ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या अमेरिका के लिए वाकई बहुत मुश्किल था चीनी गुब्बारे को मार गिराना?

UB India News by UB India News
February 6, 2023
in Lokshbha2024, ब्लॉग
0
क्या अमेरिका के लिए वाकई बहुत मुश्किल था चीनी गुब्बारे को मार गिराना?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के आसमान (Sky of USA) में भारतीय समायनुसार शनिवार को एक चीनी गुब्बारे (Chinese Hot Air Balloo देखने से हड़कम्प मच गया. अमेरिका के अतिसंवेदी सुरक्षा तंत्र को देखते हुए यह एक बहुत ही बड़ी घटना थी. हैरानी की बात यह थी कि इस गुब्बारे को काफी समय तक आसमान में भटकने दिया गया और इस बात पर बहस छिड़ गई कि आखिर अमेरिका को इस गुब्बारे को मार गिराने (Shooting down the balloon) में इतनी मुश्किल क्यों हो रही है. बहरहाल, भारतीय समयानुसार रविवार की सुबह को अमेरिका के तीन एयरपोर्ट बंद करने के बाद इस गुब्बार को देश के पूर्वी तट पर गिरा दिया गया. लेकिन यह बहस जारी है कि इसमें इतना समय क्यों लगाया गया.

क्या हुआ था
अमेरिका के पैंटागन ने शुक्रवार को बताया था कि अमेरिका के वायुक्षेत्र में तीन बसों के आकार जितना बड़ा चीनी गुब्बारा देखा गया है. तभी से अमेरिका में बिना किसी शक के यह माना जा रहा था कि चीनी गुब्बारे को जासूसी के लिए ही भेजा गया है. माना जाता है कि जऐसे ही गुब्बारों का उपयोग जासूसी के लिए बहुत होता है.

RELATED POSTS

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

तो क्या हलके मे ले रहा था अमेरिका
इस घटना को अमेरिका ने हलके में बिलकुल नहीं लिया बल्कि पूरी संवेदनशीलता से लिया. अमेरिका के विदेशमंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने अपने चीनी यात्रा को टाल दिया. बताया जा रहा है कि यह कदम चीन द्वारा अमेरिकी वायुक्षेत्र में चीनी घुसपैठ के विरोध में उठाया गया है.

खतरा कितना बड़ा
लेकिन केवल इतना ही नहीं हुआ. इस पर बहस भी छिड़ गई कि इसे मार गिरना नें देर क्यों हुई. एएफपी की खबर के मुताबिक एक अमेरिकी विशेषज्ञ ने शुक्रवार को कहा था कि यह पहला चीनी निगारानी गुब्बारा है जिसे पैंटागन ने अतिसंवेदनशील अमेरिकी बैलास्टिक मिसाइल इलाकों के ऊपर उड़ता पाया है जो कि उन्नत आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस तकनीक से निर्देशित हो सकता है.

एक और गुब्बारा?
पैंटागन ने यह भी बताया कि लैटिन अमेरिका के ऊपर भी एक और चीनी गुब्बारा बाद में उड़ता हुआ दिखाई था जिसका सटीक स्थिति की जानकारी नहीं दी गई. वहीं जहां तक इन्हें मार गिराने की बात है इसमें वॉशिंगटन की मैराथन थिंक टैंक के सर्विलिएंस बलून्स के विशेषज्ञ विलियम किम का कहना है कि गुब्बारे बहुत कीमती अवलोकन जरिया होते हैं जिन्हें मार गिराना मुश्किल होता है.

यह भी कहा गया
लेकिन सवाल यही उठता है कि जब मामला इतना संवेदनशील होने के साथ गंभीर था तो गुब्बारे को तुरंत क्यों नहीं मारा गया. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने बयान दिया था कि वे इस मामले को संभाल लेंगे. वहीं पेंटागन और व्हाइट हाउस दोनों ने कहा था कि यह गुब्बारा किसी तरह का सैन्य और लोगों के लिए खतरा नहीं है.

ये गुब्बारे हीलियम गैस का उपयोग करते हैं इनके साथ ऐसा नहीं होता है कि उन्हें मार दिया और वे जल कर उड़ जाएंगे. गुब्बारे में छेद करने से गैस का रिसाव बहुत धीरे होता है. उन्होंने बताया कि इससे पहले 1998 में कनाडा की वायुसेना ने एक भटके हुए मौसम के गुब्बारे को गिराने का प्रयास किया था. उस पर हजारों फायर करने के बाद भी उसे गिरने में छह दिन लगे थे. इन्हें मारने से इनमें विस्फोट नहीं होता है. यह भी साफ नहीं था कि सतह से हवा पर वार करने वाली मिसाइल काम करपाएगी या नहीं क्योंकि उनका गाइडिंग सिस्टम तेज चलने वाली मिसाइल या विमान से टकराने पर बचने के लिए डिजाइन किया जाता है.

बताया यह भी जा रहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने तो गुब्बारे को गिराने के आदेश पहले ही दे दिए थे, लेकिन उन्हें सलाह दी गई थी कि जल्दबाजी करने से गुब्बारा गिरते गिरते जमीन पर भी पहुंच सकता है जिससे सभी सुरक्षा पहलुओं को सुनिश्चित करने के बाद ही इसके गिराने के कार्य को अंजाम दिया गया. इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर चीन अमेरिका के बीच संबंधों को तनाव में ला दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

by UB India News
July 9, 2026
0

राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस के जले पर नमक छिड़का है। राजद की...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

Next Post
Asia Cup 2023 को लेकर बैकफुट पर आया पाकिस्तान! ACC की मीटिंग में हुए कई अहम फैसले

Asia Cup 2023 को लेकर बैकफुट पर आया पाकिस्तान! ACC की मीटिंग में हुए कई अहम फैसले

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका, वाणी जयराम के बाद अब एक्टर टीपी गजेंद्रन का निधन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका, वाणी जयराम के बाद अब एक्टर टीपी गजेंद्रन का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend