ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तुम नौकर हो…’ प्लेन में एयर होस्टेस से बदसलूकी करने वाले ये जाहिल कौन हैं?

UB India News by UB India News
December 23, 2022
in Lokshbha2024, परिवहन
0
तुम नौकर हो…’ प्लेन में एयर होस्टेस से बदसलूकी करने वाले ये जाहिल कौन हैं?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोशल मीडिया पर इंडियो फ्लाइट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एयर होस्टेस और एक पैसेंजर आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में एयर होस्टेस पैसेंजर से कहती दिख रही है ‘मैं आपकी नौकर नहीं हूं।’ पैसेंजर ने ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया। इस अंदाज में कि ऐसा लगे कि क्रू मेंबर यात्री से बदसलूकी कर रहे हैं। बदतमीजी कर रहे हैं। लेकिन यूजर्स की प्रतिक्रिया इसके उलट रही। वीडियो में जो दिखा वह पूरी घटना का सिर्फ एक पहलू दिखा रहा। यात्री ने जानबूझकर वह हिस्सा नहीं रखा जिसमें वह क्रू मेंबर्स से बदसलूकी कर रहा। उन्हें ‘नौकर’ बता रहा। वीडियो वायरल होने के बाद उस फ्लाइट में सफर करने वाले अन्य पैसेंजर भी सोशल मीडिया पर एयर होस्टेस के समर्थन में आ गए। एक पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर घटना की पूरी कहानी बताई है।

फ्लाइट में सफर कर रही एक अन्य पैसेंजर ने बताई पूरी कहानी

फ्लाइट में सफर कर रही एक पैसेंजर ने घटना की पूरी कहानी शेयर की है। उन्होंने बताया, ‘मैं उस फ्लाइट में मौजूद थी और मैंने अपनी आंखों से क्रू और पैसेंजर के बीच हुई पूरी घटना को देखा। आप लोगों ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो देखा वो केवल पूरी घटना का एक पक्ष है। पैसेंजर ने बड़ी चालाकी से उस वीडियो को अपलोड किया है। फ्लाइट में सफर कर रहे कुछ पैसेंजर ने क्रू मेंबर से बदसलूकी से बात की। उन्होंने एयर होस्टेस से ‘नौकर’ कहा और फूड लाने को कहा, जबकि उन्हें पता था कि वो कम बजट की फ्लाइट में सफर कर रहे थे। क्रू मेंबर तय नहीं करते कि फ्लाइट में कौन सा फूड परोसा जाएगा।

RELATED POSTS

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने देखा कि इस घटना से पहले एयर होस्टेस रो रही थी। मैं काफी खुश हुई जब मैंने एयर होस्टेस को अपने लिए आवाज उठाते हुए देखा। घटना के बाद मैं उस एयर होस्टेस से मिलने भी गई। मैंने उससे पूछा कि क्या वो ठीक है। अगर उसको इस मामले से संबंधित किसी तरह की गवाही में मेरी कोई मदद चाहिए तो मैं पूरी तरह उसका साथ दूंगी। मैं आशा करती हूं कि एयर होस्टेस को न्याय मिलेगा वो इस सबके लिए जिम्मेदार नहीं है। फ्लाइट का क्रू अपना काम मेहनत और ईमानदारी से कर रहे हैं। उनके साथ इस तरीका का व्यवहार नहीं होना चाहिए।

जेट एयरबेस के सीईओ भी समर्थन में उतरे
इसके अलावा जेट एयरबेस के सीईओ संजीव कपूर भी एयर होस्टेस के समर्थन में उतर आए। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, क्रू भी इंसान होते हैं। इस एयर होस्टेस को ब्रेकिंग पॉइंट तक आने में काफी समय लगा होगा। हमने वीडियो में देखा कि घटना के बाद एक और क्रू की आंखों में आंसू आ गए थे। पिछले कुछ सालों में मैंने फ्लाइट में क्री मेंबर्स को थप्पड़ और गाली खाते देखा है। उन्हें नौकर और इससे भी बुरा शब्द सुनने को मिलते हैं। आशा है कि दवाब के बाद भी एयर होस्टेस ठीक हो।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे एयर होस्टेस का समर्थन
ट्विटर पर माधव शर्मा नाम के यूजर ने एयर होस्टेस के समर्थन में कहा कि क्रू भी सम्मान के हकदार हैं। वे हमारे नौकर नहीं हैं। फ्लाइट में नौकर जैसे शब्दों को एक सभ्य समाज कैसे अनुमति दे सकता है। क्या अपना काम ईमानदारी से करने वाला हर इंसान नौकर है?’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘लगभग हर दिन कुछ असभ्य यात्री क्रू मेंबर्स के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। लेकिन कोई भी इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता, किसी को इसकी परवाह नहीं है, कोई भी वीडियो शूट नहीं करता है और अगर कोई करता भी है तो वह वायरल नहीं होता है। लेकिन जब एक क्रू मेंबर ने पैसेंजर को जवाब दिया और अपनी टीम की साथी के लिए खड़ा हो गया तो सभी उस पर टूट पड़े।’

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ये मामला बीते 16 दिसंबर का है, जब इंडिगो की फ्लाइट 6E-12 दिल्ली से इस्तांबुल के लिए जा रही थी। इसी दौरान फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री के एयर होस्टेस से तीखी बहस हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि क्रू मेंबर सदस्य फ्लाइट में फूड परोस रही थी। तभी एक यात्री उससे बहस करने लगा। एयर होस्टेस ने यात्री को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने बहस करना जारी रखा। उसने एयर होस्टेस से चिल्लाते हुए कहा, ‘चुप रहो’। इसरे बाद एयर होस्टेस ने जवाब देते हुए कहा,’आप चिल्ला क्यों रहे हैं।’ इस बीच एक अन्य एयर होस्टेस बीच बचाव करने आई। उसने आदर से यात्री को समझाने की कोशिश की लेकिन तभी यात्री ने एयर होस्टेस को नौकर कह दिया। इससे बात और बिगड़ गई और एयर होस्टेस ने जवाब दिया ‘मैं कर्मचारी हूं आपकी नौकर नहीं।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 4, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

आज से गुजरात में शुरू हुआ ‘भारत टैक्सी’

आज से गुजरात में शुरू हुआ ‘भारत टैक्सी’

by UB India News
June 27, 2026
0

कैब कंपनियों के मनमाने किराए और कैंसिलेशन की समस्या को देखते हुए सरकार ने भारत टैक्सी की शुरुआत की थी....

रेलवे के तत्काल सिस्टम में नया स्कैम!

रेलवे के तत्काल सिस्टम में नया स्कैम!

by UB India News
June 26, 2026
0

तू डाल-डाल तो मैं पात-पात। कुछ इसी अंदाज में रेलवे टिकट के दलाल काम कर रहे हैं। रेलवे ने तत्काल...

Next Post
भारतीय संसदीय प्रणाली पूरी दुनिया में एक नजीर है…….

कोरोना के नए वैरिएंट से सांसत में सांसद, संसद में बढ़ाई सतर्कता, ओम बिरला ने की सावधानी बरतने की अपील

पटना हाईकोर्ट ने पलटा 10 लोगों की फांसी की सजा का फैसला

पटना हाईकोर्ट के सामने से बंदूक की नोक पर अपराधियों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता का किया अपहरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend