ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हम कोई संन्यासी नहीं हैं और न ही मठ में बैठे हैं…..

UB India News by UB India News
January 11, 2023
in पटना, बिहार
0
हम कोई संन्यासी नहीं हैं और न ही मठ में बैठे हैं…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हम कोई संन्यासी नहीं हैं और न ही मठ में बैठे हैं. मंगलवार को जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के इस बयान के बाद यह तो साफ हो गया कि चाहत बहुत कुछ है लेकिन निर्णय सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेना है. उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. पूछा गया था कि मौका मिला तो क्या आप डिप्टी सीएम बनेंगे? इसी के जवाब में कुशवाहा ने उक्त बातें कहीं.

सुनकर अच्छा लग रहा है: कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा सुनकर उन्हें भी अच्छा लग रहा है. हालांकि ये सीएम की विषय है. उपेंद्र कुशवाहा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में हाल ही में बयान दिया था कि अगर नीतीश कुमार देश की राजनीति करते हैं तो जेडीयू पार्टी कहीं न कहीं कमजोर होगी और आरजेडी मजबूत. कुशवाहा ने यह भी कहा था कि जनता दल यू के साथियों के मन में जरूर इस बात की चिंता है कि आगे कैसे होगा.

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

उपेंद्र कुशवाहा ने एबीपी न्यूज़ के ही एक सवाल पर कि आप कब तक ऐसे ही पार्टी में इंतजार करेंगे? इस पर कहा था कि देखिए इंतजार की बात नहीं है. निर्णय नीतीश कुमार को लेना है. यानी उपेंद्र कुशवाहा ने ना कहते हुए भी सारी जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार को सौंप दी है. उन्हें निर्णय लेना है.

आरजेडी के लिए क्यों टेंशन की बात?
इधर, कुशवाहा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा या क्या होगा ये वक्त बताएगा लेकिन इन सब चर्चाओं के बीच आरजेडी की टेंशन भी बढ़ने वाली है. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आरजेडी सुप्रीमो और पार्टी के नेता इस बात के लिए तैयार होंगे कि बिहार में दो डिप्टी सीएम हों? आपको बता दें कि इससे पहले जब नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी तो दो डिप्टी सीएम थे. दोनों बीजेपी से ही बनाए गए थे. रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद को डिप्टी सीएम बनाया गया था.

उपेंद्र कुशवाहा ने मकर संक्रांति पर भोज का आयोजन किया है. इसमें सभी दलों के नेताओं को वो आमंत्रित भी कर रहे हैं. बीजेपी के कुछ नेताओं का बयान भी आया था कि वो उपेंद्र कुशवाहा के भोज में जाएंगे. इन सबके बीच यह भी खबर है कि मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. इस पर सवाल किया गया तो उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को यह कहा कि इसका जवाब सीएम ही दे सकते हैं.

दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि खरमास के बाद बहुत कुछ देखने को मिल सकता है. बीजेपी लगातार यह बात कह रही है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. मंगलवार को ही नीरज कुमार बबलू ने यह बयान दिया था कि महागठबंधन में सब गड़बड़ है. उधर कांग्रेस भी मंत्री पद बढ़ाने की मांग कर रही है. यानी कुल मिलाकर यह देखने वाली बात होगी कि अगर मंत्रिमंडल का विस्तार होता है तो क्या बदलाव आने वाला है. किसकी चाहत पूरी होती है और कौन खाली हाथ रहता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
आईबी अलर्ट के बाद चिराग पासवान की बढ़ाई गई  Z कटेगरी की सुरक्षा

आईबी अलर्ट के बाद चिराग पासवान की बढ़ाई गई Z कटेगरी की सुरक्षा

‘समाधान यात्रा’ के छठे दिन आज मधुबनी में मुख्यमंत्री

'समाधान यात्रा’ के छठे दिन आज मधुबनी में मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend