ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समय से छह दिन पहले ही खत्म हो गया संसद सत्र, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

UB India News by UB India News
December 24, 2022
in Lokshbha2024
0
संसद का बजट सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित: किस सदन में कितना हुआ कामकाज?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद की शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) आज ही समाप्त हो गया। यूं तो 7 दिसंबर से शुरू हुए इस सत्र की अवधि 29 दिसंबर तक के लिए निश्चित की गई थी, लेकिन यह सत्र निर्धारित समय से पहले ही समाप्त हो गया। दरअसल, विपक्ष अरुणाचल प्रदेश के तवांग स्थित यांगत्से में चीनी सेना के साथ संघर्ष पर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा। इसे लेकर गुरुवार को उच्च सदन राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने उग्र रूप धारण कर लिया था। वहीं, आज कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था। तिवारी ने चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव की स्थिति पर चर्चा की मांग की है। ध्यान रहे कि मूल कार्यक्रम के अनुसार, संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलना था। लेकिन क्रिसमस के कारण कई सदस्यों ने समय से पहले सत्र स्थगित करने का आग्रह किया था।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सत्र के दौरान महत्वपूर्ण वित्तीय एवं विधायी कामकाज पूरे किए गए। इस दौरान लोकसभा ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपये की अनुदान की अनुपूरक मांगों और 2019-20 के लिए अनुदान की अतिरिक्त मांगों को मंजूरी दी। इस पर 10 घंटे 53 मिनट चर्चा हुई। सत्र के दौरान 9 सरकारी विधेयक पेश किए गए और सात विधेयक को सदन ने पारित किया। इसके अलावा, सदस्यों ने शून्यकाल के दौरान लोक महत्व के 374 विषय उठाये। साथ ही नियम 377 के तहत सदस्यों ने 298 मुद्दे उठाये। सत्र में स्थायी समितियों के 36 प्रतिवेदन रखे गए और मंत्रियों ने महत्वपूर्ण विषयों पर 23 वक्तव्य रखे। अध्यक्ष ने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान 56 तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए गए।

राज्यसभा में 64 घंटे 50 मिनट हुआ कामकाज

-64-50-

राज्यसभा की शीतकालीन सत्र की बैठक शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई और इस दौरान सदन में 102 प्रतिशत कामकाज हुआ। सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने से पहले सभापति जगदीप धनखड़ ने अपने पारंपरिक संबोधन में बताया कि इस दौरान 63 घंटे 20 मिनट का कामकाज निर्धारित था जबकि 64 घंटे 50 मिनट कामकाज हुआ। उन्होंने कहा कि इस दौरान सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयकों को चर्चा कर पारित किया गया और कई जरूरी मामलों पर सदन में चर्चा हुई।

लोकसभा और राज्यसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में चीन के साथ सीमाई संबंध पर चर्चा को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस सांद प्रमोद तिवारी ने भी राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई(एम) के सांसद जॉन ब्रिटास ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया। उन्होंने आईआईटी और आईआईएम जैसे राष्ट्रीय महत्व के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों में हिंदी भाषा को माध्यम बनाने संबंधी निर्देश पर चिंता जताई है। सीपीआई(एम) सांसद ने आधिकारिक भाषा पर संसदीय समिति की सिफारिश का हवाला देकर शून्यकाल का नोटिस दिया था।

विपक्ष ने बनाई थी रणनीति

कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में गुरुवार को बैठक हुई थी। इसमें खरगे के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक नेता टीआर बालू, शिवसेना के संजय राउत और कुछ अन्य नेता शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वे चीन के साथ तनाव, महंगाई और अन्य मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगते रहेंगे। विपक्षी दल 7 दिसंबर से आरंभ हुए संसद के शीतकालीन सत्र में चीन के मुद्दे पर चर्चा की मांग लगातार कर रहे हैं। दोनों सदनों में कई सांसदों ने कार्यास्थगन प्रस्ताव के नोटिस भी दिए। इसी मुद्दे पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग करते हुए विपक्षी दलों के नेताओं ने बुधवार को संसद परिसर में पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की अगुवाई में प्रदर्शन भी किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
AAP का ऐलान- शैली ओबेरॉय होंगी MCD की मेयर, आले मोहम्मद डिप्टी मेयर

AAP का ऐलान- शैली ओबेरॉय होंगी MCD की मेयर, आले मोहम्मद डिप्टी मेयर

विश्वशांति के लिए महाबोधि मंदिर में दलाई लामा ने की पूजा

विश्वशांति के लिए महाबोधि मंदिर में दलाई लामा ने की पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend