ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली से पंजाब तक CBI का एक्शन, इस मामले में 50 से अधिक जगहों पर ताबड़तोड़ रेड

UB India News by UB India News
January 12, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार
0
एसआई रिक्रूटमेंट स्कैम मामले में CBI की छापेमारी, देशभर में 33 जगहों पर रेड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली से लेकर पंजाब तक सीबीआइ (CBI Raid) का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है. एफसीआई यानी फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI Scam) में कथित घोटाले से जुड़े केस में सीबीआई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से लेकर कई राज्यों में 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों सहित अनाज मिलों के मालिकों के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है.

दरअसल, सीबीआई ने भारतीय खाद्य निगम में कथित घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप के तहत मामला दर्ज किया था. इतना ही नहीं, इस मामले में एफसीआई के एक अधिकरी की गिरफ्तारी भी हुई थी. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस मामले में राज्य सरकारों के रोल की भी जांच होगी. खराब क्वालिटी के अनाज को अच्छे क्वालिटी का बता कर भ्रष्टाचार हो रहा था.

RELATED POSTS

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि एफसीआई में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है. उन्होंने कहा कि एफसीआई में एक उप महाप्रबंधक (डीजीएम) को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के बाद छापेमारी शुरू की गई. उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के कई शहरों के साथ ही दिल्ली में दो स्थानों पर भी छापेमारी की गई.

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एफसीआई में ‘भ्रष्टाचार के गठजोड़’ के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जिसमें खाद्यान्न की खरीद, भंडारण और वितरण में लगे अधिकारियों, चावल मिल मालिकों, अनाज व्यापारियों आदि की एक पूरी श्रृंखला शामिल है. उन्होंने कहा कि सीबीआई कई शिकायतों के बाद पिछले छह महीने से खुफिया जानकारी जुटा रही थी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 11, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

by UB India News
July 8, 2026
0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों की बढ़ती मांग ने क्रिटिकल मिनरल्स को दुनिया...

Next Post
Auto Expo 2023: पहला दिन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के नाम,शाहरुख ने लॉन्च की हुंडई आयनिक-5 EV

Auto Expo 2023: पहला दिन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के नाम,शाहरुख ने लॉन्च की हुंडई आयनिक-5 EV

जोशीमठ आपदा : ये आरोप-प्रत्यारोप वाली राजनीति का वक्त नहीं है

जोशीमठ आपदा : ये आरोप-प्रत्यारोप वाली राजनीति का वक्त नहीं है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend