ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आखिर नीतीश को किन पार्टियों का इंतजार?

UB India News by UB India News
January 28, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश कभी इतने लाचार नहीं रहे……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पूरी हो जाने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समान विचारधारा वाले दलों की बैठक की ‘प्रतीक्षा’ कर रहे हैं।जनता दल (यूनाइटेड) नेता ने कहा कि वह ‘यात्रा’ को कांग्रेस के ‘निजी’ (आंतरिक) कार्यक्रम के रूप में देखते हैं, लेकिन ‘महागठबंधन’ के सभी सात घटक लोकसभा में सहयोग के लिए तत्पर हैं। बिहार की नीतीश सरकार में कांग्रेस कनिष्ठ सहयोगी के रूप में शामिल है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जद (यू) अपने संसदीय बोर्ड के नाराज प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर कार्रवाई नहीं करना चाहेगा। उन्होंने पार्टी के ‘कमजोर’ होने के दावे को खारिज कर दिया।

नीतीश को समान विचारधारा वाले दलों का इंतजार

नीतीश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैं यात्रा के खत्म होने और (भाजपा के विरोध में) विभिन्न दलों की बैठक बुलाने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। वहां हम लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे, जो अब ज्यादा दूर नहीं है।’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पूर्व सहयोगी रहे नीतीश कुमार अपनी पार्टी को विभाजित करने के कथित प्रयासों के बाद पिछले साल अगस्त में एनडीए से अचानक बाहर आ गए था, जबकि भाजपा ने आरोप लगाया था कि कुमार अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लोगों के जनादेश को धोखा दे रहे हैं।

RELATED POSTS

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

कुशवाहा न भूलें उपकार- नीतीश

जद (यू) ने तत्कालीन लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की मदद से भाजपा की रची गई कथित ‘साजिश’ पर अपनी हार का आरोप लगाया था, जिन्होंने (चिराग ने) उन सभी सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, जहां कुमार की पार्टी चुनाव लड़ रही थी और बीजेपी के कई बागियों को टिकट दिया था। नीतीश ने इस दौरान कहा कि ‘उपेंद्र कुशवाहा को याद रखना चाहिए कि इस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। वह विधानसभा और राज्यसभा में अपने पिछले कार्यकाल तथा विधान परिषद की वर्तमान सदस्यता के लिए जद (यू) के ऋणी हैं।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना के बंटी यादव अपहरण-मर्डर केस का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया गुरुवार को पटना में पुलिस...

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

Next Post
वाकाओ फूड प्रा. लि’ में हर्ष के साथ मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

वाकाओ फूड प्रा. लि' में हर्ष के साथ मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का बदला गया नाम, मुगल गार्डन की जगह अमृत उद्यान होगा

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का बदला गया नाम, मुगल गार्डन की जगह अमृत उद्यान होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend