ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2024 का गेमचेंजर? PM मोदी ने 71 हजार युवाओं को दिया सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र

UB India News by UB India News
January 21, 2023
in केंद्रीय राजनीती, कैरियर
0
2024 का गेमचेंजर? PM मोदी ने 71 हजार युवाओं को दिया सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 लाख कर्मियों के लिए रिक्रूटमेंट ड्राइव ‘रोजगार मेला’(Jobs Fair) के तहत शुक्रवार को करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन युवाओं को नियुक्ति पत्र पाने के लिए बधाई दी और उन्हें संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री रोजगार मेला के तहत दिसंबर 2023 तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है। पिछला रोजगार मेला 22 अक्टूबर 2022 को लगाया गया था, जिसमें 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) दिया गया था।

‘हमारी सरकार की पहचान बने रोजगार मेले’

RELATED POSTS

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर युवाओं को नियुक्ति पत्र के लिए बधाई देते हुए कहा कि आने वाले सालों में सरकारी भर्तियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले अब हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘यह दिखाता है कि किस तरह हमारी सरकार जो संकल्प लेती है उसे सिद्ध करके दिखाती है।’ उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ है और केंद्रीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा स्ट्रीमलाइन और टाइम बाउंड हुई है।

Addressing the Rozgar Mela. Best wishes to the newly inducted appointees. https://t.co/1jA5ocfXdH

— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2023

‘हमारी सरकार पारदर्शी भर्तियों की दिशा में काम कर रही है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती और प्रमोशन युवाओं में भरोसा जगाता है। उन्होंने कहा, ‘यह पारदर्शिता उन्हें बेहतर तैयारी के साथ कंपटीशन में उतरने के लिए प्रेरित करती है। हमारी सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है। व्यापार-कारोबार की दुनिया में कहा जाता है कि कंज्यूमर इज ऑलवेज राइट। वैसे ही शासन व्यवस्था में हमारा मंत्र होना चाहिए कि सिटिजन इज ऑलवेज राइट।’

इन पदों पर होगी तैनाती
PMO द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, देश भर से चयनित युवाओं को भारत सरकार के तहत जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट, तकनीशियन, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर एकाउंटेंट, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर निरीक्षक, शिक्षक, नर्स, डॉक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस जैसे विभिन्न पदों पर तैनाती दी जाएगी। इस रोज़गार कार्यक्रम के दौरान, नए शामिल अधिकारियों के ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ मॉड्यूल से सीखने से जुड़े अनुभवों को भी साझा किया जाएगा। ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ मॉड्यूल विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्त लोगों के लिए एक ऑनलाइन दिशानिर्देश पाठ्यक्रम है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
केदारनाथ मंदिर में भारी बर्फबारी

केदारनाथ मंदिर में भारी बर्फबारी

मुंह खोल दूंगा तो सुनामी आ जाएगी :बृजभूषण शरण

मुंह खोल दूंगा तो सुनामी आ जाएगी :बृजभूषण शरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend