ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में कोरोना का खतरा: PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों के लिए जारी हो सकती है नई एडवाइजरी और गाइडलाइंस

UB India News by UB India News
December 23, 2022
in केंद्रीय राजनीती
0
देश में कोरोना का खतरा: PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों के लिए जारी हो सकती है नई एडवाइजरी और गाइडलाइंस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना के विरुद्ध एक बार फिर युद्ध छिड़ गया है। चीन में कोरोना विस्फोट के बाद भारत हाई अलर्ट पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना पर हाईलेवल रिव्यू मीटिंग की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अलावा कई एक्सपर्ट मौजूद थे। प्रधानमंत्री की कोरोना पर समीक्षा बैठक के बाद अब राज्यों के लिए नई एडवाइजरी और गाइडलाइंस जारी हो सकती है। इस एडवाइजरी में नए साल के जश्न में भीड़ कम करने और 7 दिन के अंदर क्वारंटीन और टेस्टिंग की तैयारी पूरी कर लेने के निर्देश मिल सकते हैं।

जानिए, PM की बैठक के बाद क्या-क्या निर्देश आ सकते हैं-

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

  • विदेश से आने वाले हर यात्री की तुरंत टेस्टिंग शुरू करने के आदेश हो सकते हैं।
  • पॉजिटिव मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग का फरमान जारी हो सकता है।
  • कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और यात्रा से लौटने वालों को होम आईसोलेशन में रखने की गाइडलाइंस भी आ सकती है।
  • सोशल डिस्टेंसिंग रखने और घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनने की नई एडवाइजरी आ सकती है।
  • लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह से दूर रहने और सात दिन के क्वारंटीन में रखने सहित सभी जरूरी तैयारी करने का निर्देश दिया जा सकता है।

‘भारत में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, सतर्क रहना जरूरी’

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज संसद में कहा कि चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं वहीं भारत में कोरोना के मामले लगातार कम रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश हर दिन औसतन 153 केस दर्ज हो रहे हैं जबकि दुनिया में हर रोज औसतन 5.87 लाख केस सामने आ रहे हैं। जापान, साउथ कोरिया, इटली जैसे देशों में कोरोना के मामले में सतत वृद्धि देखी जा रही है। चीन में भी बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने और मौत की खबरें छप रही हैं।

अब तक बीएफ.7 वैरिएंट के तीन मामले आए
दुनियाभर में तेजी से संक्रमण फैला रहे कोरोना के ओमीक्रोन सब वेरिएंट बीएफ.7 के तीन मामले भारत में अब तक सामने आये हैं। गुजरात से दो मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है। बीएफ.7, ओमीक्रोन के वेरिएंट बीए.5 का एक सब वैरिएंट है और यह काफी संक्रामक है। इसकी ‘इनक्यूबेशन’ अवधि कम है। यह पुन: संक्रमित करने या उन लोगों को भी संक्रमित करने की उच्च क्षमता रखता है, जिनका (कोविड-19) वैक्सीनेशन हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने अक्टूबर में भारत में बीएफ.7 के पहले मामले का पता लगाया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

Next Post
कोरोना के चाइनीज वैरिएंट को लेकर बिहार में अलर्ट, नीतीश सरकार भी तैयार

कोरोना के चाइनीज वैरिएंट को लेकर बिहार में अलर्ट, नीतीश सरकार भी तैयार

क्या बीजेपी को ऐसे रोक पाएगा विपक्ष?

क्या बीजेपी को ऐसे रोक पाएगा विपक्ष?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend