ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार ने जिनके कंधों पर शराब बिक्री को रोकने और कठोरता से लागू करवाने का जिम्मा दिया ओ खुद जहरीली शराब के हुआ शिकार

UB India News by UB India News
December 17, 2022
in दुर्घटना, सिवान
0
नीतीश कुमार ने जिनके कंधों पर शराब बिक्री को रोकने और कठोरता से लागू करवाने का जिम्मा दिया ओ खुद जहरीली शराब के हुआ शिकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सिवान के भगवानपुर प्रखंड के ब्रह्मस्थान में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। जिन पांच लोगों की मौत हुई उनमें दो भाई भी शामिल हैं और एक मृतक अवध मांझी गांव का चौकीदार था। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि नीतीश कुमार की सरकार ने जिनके कंधों पर शराब बिक्री को रोकने और शराबबंदी कानून को कठोरता से लागू करवाने का जिम्मा दिया है, वो ही नियम-कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अवध मांझी की मौत के बाद इस बात पर मुहर लग गई कि पुलिस की नाक के नीचे शराब की बिक्री जमकर चल रही थी।

गांव के लोगों ने बताया कि अवध मांझी स्थानीय थाना की मिलीभगत से गांव और बार्डर एरिया में शराब की बिक्री करवाता था। शराब का सेवन उसने कहां से किया इसको लेकर ना तो स्वजन ही कुछ बोलने को तैयार थे और ना ही गांव के लोग कुछ बता रहे हैं। हालांकि, चौकीदार अवध मांझी की मौत के बाद पुलिस पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई है और कुछ भी बोलने से कतराते हुए नजर आई।

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

बता दें कि भगवानपुर प्रखंड जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है और इस प्रखंड के कई गांव छपरा की सीमा से जुड़े हैं। वहीं छपरा के मढ़ौरा में हुए शराब कांड की आंच से इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। गांव के लोगों के अनुसार, अवध मांझी और उसके चचेरे भाई आमीर मांझी ने गुरुवार की दोपहर तीन बजे कहीं से शराब का सेवन किया और घर आए। घर आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों भाई बाइक पर सवार होकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए अवध मांझी गोरखपुर चला गया और आमीर मांझी घर आ गया। इसी बीच दोनों की शुक्रवार को मौत हो गई।

सब ने साथ में किया था शराब का सेवन

मृत शंभू राय का शव लेकर पोस्टमार्टम को आए गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि सभी ने 14 दिसबंर को शराब का सेवन किया था लेकिन पांचों ने शराब कहां जाकर पी थी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। गांव में भी चोरी छिपे चार से पांच जगह शराब की बिक्री होती है और पुलिस किसी पर कार्रवाई नहीं करती है। अगर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई होती तो शायद शराब की बिक्री गांव में नहीं होती और पांच लोगों की मौत नहीं हुई होती। इधर, मृत शंभू राय की पत्नी ने बताया कि शंभू राय ने गांव के बाजार में जाकर शराब का सेवन किया था। इसके बाद उन्हें सिर में दर्द की शिकायत हुई और तबीयत खराब हो गई। इसके बाद स्थानीय अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की अलसुबह से उन्हें रोशनी की शिकायत हुई। इसके बाद सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई।

गुठनी शराब कांड में पांच लोगों की मौत से प्रशासन ने नहीं लिया सबक

बता दें कि डेढ़ वर्ष पूर्व सिवान के गुठनी प्रखंड में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हुई थी। यहां भी एक के बाद एक मौत का सिलसिला बढ़ने लगा था। मृत लोगों को पहले आंख से दिखाई नहीं देने और पेट में दर्द के बाद सिर दर्द की शिकायत थी। इस घटना में तत्कालीन एसपी अभिनव कुमार ने तत्कालीन दारोगा और चौकीदार को निलंबित किया था। इस घटना के बाद भी जिले में शराब की बिक्री निरंतर जारी रही और उसका दुष्परिणाम यह हुआ कि शुक्रवार को भगवानपुर प्रखंड के ब्रह्मस्थान गांव में पांच लोगों की मौत जहरीली शराब के सेवन से हो गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

Next Post
अब ‘पठान’ के विरोध’ में खड़ी हुई हिंदू सेना, सेंसर बोर्ड से की फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग

अब 'पठान' के विरोध' में खड़ी हुई हिंदू सेना, सेंसर बोर्ड से की फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग

जेंटलमैन vs माननीय मैडम: लोकसभा में स्मृति इरानी से क्यों भिड़ गए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी?

जेंटलमैन vs माननीय मैडम: लोकसभा में स्मृति इरानी से क्यों भिड़ गए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend