ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार ने मुझे फोन कर पार्टी में बुलवाया, मैं अपने मन से नहीं आया

UB India News by UB India News
January 28, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना
0
नीतीश कुमार ने मुझे फोन कर पार्टी में बुलवाया, मैं अपने मन से नहीं आया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बीते कुछ दिनों से सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के बीच शीतयुद्ध चल रहा है. इसी बीच शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस (Upendra Kushwaha Press Conference) कर अपनी बात रखी और जमकर सीएम नीतीश कुमार और जदयू पर अपनी भड़ास निकाली. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे फोन कर पार्टी में बुलवाया, मैं अपने मन से नहीं आया. जब-जब जदयू (JDU) कमजोर हुई मुझे पार्टी में बुलवाया गया है. अब नीतीश कुमार कह रहे हैं कि अपने मन से आए हैं. सीएम आवास का कॉल डिटेल निकलवा लें सच पता चल जाएगा. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उस समय नीतीश कुमार असहाय महसूस कर रहे थे. साथ रहने वाले किसी नेता ने विरोध नहीं किया था. नीतीश कुमार को खुद उठकर पक्ष रखना पड़ा.

उन्होंने कहा कि जदयू जब जब कमजोर हुई तब तब मेरी खोज हुई, 2009 में पार्टी कमजोर हुई थी तब बुलाया गया. उस चुनाव में जदयू बुरी तरह हारी थी तब बुलाया गया. 2020 के चुनाव में 43 सीट पर आए तब मुझे बुलाया गया. नीतीश कुमार अपने मन से काम करे तो अच्छा है, दूसरे की बात पर काम ना करे वरना और बुरी स्थिति होगी. अपने सलाहकार से सलाह लेकर काम करे तो और बुरा होगा. अभी स्थिति कम है आगे और बुरा होने वाला है. अगर नहीं संभले तो फिर भरपाई भी नहीं हो पाएगी.  उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आने वाले दिनों में साबित करूंगा की कैसे नीतीश डील हो रहे है, जल्द ही खुलासा करूंगा कि कैसे दूसरो के बात पर काम कर रहे, नीतीश कुमार खुद फैसला नहीं ले पा रहे हैं.

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

जेडीयू से अलग होने की बात पर उपेंद्र कुशवाहा ने इशारों ही इशारों में सीएम नीतीश कुमार को सीधा जवाब देते हुये कहा कि नीतीश कुमार के कहने से पार्टी नहीं छोडूंगा. मुझे पार्टी से अपना हिस्सा चाहिए.  वहीं आरसीपी सिंह के साथ मिलने की बात पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि फिलहाल जदयू को मजबूत करने का काम करूंगा, मैने पार्टी में खून पसीना बहाया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
Pariksha Pe Charcha 2023: पीएम मोदी से बच्चों के 10 सवाल और जानिए क्या हैं जवाब?

Pariksha Pe Charcha 2023: पीएम मोदी से बच्चों के 10 सवाल और जानिए क्या हैं जवाब?

Assembly Elections 2023: छोटे राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय का बड़ा राजनीतिक दांव

Assembly Elections 2023: छोटे राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय का बड़ा राजनीतिक दांव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend