ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना समेत 9 जिलों में भीषण ठंड का कहर, थम गई कई ट्रेनों की रफ्तार

UB India News by UB India News
January 8, 2023
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
पटना समेत 9 जिलों में भीषण ठंड का कहर, थम गई कई ट्रेनों की रफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में ठंड का कहर लगातार जारी है. राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड डे और Severe Cold day जैसी स्थिति बनी हुई है. ठंड बढ़ने के कारण जन जीवन प्रभावित हो रहा है. फिलहाल ठंड से राहत के आसार दिखाई नहीं दे रही है. यही कारण है कि सड़कों पर इमरजेंसी की स्थिति में ही लोग दिखाई दे रहे हैं. अधिकांश लोग घरों में दुबके हुए हैं. कड़ाके की ठंड में खासतौर से बच्चों को सुरक्षित रख पाना उनके अभिभावकों के लिए चुनौती बन गई है. जबकि सबसे ज्यादा परेशानी वृद्ध लोगों की है, उनमें से भी ऐसे लोग ज्यादा परेशान हैं जिन्हें जॉइंट पेन की तकलीफ पहले से है.

इन जिलों में सीवियर कोल्ड डे
राजधानी पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, शेखपुरा, बांका सहित कुल 9 जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति है. इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के हिसाब से शनिवार की सुबह में राजधानी पटना में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है. शाम ढलते ही हवाओं से कनकनी बढ़ जा रही है.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

ठंड ने सभी पुराने रिकॉर्ड किए ध्वस्त
मौसम विभाग का कहना है कि पूरे बिहार में फिलहाल अधिक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस दौरान हवा की रफ्तार में भी 2 से 4 किलोमीटर प्रति घंटा की वृद्धि हुई है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में बर्फीली हवाएं 8 से 13 किमी की रफ्तार से चल रही है. आने वाले दिनों में बर्फीली हवाओं के प्रभाव से राज्य में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान है. वहीं उत्तर बिहार में 11 जनवरी तक घने कोहरे का असर होगा. बिहार में इससे पहले इतनी ठंड 64 साल पहले पड़ी थी.

जम्मू-काश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम और पूर्व उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार तक मौसम पूरी तरह से शुष्क है. यही कारण है कि पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी की हवाएं दिल्ली होकर तेजी से बिहार की ओर भी आ रही. तभी तापमान में इतनी गिरावट है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के विभिन्न हिस्से में आठ से 13 किमी की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं. बिहार में आने वाले दिनों में चार से पांच डिग्री तक के तापमान में गिरावट दर्ज किया जा सकता है. आईएमडी और आपदा विभाग में अलर्ट जारी है. लोगों से सावधान रहने की अपील की जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
अमित शाह का हेमंत सरकार पर हमला, बताया-आदिवासी विरोधी सरकार

अमित शाह का हेमंत सरकार पर हमला, बताया-आदिवासी विरोधी सरकार

प्रदर्शनकारियों को जैनियों से सीखना चाहिए……….

प्रदर्शनकारियों को जैनियों से सीखना चाहिए..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend