ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रदर्शनकारियों को जैनियों से सीखना चाहिए……….

UB India News by UB India News
January 8, 2023
in अध्यात्म, ब्लॉग
0
प्रदर्शनकारियों को जैनियों से सीखना चाहिए……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झारखंड के पारसनाथ में श्री सम्मेद शिखर तीर्थ की पवित्रता बनाए रखने के केंद्र सरकार के फैसले पर जैन समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को सरकार ने श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले को वापस ले लिया और साथ ही यह आदेश भी दिया कि इस तीर्थ स्थल की पवित्रता किसी कीमत पर भंग न हो। पारसनाथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के फैसले के खिलाफ जैन समुदाय के लोगों द्वारा देशव्यापी विरोध के बाद सरकार ने यह कदम उठाया।

पर्यावरण मंत्रालय ने गुरुवार को झारखंड सरकार को एक ऑफिस मैमोरैंडम भेजा। इस मैमोरैंडम में झारखंड सरकार को सम्मेद शिखर में पर्यटन और अन्य गतिविधियों जैसे- शराब, मांसाहारी भोजन, तेज म्यूजिक, अनधिकृत कैंपिंग और ट्रैकिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से पारसनाथ अभ्यारण्य पर पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसजेड) संबंधी अधिसूचना को संशोधित कर लिया। झारखंड के गिरिडीह जिले में पारसनाथ पहाड़ी में जैन धर्म का गर्भगृह स्थित है।

पारसनाथ में संशोधित ईएसजेड अधिसूचना को लागू करने और उसकी निगरानी के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने एक समिति भी गठित की है।  इस समिति में जैन समुदाय के दो सदस्य और स्थानीय आदिवासी समुदाय के एक सदस्य को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, सम्मेद शिखरजी पर्वत (पारसनाथ पहाड़ी) जैन धर्म का सबसे पवित्र और श्रद्धेय तीर्थ स्थान है। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार जैन समाज की आस्था का सम्मान करती है। श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता का आदर करती है और इस तीर्थस्थल की पवित्रता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’

केंद्र ने ईएसजेड अधिसूचना के खंड-3 के क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगा दी है, जिसमें सभी तरह की पर्यटन गतिविधियां शामिल हैं। जैन संतों और समुदाय के अन्य प्रमुख सदस्यों ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

एक इंटरव्यू में जैन संत आचार्य नयन पद्मसागर जी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आध्यात्मिक युगपुरुष’ बताया और कहा, ‘हम जानते थे कि वह हमारी मांग को स्वीकार करेंगे और हम बहुत खुश हैं। हमारे तीर्थ स्थान की सुरक्षा निश्चित रूप से भारत की महान आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण को सुनिश्चित करेगी।’

यह अच्छी बात है कि देर से ही सही लेकिन सरकार ने 4 साल पहले हुई गलती को सुधार लिया। बड़ी बात यह है कि जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ श्री सम्मेद शिखर की पवित्रता खतरे में पड़ने की आशंका थी, लेकिन इसके बाद भी जैन समाज ने शान्ति के साथ, सद्भाव के साथ और धैर्य के साथ अपनी बात कही। जैन समाज ने पूरे देश में प्रदर्शन किए, लेकिन कहीं किसी आम आदमी को दिक्कत नहीं हुई, कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। अलग-अलग शहरों में हजारों लोग जुटे, लेकिन कहीं गड़बड़ नहीं हुई।

यही हमारे शांतिप्रिय जैन समाज की खासियत है, इससे सीख लेनी चाहिए। देश में जैन समाज की आबादी सिर्फ 0.45 फीसदी यानी कि करीब 50 लाख है। जैन समाज के आंदोलन और सरकार के फैसले से यह साबित होता है कि भले ही किसी समाज की आबादी कम हो लेकिन अगर वह अपनी जायज मांग को जायज तरीके से रखते हैं तो लोकतंत्र में उनकी बात सुनी जाती है और सरकार को उस पर ऐक्शन लेना पड़ता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

by UB India News
July 9, 2026
0

राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस के जले पर नमक छिड़का है। राजद की...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

Next Post
ऋषभ पंत के घुटने का हुआ ऑपरेशन

ऋषभ पंत के घुटने का हुआ ऑपरेशन

महिला यात्री पर पेशाब की घटना के आरोपी एस मिश्रा से पूछताछ जारी

महिला यात्री पर पेशाब की घटना के आरोपी एस मिश्रा से पूछताछ जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend