ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Delhi MCD Clash: दिल्ली MCD में भिड़ गए AAP-BJP पार्षद

UB India News by UB India News
January 7, 2023
in खास खबर
0
Delhi MCD Clash: दिल्ली MCD में भिड़ गए AAP-BJP पार्षद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में आज मेयर का चुनाव होना था। लेकिन इससे पहले कि पार्षदों का शपथ ग्रहण होता, दिल्ली का सिविक सेंटर अखाड़ा बन चुका था। हंगामा इस हद तक बढ़ गया कि MCD का सदन स्थगित हो गया और मेयर के लिए वोटिंग नहीं हो पाई। बीजेपी और आप पार्षदों के बवाल के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के दौरान AAP-BJP पार्षदों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई और नौबत मारपीट तक आ गई। मेयर चुनाव की वोटिंग के लिए अब नई तारीख तय होगी। इस पूरे बवाल की क्या वजह है, ये हम आपको समझाते हैं-

10 मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण का विरोध

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

दरअसल, ये हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब 10 मनोनीत पार्षदों को शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही थी। AAP के पार्षदों ने इसके विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। आम आदमी पार्टी 10 पार्षदों को मनोनीत करने के एलजी के फैसले का विरोध कर रही थी। AAP का कहना है कि एलजी ने दिल्ली सरकार को नजरअंदाज कर 10 लोगों को पार्षद यानि कि एल्डरमैन मनोनीत किया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी मनोनीत सदस्यों को वोटिंग का अधिकार देने की साज़िश कर रही है।

क्रॉस वोटिंग का दोनों पार्टियों को डर 
दिल्ली मेयर के लिए AAP उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और बीजेपी की रेखा गुप्ता के बीच टक्कर है। जबकि डिप्टी मेयर के लिए AAP के आले मोहम्मद इकबाल और बीजेपी के कमल बागरी के बीच टक्कर है। नंबर के लिहाज से शैली ओबेरॉय का चुना जाना तय लग रहा है। लेकिन मेयर चुनाव में व्हिप लागू नहीं होगा। क्रॉस वोटिंग को लेकर दोनों पार्टियां सतर्कता बरत रही हैं। हालांकि आज भारी हंगामे के चलते वोटिंग की प्रक्रिया टाली गई है।

मनोनीत पार्षदों से भी मेयर चुनाव में वोट की साजिश!
आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि बीजेपी मनोनीत पार्षदों को भी मेयर चुनाव में वोट डलवाने की साजिश रच रही है। अगर वाकई मनोनीत पार्षदों को वोटिंग का अधिकार मिल जाता है तो क्या होगा? कांग्रेस के बायकॉट के बाद एमसीडी में कुल वोट की संख्या 265 और बहुमत का आंकड़ा 133 है। अभी जो नंबर गेम है, उसके मुताबिक बीजेपी के पास कुल 112 वोट हैं। लेकिन अगर इन दस मनोनीत पार्षदों को भी जोड़ दिया जाए तो बीजेपी के कुल वोट की संख्या 122 तक पहुंच जाएगी। ऐसे हालात में बीजेपी को बहुमत के लिए और 11 वोट की जरूरत पड़ेगी।

नंबर गेम में बीजेपी खा रही मात
दिल्ली एमसीडी में कुल सीटों की संख्या 250 है, लेकिन कुल वोट की संख्या 274 है। कांग्रेस ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वो वोटिंग का बहिष्कार करेगी। MCD चुनाव में कांग्रेस के 9 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। अगर इन 9 पार्षदों को हटा दें तो एमसीडी में कुल वोट की संख्या 265 रह जाएगी। इस हिसाब से बहुमत का आंकड़ा 133 होगा। अब बीजेपी के कुल वोट की बात करें तो उसके 104 पार्षद चुनाव जीते हैं। इसके अलावा बीजेपी के एक विधायक और सात लोकसभा सांसदों को वोटिंग का अधिकार है। इन सभी को मिला दें तो बीजेपी के कुल वोट की संख्या 112 हो जाती है। इस हालात में भी बीजेपी बहुमत के आंकड़े से 21 दूर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
बिहार में कल से शुरू हो रही जातिगत जनगणना

बिहार में कल से शुरू हो रही जातिगत जनगणना

Amazon में छंटनी करना पड़ा Jeff Bezos को भारी, एक दिन में 670 मिलियन डॉलर से अधिक का हो गया घाटा

Amazon में छंटनी करना पड़ा Jeff Bezos को भारी, एक दिन में 670 मिलियन डॉलर से अधिक का हो गया घाटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend