ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NDA था प्लस 9 और UPA माइनस 28, छह महीने बाद आए सर्वे में कैसे पलट गई तस्‍वीर

UB India News by UB India News
February 7, 2023
in Lokshbha2024
0
यह चुनाव अगले 25 सालों के लिए गुजरात का भविष्य तय करेगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव को लेकर हाल ही में एक सर्वे आया है जिसमें कहा गया है कि अगर आज चुनाव होते हैं तो केंद्र में एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनेगी. इसके बावजूद मोदी सरकार के लिए सर्वे के आंकड़े खुश करने वाले नहीं है. छह महीने पहले इसी एजेंसी के सर्वे के आंकड़ों से मिलान करें तो इस बार के सर्वे में एनडीए की सीटें कम हुई हैं. वहीं, कांग्रेस को जबर्दस्त फायदा होता दिख रहा है.

इंडिया टुडे और सी वोटर के मूड ऑफ द नेशन के नाम से किए गए सर्वे में 1 लाख 40 लोगों ने भाग लिया था. इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों की क्या राय है, इससे जुड़े सवाल किए गए थे. जनवरी में सर्वे के नतीजे जारी किए गए थे. जिसमें जनता ने एनडीए की सरकार फिर से बनने को लेकर मुहर लगाई थी.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

6 महीने में पलटी तस्वीर
एजेंसी ने ऐसा ही सर्वे छह महीने पहले जुलाई 2022 में भी किया था. जुलाई के सर्वे से तुलना करें तो इस बार एनडीए की लोकप्रियता में कमी आई है. एनडीए की सीटें कम हुई हैं, जबकि विपक्षी कांग्रेस की सीटों काफी बढ़ गई हैं.

पहले इस बार के सर्वे पर नजर डालते हैं. जनवरी में आए सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया था कि अगर आज चुनाव होते हैं तो किसकी सरकार बनेगी. इसमें लोगों ने एनडीए को बहुमत दिया था. सर्वे के मुताबिक मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 298 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था. देखने में तो आंकड़े संतोषजनक हैं लेकिन अगर छह महीने पहले के सर्वे से मिलान करें तो ये बीजेपी के लिए टेंशन बढ़ाने वाले हैं.

NDA की सीटें हुईं कम
जुलाई में हुए सर्वे में एनडीए को 307 सीटें मिलती दिखाई गई थीं. छह महीने में एनडीए को 9 सीटों का नुकसान हुआ है. अभी लोकसभा चुनाव 2024 में लगभग 400 दिन बचे हैं. ऐसे में अगर बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की सीटों में गिरावट आती है तो ये खतरे की घंटी हो सकती है. लोकसभा में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है. इसके साथ ही कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए की सीटें जिस तरह से बढ़ी हैं, वो भी मोदी सरकार के माथे पर चिंता की लकीरों को बढ़ाएगा.

कांग्रेस की बल्ले-बल्ले
जनवरी 2023 में आए सर्वे के मुताबिक यूपीए को आज चुनाव होने पर 153 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. यूपीए की सीटें ऐसे तो बहुमत से दूर नजर आ रही हैं लेकिन कांग्रेस को 6 महीने में 28 लोकसभा सीटों का फायदा होता दिख रहा है. जुलाई 2022 के सर्वे में कांग्रेस को 125 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था. 6 महीने में 28 सीटों की जबर्दस्त उछाल कांग्रेस के लिए खुशी देने वाली बात है. खास तौर पर जब अभी हाल ही में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पूरी की है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
दिल्ली को आज नया मेयर मिलेगा क्या? बीजेपी-आप में जारी है तकरार

दिल्ली को आज नया मेयर मिलेगा क्या? बीजेपी-आप में जारी है तकरार

Pakistan का आर्थिक संकट आतंकवाद को समर्थन, दोषपूर्ण नीतियों का है परिणाम

Pakistan का आर्थिक संकट आतंकवाद को समर्थन, दोषपूर्ण नीतियों का है परिणाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend