ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से मिलेगी नेजल वैक्सीन, पटना जंक्शन और एयरपोर्ट पर रैंडम जांच शुरू; अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

UB India News by UB India News
December 24, 2022
in खास खबर, पटना
0
आज से मिलेगी नेजल वैक्सीन, पटना जंक्शन और एयरपोर्ट पर रैंडम जांच शुरू; अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन, जापान समेत लैटिन अमेरिकी देशों में कोरोना वायरस (Covid-19, Coronavirus News) को लेकर मचे हाहाकार के बीच अब भारत सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ चुकी है. चीन (Covid-19 cases in China) में कोरोना कहर का असर देश की संसद में गुरुवार को दिखा, जहां लोकसभा स्पीकर, राज्यसभा के सभापति से लेकर पीएम मोदी और सभी सांसद मास्क पहने दिखे. कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने की सलाह दी है. इतना ही नहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया देश में कोरोना की स्थिति को लेकर अब लगातार बैठक शुरू कर चुकी हैं. आज भी मनसुख मांडविया राज्यों के हेल्थ मिनिस्टर्स के साथ एक अहम बैठक करेंगे, जिसमें वह कोरोना के हालातों की समीक्षा करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा की थी.

पटना जंक्शन पर रैंडम जांच शुरू
चीन समेत कई देशों में कोरोना की वजह से हालात बिगड़ने लगे हैं. ऐसे में भारत में भी इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है. बिहार की राजधानी पटना में भी रैंडम जांच शुरू हो गई है. पटना जंक्शन रैंडम जांच शुरू हुई. इसके अलावा, पटना एयरपोर्ट पर भी जांच शुरू की गई है. यह जांच सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक की जाएगी.

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

पंजाब में कोरोना पर बैठक, BF.7 के सभी मरीज हो रहे ठीक
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड-19 स्थिति पर चर्चा करने के लिए बैठक करने वाले हैं. वहीं, खबर है कि भारत में मिले BF.7 के मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है. ये मरीज तेजी से रिकवर कर रहे हैं और किसी तरह के खतरे की बात नहीं है.

भारत में कोरोना की एहतियाती खुराक बढ़ी
कोरोना कहर के बीच भारत में कोरोना की एहतियाती खुराक लगाने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा आया है. एहतियाती खुराक डेटा को लेकर 18 दिसंबर से पंजीकरण और टीकाकरण में बढ़ोतरी देखी गई है. 18 दिसंबर को ही करीब 4000 लोगों ने टीका लगवाया था. चीन में कोरोना की भयावह स्थिति होने की खबर आने और अपील के बीच एहतियाती खुराक में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. 22 दिसंबर को करीब 57000 लोगों ने एहतियाती खुराक ली.

Corona को लेकर यूपी में फिर अलर्ट! लखनऊ में एडवाइजरी जारी, अस्पताल में मरीजों के लिए ये निर्देश
योगी सरकार के निर्देश के बाद राजधानी लखनऊ में कोविड प्रोटोकॉल को लागू करवाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राजधानी के अस्पतालों में सतर्कता शुरू हो गई है. अस्पतालों में अब बिना मास्क के मरीजों और तीमारदारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए अस्पतालों में अनाउंसमेंट कराकर जागरूक किया जा रहा है.

भारत बायोटेक की कोरोना नेजल वैक्सीन को मंजूरी, जानें किस-किसको लगेगा ये टीका
केंद्र सरकार ने भारत बायोटेक की कोरोना नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. इस वैक्सीन के दो ड्रॉप दिए जाएंगे. वहीं पहले कोविशील्ड या कोवैक्सीन का टीका लगवाने लोग भी इसे ले सकते हैं. नेजल वैक्सीन आज से कोविन ऐप पर उपलब्ध होगी. साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम में भी इसे शामिल किया गया है. हालांकि अभी ये सिर्फ निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी.

आईएमए की सार्वजनिक कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की सलाह
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने नागरिकों को कुछ देशों में कोविड मामलों में वृद्धि के बीच विवाह, राजनीतिक या सामाजिक बैठकों जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की सलाह दी है. आईएमए ने कहा कि उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और ब्राजील जैसे देशों से पिछले 24 घंटे में लगभग 5.37 लाख नए मामले सामने आए हैं.

राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर आज यानी शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. मांडविया ने भारत की तैयारियों पर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में स्वत: संज्ञान लेते हुए बयान दिया. मांडविया ने कहा कि हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं. चीन और भारत के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है, लेकिन लोग दूसरे रास्तों से आते हैं. उन्होंने कहा कि ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि वायरस का कोई अज्ञात स्वरूप भारत में प्रवेश न करे और साथ ही यात्रा करने में कोई बाधा न हो.

कोरोना वायरस: कई राज्यों ने समीक्षा बैठकें कर कोविड की रोकथाम के लिए निर्देश दिए
चीन और दुनिया के कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उपस्वरूप ‘बीएफ.7’ के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार को कई राज्यों ने बैठकें की और महामारी की रोकथाम के लिए उचित निर्देश दिए तथा लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं. यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने कोरोना की स्थिति पर चर्चा की. राज्य सरकारों ने विदेश से आने वाले यात्रियों के संक्रमित पाए जाने पर उनके नमूनों का ‘जीनोम अनुक्रमण’ कराने का निर्णय किया है ताकि वायरस के प्रकार के बारे में जानकारी मिल सके.

गुजरात सरकार भी अलर्ट मोड में
अहमदाबाद में गुजरात सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि राज्य में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है और ओमीक्रोन के उपप्रकार ‘बीएफ.7’ से संक्रमित कोई मरीज़ इलाजरत नहीं है. कैबिनेट की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि वायरस के इस उपस्वरूप से तीन लोग संक्रमित पाए गए थे, जो घर में पृथकवास में ठीक हो गए हैं. गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, कैबिनेट बैठक के बाद विभिन्न जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों की अलग से समीक्षा बैठक भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बुलाई गई और उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

तमिलनाडु में भी सीएम ने दिए निर्देश
वहीं चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों की कोविड की जांच करें और संक्रमित पाए जाने पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार उनका इलाज करें. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे चीन में ‘ओमीक्रोन’ के प्रकोप की वजह से घबराए नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है.

केरल में भी और अधिक जीनोम अनुक्रमण कराने का फैसला
वहीं केरल सरकार ने और अधिक नमूनों का जीनोम अनुक्रमण कराने का फैसला किया है, ताकि कोविड के प्रकार का पता चल सके। तिरुवनंतपुरम में केरल सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं. बयान में कहा गया है कि अस्पताल में सांस की बीमारी और तेज़ बुखार, गले में दर्द व सांस लेने में परेशानी की वजह से भर्ती मरीज़ों की कोविड की जांच करने को कहा गया है. वहीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य ने कोविड की रोकथाम के लिए प्रयास तेज़ कर दिए हैं.

महाराष्ट्र में भी समीक्षा बैठक
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की थर्मल जांच होगी. उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में हुई समीक्षा बैठक के बाद नागपुर में विधानसभा में बताया कि राज्य में बीएफ.7 का कोई मामला नहीं है और सभी जिला तथा शहरी एजेंसियों को वायरस के नए उपस्वरूप के बारे में जागरुक किया जा रहा है और उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा गया है. वहीं फडणवीस ने कहा कि हर जिले में नोडल अधिकारी स्थिति पर निगाह रखेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, राज्य में नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
संसद का बजट सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित: किस सदन में कितना हुआ कामकाज?

समय से छह दिन पहले ही खत्म हो गया संसद सत्र, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

AAP का ऐलान- शैली ओबेरॉय होंगी MCD की मेयर, आले मोहम्मद डिप्टी मेयर

AAP का ऐलान- शैली ओबेरॉय होंगी MCD की मेयर, आले मोहम्मद डिप्टी मेयर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend