ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिफारिशें हों लागू…..

UB India News by UB India News
January 24, 2023
in खास खबर, संपादकीय
0
प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर 71 हज़ार से ज्यादा नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

RELATED POSTS

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के ५७वें अखिला भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस बल को अधिक संवेदनशील बनाने के साथ प्रौद्योगिकियों से प्रशिक्षित करने का सुझाव दिया है। भारत में पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से पुलिस तंत्र में व्यापक सुधारों को लेकर बहस चल रही है। हालांकि इन प्रयासों से कुछ सकारात्मक बदलाव अवश्य आए हैं‚ लेकिन वे पर्याप्त और संतोषजनक नहीं हैं। शायद यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस ज्वलंत मुद् दे को रेखांकित करते हुए पुलिस प्रणाली में आवश्यक सुधार करने पर जोर दिया है। आमतौर पर पुलिसकर्मियों के विरुûद्ध उनकी शक्तियों का दुरुपयोग करने से लेकर गैरकानूनी गिरफ्तारी‚ हिरासत में बलात्कार और हत्या करने की शिकायतें हैं। आए दिन समाचार पत्रों में हिरासत में हिंसा‚ बलात्कार और मौत की घटनाओं से संबंधित खबरें छपती रहती हैं। इससे पता चलता है कि भारतीय पुलिस की कार्यशैली कितनी असभ्य‚ अशिष्ट और असंवेदनशील है। कानून के राज और विधि के शासन में अगर हिरासत में इस तरह की घटनाएं होती हैं तो यह किसी भी सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। यह भी गौर करने वाली बात है कि पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाते रहते हैं। जाहिर है कि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए एक ऐसी निरीक्षण प्रणाली का विकास किया जाना चाहिए जिससे पुलिसकर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। पुलिस के सामने अपराधों को जल्द–से–जल्द सुलझाने और अपराधी को पकड़़ने की चुनौती होती है। इसके लिए बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करने की दिशा में पहल करनी होगी। प्रधानमंत्री ने राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाने का सुझाव दिया है। अगर इस सुझाव का क्रियान्वयन किया जाए तो निश्चित रूप से राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों दोनों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। पुलिस विभाग में सुधार लाने के लिए अनेक समितियों का गठन हुआ है। अनेक आयोग बने हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि उनकी सिफारिशों को ठंडे़ बस्ते में ड़ाल दिया गया है। कहा जा सकता है कि पुलिस सत्ता–प्रतिष्ठान और राजनीतिक ढांचे में यह इच्छाशक्ति नहीं है कि पुलिस तंत्र में चले आ रहे यथास्थितिवाद में बुनियादी बदलाव ला सके। अगर पुलिस तंत्र संवेदनशील और आधुनिक बनाना है तो समितियों और आयोगों की सिफारिशों को लागू करना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

वैश्विक तनाव से भारत में महंगाई की आहट……………

जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

देश में थोक महंगाई (WPI) जून 2026 में बढ़कर 9.87 फीसदी पर पहुंच गई है. मई में यह 9.68 फीसदी...

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

Next Post
हाय–तौबा उचित नहीं…

हाय–तौबा उचित नहीं...

सीवान जहरीली शराब कांड पर मंत्री का बेतुका बयान ,अब तक 8 लोगों की मौत

सीवान जहरीली शराब कांड पर मंत्री का बेतुका बयान ,अब तक 8 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend