ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Auto Expo 2023: पहला दिन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के नाम,शाहरुख ने लॉन्च की हुंडई आयनिक-5 EV

UB India News by UB India News
January 12, 2023
in ऑटोमोबाइल, कारोबार
0
Auto Expo 2023: पहला दिन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के नाम,शाहरुख ने लॉन्च की हुंडई आयनिक-5 EV

RELATED POSTS

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑटो एक्सपो के पहले दिन दोपहर तक वाहन कंपनियों का पूरा जोर फ्यूचर मोबिलिटी की गाड़ियों को शोकेस करने पर रहा है। देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी मारुति ने आज ऑटो एक्सपो की शुरुआत में सबसे पहले अपनी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड कार को शोकेस किया। कंपनी इसे 2025 तक भारतीय सड़कों पर उतार सकती है। मारुति के बाद एमजी मोटर ने अपनी दो इलेक्ट्रिक एसयूवी को ऑटो एक्सपो में शोकेस किया। कंपनी इस दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी को इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में उतारने की बात कही है। हुंडई, किया समेत सभी कंपनियों का फोकस फ्यूचर मोबिलिटी पर है।

सभी कंपनियों का जोर हाइब्रिड गाड़ियों पर

इस बार का ऑटो एक्सपो का थीम देंखे तो करीब—करीब सभी कंपनियों का जोर हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर देखने को मिल रहा है। सिर्फ कार बनाने वाली कंपनी ही नहीं बल्कि अशोक लीलैंड, आयशर   मोटर, वोल्वो, जेबीएम जैसी बड़ी कमर्शियल ट्रक और बस बनाने वाली कंपनी भी एलएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़िया बाजार में लॉन्च करने की तैयारी है। जेबीएम ने लग्जुरियस बस, स्कूल बस समेत कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को शोकेस किया। वोल्वो, आयशर, अशोक लीलैंड ने भी बेहतरीन इलेक्ट्रिक बसों को शोकेस किया।

टू-व्हीलर में भी ईवी का जोर

ऐसा नहीं है कि सिर्फ कार, एसयूवी, बस और ट्रक में ईवी का जोर है। बल्कि टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर लोड भी देखें तो एक से बढ़कर एक ईवी मॉडल शोकेस किए हैं। कंपनियों की मोटो देखकर साफ है कि आने वाला समय ईवी और हाइब्रिड गाड़ियों का है। पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर से कंपनियों का फोकस अब इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पर शिफ्ट हो गया है। अगर आप ऑटो एक्सपो आने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि 14 जनवरी से  ऑटो एक्सपो आम लोगों के लिए खुलेगा। इस बार आपको ऑटो एक्सपो में फ्यूचर मोबिलिटी की पूरी झलक देखने को मिलेगी।

शो के पहले दिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे शाहरुख खान, जो हुंडई की इलेक्ट्रिक SUV आयनिक-5 को लॉन्च करने पहुंचे थे। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई मोटर्स की इस प्रीमियम कार में 72.6 KwH का बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी 214BHP का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। फुल चार्ज होने पर इस SUV में 631 किमी का रेंज ​मिलेगी।

हुंडई की आयनिक-5 इलेक्ट्रिक SUV में फुल चार्ज होने पर 631 किमी का रेंज मिलेगी।
हुंडई की आयनिक-5 इलेक्ट्रिक SUV में फुल चार्ज होने पर 631 किमी का रेंज मिलेगी।

कंपनी का कहना है कि आयनिक-5 को केवल 18​ मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए 350kW का डीसी चार्जर इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने कार की शुरुआती कीमत 44.95 लाख रुपए रखी है, जो वैरिएंट के हिसाब से बढ़ सकती है।

वैगन-R का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन, 20 से 80% एथेनॉल पर चल सकेगी
ऑटो एक्सपो में मारुति ने वैगनआर का फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप पेश किया। यह कार E85 फ्यूल पर चल सकती है। इस तरह की गाड़ियां 20% से 85% तक एथेनॉल ब्लेंडिंग पर चलने के लिए विकसित की गई हैं।

फ्लेक्स फ्यूल की गाड़ियां चलाने में बेहद सस्ती होती हैं, क्योंकि एथेनॉल फ्यूल डीजल-पेट्रोल के मुकाबले बेहद कम दाम पर उपलब्ध होता है। इन गाड़ियों की खास बात यह है कि ये डीजल-पेट्रोल की तरह ही बढ़िया परफॉर्मेंस और बेहतर रनिंग कॉस्ट देती हैं। कंपनी ने कॉम्पेक्ट SUV ब्रेजा का CNG से चलने वाला मॉडल भी पेश किया।

मारुति पॉपुलर कॉम्पेक्ट SUV ब्रेजा का CNG मॉडल भी पेश किया। कंपनी सस्टेनेबल मोटरिंग मिशन के तहत क्लीन फ्यूल वाली कारें लेकर आई है।
मारुति पॉपुलर कॉम्पेक्ट SUV ब्रेजा का CNG मॉडल भी पेश किया। कंपनी सस्टेनेबल मोटरिंग मिशन के तहत क्लीन फ्यूल वाली कारें लेकर आई है।

मारुति लाई पहली इलेक्ट्रिक SUV, एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे
इवेंट में मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट EVX भी पेश की। इमेजिनेक्स्ट विजन के साथ लाई गई इस कार को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 550 KM चल सकेगी। EVX मारुति की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में पहली पेशकश है।

लिहाजा, कंपनी ने इस इसके प्रेजेंटेशन में मेटावर्स का इस्तेमाल किया। मारुति का दावा है कि सुजुकी की बनाई नई SUV में परफॉर्मेंस के साथ एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV प्रोडक्शन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान भी किया है।

दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV लाई MG, 4 सेकेंड में 0-100 की रफ्तार

इधर, MG मोटर्स ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV पेश की। इसे MIFA-9 (मिफा-9) नाम दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि 0 से 100 की रफ्तार महज 4 सेकेंड में पकड़ लेगी। मौजूदा ग्लॉस्टर SUV के साथ यह MG के लाइन अप में सबसे बड़ी कार है। कंपनी ने कहा है कि सिंगल चार्ज में यह 500 KM से ज्यादा चलेगी।

इलेक्ट्रिक SUV MG5 में सिंगल चार्ज पर 525 KM की रेंज

दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक EV के साथ MG ने ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक SUV MG5 भी लॉन्च की है। इस गाड़ी पर सिंगल चार्ज में 525 KM की रेंज मिलेगी। यह गाड़ी MG की मौजूदा एस्टर SUV पर बेस्ड नजर आ रही है।

हेक्टर फेसलिफ्ट में 11 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट
MG मोटर्स ने ऑटो शो में अपनी प्रीमियम कार हेक्टर का फेसलिफ्ट पेश किया। इस मॉडल में कंपनी ने 11 नए फीचर्स देने का वादा किया है। इसमें 11 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने 5 और 7 सीटर मॉडल के अलग-अलग वैरिएंट की कीमत 15 लाख से लेकर 22 लाख तक तय की है।

MG ने हेक्टर का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया। कंपनी ने इसमें 11 नए फीचर्स और नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम देने की बात कही है।
MG ने हेक्टर का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया। कंपनी ने इसमें 11 नए फीचर्स और नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम देने की बात कही है।

नई लॉन्चिंग से पहले MG ने दिखाई विंटेज स्पोर्ट्स कार
MG ने नई हेक्टर से पर्दा उठाने से पहले अपनी विंटेज स्पोर्ट्स कार को शो केस किया। हरे रंग की यह विंटेज कार बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी। इसे पहली बार ऑटो एक्सपो में लाया गया है।

एक्सपो में 40 से ज्यादा ऑटो मेकर नए मॉडल पेश करेंगे
ऑटो एक्सपो में 40 से ज्यादा कार मैन्युफैक्चरर, EV मेकर, टू व्हीलर और कॉमर्शियल व्हीकल प्लेयर नए मॉडल और कॉन्सेप्ट पेश करेंगे। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में दो साल बाद यह इवेंट हो रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सभी मेजर ऑटो मेकर फ्यूचर विजन के साथ अपने नए मॉडल लेकर आएंगे।

ऑटो एक्सपो में जापानी कार कंपनी लेक्सस अपनी कॉन्सेप्ट कार लेकर आई है।
ऑटो एक्सपो में जापानी कार कंपनी लेक्सस अपनी कॉन्सेप्ट कार लेकर आई है।

ऑटो एक्सपो में दिनभर का शेड्यूल…

  • सबसे पहले साढ़े 8 बजे सबसे पहले मारुति ने अपनी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट अनवील की।
  • MG 08 बजकर 55 मिनट पर अपने व्हीकल पेश करेगी
  • हुंडई 11 बजकर 40 मिनट पर अपनी गाड़ियां पेश करेगी
  • किआ मोटर्स 12 बजकर 25 मिनट पर अपनी कार लॉन्च करेगी
  • BYD की गाड़ियां 12 बजकर 50 मिनट पर अनवील होगी
  • टोयोटा-लेक्सस की कार्स 1 बजकर 40 मिनट पर पेश होंगी
  • टाटा मोटर्स शाम 04 बजकर 10 मिनट पर अपनी नई कार दिखाएगी

कई बड़े ऑटो मेकर्स इवेंट में शामिल नहीं होंगे
इस बार इवेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, फॉक्सवैगन और निसान के साथ लक्जरी वाहन कंपनियां मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी दिखाई नहीं देंगी। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर कंपनी जैसे प्रमुख दोपहिया कंपनियों की मौजूदगी एथनॉल पवेलियन में उनके ‘फ्लेक्स फ्यूल’ प्रोटोटाइप वाहनों के प्रदर्शन तक सीमित रहेगी।

आम लोगों के लिए 13 से 18 जनवरी तक एंट्री
ऑटो एक्सपो मोटर शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। ऑटो एक्सपो 2023 इवेंट वैसे तो 11 जनवरी से शुरू हो जाएगा, लेकिन 11 और 12 जनवरी मीडिया के लिए रिजर्व हैं। आम पब्लिक के लिए 13 से 18 जनवरी तक इसका आयोजन होगा। इसकी टाइमिंग सुबह 11 से रात 8 बजे तक रहेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 11, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

by UB India News
July 8, 2026
0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों की बढ़ती मांग ने क्रिटिकल मिनरल्स को दुनिया...

Next Post
जोशीमठ आपदा : ये आरोप-प्रत्यारोप वाली राजनीति का वक्त नहीं है

जोशीमठ आपदा : ये आरोप-प्रत्यारोप वाली राजनीति का वक्त नहीं है

सदी के भीषण संकट के वक्त भी नहीं छोड़ी सुधारों की राह, इन्वेस्टर्स की पसंद बना भारत: PM मोदी

सदी के भीषण संकट के वक्त भी नहीं छोड़ी सुधारों की राह, इन्वेस्टर्स की पसंद बना भारत: PM मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend