ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिले सख्त सजा…….

UB India News by UB India News
January 4, 2023
in अपराध, खास खबर, संपादकीय
0
मिले सख्त सजा…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के कंझावला में एक युवती की मौत के मामले में भारी जनाक्रोश के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

कंझावला इलाके में हुई घटना में युवती को करीब 12 किमी. तक कार से घसीटा गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीस वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और सुल्तानपुरी से कंझावला तक घसीटते हुए ले गई। पांच आरोपियों को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

घोर असंवेदनशील घटना से आम जन स्तब्ध है, लेकिन राजनीतिक दल आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुट गए हैं। कुछ लोगों ने इतनी दुखद घटना को एक अवसर समझते हुए अफवाह और झूठी जानकारियां फैलानी शुरू कर दीं। इसे देखकर लगता है कि एक समाज के तौर पर हम निश्चित ही अपनी संवदेनशीलता खोते जा रहे हैं।

जरूरत इस बात की है कि घटना के दोषी साबित होने पर अनुकरणीय सजा दी जाए। उन पर भारतीय दंड संहिता की सख्त से सख्त संगत धाराओं में कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना दुखद है, लेकिन लोगों में सर्वाधिक गुस्सा पुलिस की शुरुआती निष्क्रियता को लेकर। हैरत होती है कि कोई लड़की 12 किमी. तक सड़क पर घसीटी जाती रही लेकिन पुलिस को भनक भी नहीं मिली।

हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने तत्परता से अपने काम को अंजाम नहीं दिया। यहां कर्त्तव्य निष्ठा पर सवाल उठाने की मंशा नहीं है, लेकिन इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि सूचना मिलने काफी देर बाद तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। जागरूक नागरिकों ने कई-कई बार पुलिस को फोन करके बताया कि एक कार में फंसी लड़की को कुछ कार सवार घसीटे लिए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। अब जिस तरह से कार्रवाई हो रही है, उससे लीपापोती का अंदेशा कुछ लोग जता रहे हैं।

बताया गया है कि एक आरोपी एक राजनीतिक पार्टी का स्थानीय स्तर का नेता है। इसलिए कुछ अन्य राजनीतिक दल घटना को लेकर विरोध में उतर आए हैं। जबकि घटना पर राजनीति करने का मौका नहीं समझना जाना चाहिए। ऐसी किसी भी घटना के समय बेशक, कुछ खामियां दिखलाई पड़ती हैं। इस मामले में भी पता चलता है कि इस व्यस्त महानगर में कई ऐसे स्पॉट हैं, जहां अंधेरा रहने के साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग भी पर्याप्त नहीं होती। इस तरफ ध्यान अपेक्षित है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
संवाद की अचूक ताकत………..

सफलता–विफलता के बीच

अब मसला नहीं मिशन……

अब मसला नहीं मिशन......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend