। गांवों में अधिकारियों ने अपने कम्यूनों की उपलब्धि बढ़ा–चढ़ा कर दिखाने के फेर में अधिक अनाज उत्पादन बताया। नतीजतन‚ किसानों के पास खुद के लिए अन्न नहीं बचा। अकाल भीषण हो गए।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

सेन के विचार को विस्तार दें तो साफ है कि एकदलीय तानाशाही होने से चीजों व सूचनाओं पर सरकारी नियंत्रण ज्यादा होता है। ऐसे में सरकारी महकमे भी शासक दल के कोप से बचने के लिए ऐसी रिपोटे पेश करते हैं‚ जो सरकार के मनमाफिक हों और उसके लिए परेशानी न खड़ी करें। ऐसे में आपदा या अन्य त्रासदी को अफसर कम करके आंकते हैं‚ सरकार के कामों को जरूरत से ज्यादा बढ़ा–चढ़ाकर पेश करते हैं जबकि हकीकत कुछ और होती है। चीन में भी ही हुआ। अकाल की त्रासदी कई गुना बढ़ गई। हमारे देश में लोकतंत्र है‚ और उत्तराखंड में विपक्ष आपदा के दौरान किसी इलाके में राहत न पहुंचने‚ सरकारी अमले के न पहुंचने या बदइंतजामी की बात उठाता है‚ तो सरकार को उसे गंभीरता से लेना चाहिए। इस तरह राजनीति के जरिए जनता की बड़ी सेवा हो सकती है। महात्मा गांधी से लेकर तक माओ तक ने राजनीति को जनसेवा का ही रूप बताया है। मगर पिछले कुछ दशकों में ‘राजनीति’ को गंदा और अस्पृश्य शब्द बना दिया गया है। एक पूरी पीढ़ी इस विचार से प्रभावित है जबकि राजनीति को ही समाज की दशा–दिशा तय करनी होती है। लोकतंत्र में विपक्ष की राजनीति ही सरकार पर दबाव बनाती है‚ और उसे फैसले लेने पर मजबूर करती है। ऐसे में राजनीति को अस्पृश्य मानना खुद को सच्चाई से काट लेना है।

इस साल उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव होने हैं‚ और अगले वर्ष लोक सभा के। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के अलावा सभी दलों की मजबूरी है कि जनता के दुखों को आवाज दें‚ पीडि़तों को मलहम लगाने का काम करें या चुनाव नतीजे भुगतने को तैयार रहें। वस्तुतः राजनीति स्टेटक्राफ्ट का हिस्सा होती है। राज्य का हर कदम राजनीतिक होता है। आपदा प्रबंधन या राहत के कार्य हों या और कुछ‚ जनतंत्र में राजनीतिक दलों या व्यक्तियों को राज्य के कदमों और नीतियों की आलोचना का अधिकार है। हां‚ आलोचना का मतलब छींटाकशी या छिछले आरोप लगाना नहीं होता। राजनीतिक दल हल्के या ओछे आरोप–प्रत्यारोप को राजनीति समझते हैं‚ तो उनका मानसिक दिवालियापन है। लोकतंत्र में राजनीति अनिवार्य है। माना जाता है कि उसमें हर नागरिक को दखल देना चाहिए। आम नागरिक किसी वजह से अपनी बात नहीं कह पाता तो अभिजन वर्ग यानी राजनीतिक दलों को सक्रिय होना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में उन्हें लोकतंत्र का रखवाला यानी वॉचडॉग माना जाता है। मीडिया निष्पक्ष हो तो वह भी इसी तरह का काम करता है। आपदा राहत और पुनर्वास के कार्यों को लेकर राजनीतिक दल अगर जनता के हित में सड़क पर उतरते हैं‚ हो रहे कामों में आ रही दिक्कतें उजागर करते हैं‚ सुझाव देते हैं‚ आशंकाएं जताते हैं‚ नीतिगत खामियों को लेकर कहते–बोलते हैं‚ तो उसमें कुछ गलत नहीं। विपक्ष के उठाए गए मुद्दों को ध्यान में रख सरकार अपनी नीतियों में सुधार ला सकती है। व्यावहारिक दिक्कतें दूर कर सकती है। इससे अंततः आपदा पीडि़त जनता को लाभ ही होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
तुर्की-सीरिया में भूकंप से 15,500 से ज्‍यादा मौतें

तुर्की-सीरिया में भूकंप से 15,500 से ज्‍यादा मौतें

छपरा हिंसा में पिटाई से जख्मी एक और की हुई मौत, 10 फरवरी तक इंटरनेट बैन

छपरा हिंसा में पिटाई से जख्मी एक और की हुई मौत, 10 फरवरी तक इंटरनेट बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend