ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केदार गुप्ता की कुढ़नी उपचुनाव में जीत क्या महागठबंधन के लिए है खतरे की घंटी?

UB India News by UB India News
December 10, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
केदार गुप्ता की कुढ़नी उपचुनाव में जीत क्या महागठबंधन के लिए है खतरे की घंटी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केदार गुप्ता की जीत बहुत बड़ी मानी जा रही है. यह इसलिए भी कि सामने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले जदयू-राजद के महागठबंधन की करारी हार हुई है जो प्रदेश में अजेय मानी जा रही थी. खास तौर पर लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा और महागठबंधन के बीच यह उपचुनाव सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा था. लेकिन, भाजपा ने अपेक्षाकृत मजबूत माने जा रहे महागठबंधन को 3649 मतों से शिकस्त देकर बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ दी है.

कुढ़नी में बीजेपी के केदार गुप्ता का महागठबंधन के मनोज कुशवाहा को मात देना भाजपा के लिए यह बड़ी जीत मानी जा रही है. खास बात यह कि इसे भाजपा नीतीश कुमार की हार के तौर पर प्रचारित कर रही है. भाजपा यह भी प्रचारित कर रही है कि नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने तीन उपचुनाव में स्कोर 2-1 का रहा है. यहां यह भी बता दें कि गोपालगंज में भी भाजपा की जीत हुई थी. भाजपा यह भी कह रही है कि मोकामा में अगर अनंत सिंह फैक्टर न होता तो जीत उसकी ही होती. जाहिर है भाजपा के हौसले बढ़े हुए हैं.

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

बता दें कि बिहार के तमाम राजनीतिक दलों ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी थी. आखिरकार कड़ी टक्कर में बीजेपी ने जीत हासिल कर महागठबंधन बनने के बाद हुए उपचुनाव में 2-1 की बढ़त बना ली और महागठबंधन के लिए नई चुनौती पेश कर दी है. दरअसल कुढ़नी विधान सभा उप चुनाव परिणाम ने आने वाले समय के लिए राजनीतिक रूप से कई बड़े संकेत दिए हैं. सकर महागठबंधन के लिए क्योंकि बीजेपी ने न केवल कुढ़नी सीट जीती है; बल्कि उसने महागठबंधन के परंपरागत वोट बैंक में तगड़ी सेंध भी लगा दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि आनेवाले समय में महागठबंधन की परेशानी बढ़ सकती है.

बीजेपी की जीत में सवर्ण वोटरों और वैश्य वोटरों की तो बड़ी भूमिका रही ही, दलित और अति पिछड़े वोटरों ने भी बीजेपी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसका खास सियासी पहलू यह है कि यही वो वोट बैंक है जो अभी तक महागठबंधन; खासकर जदयू का सबसे मजबूत कोर वोटर माना जाता रहा है. लेकिन, गोपालगंज और कुढ़नी उपचुनाव ने साबित कर दिया है कि बीजेपी इसमें भारी सेंधमारी करने में सफल रही है.

बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी कहते हैं कि बीजेपी शुरू से ही सर्वसमाज यानी तमाम जातियों को साथ लेकर राजनीति करती रही है. बीजेपी ही वो पार्टी है जो सबको लेकर चल सकती है. बाकी राजनीतिक दलों ने केवल जाति की राजनीति की है और दलितों और अति पिछड़ों को महज एक वोट बैंक समझा है.

दरअसल, बिहार के सियासत में दलित और अति पिछड़ा वोटर जिस पार्टी के साथ रहता है उस पार्टी के इर्द गिर्द राजनीति घूमती रही है. नीतीश कुमार के साथ लंबे समय तक दलित और अति पिछड़े वोटर गोलबंद रहे. इसका परिणाम है सत्रह साल से नीतीश कुमार बिहार की गद्दी पर काबिज हैं. लेकिन, कई कारण हैं जिससे दलित वोटर नाराज बताए जा रहे हैं. इनमें एक बड़ा कारण शराबबंदी लागू रहना भी माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इसका असर कुढ़नी में खूब दिखा.

वहीं, नगर निकाय चुनाव को लेकर संशय के हालात और अति पिछड़े वोटरों को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी की जबरदस्त मेहनत का नतीजा है कि अति पिछड़े वोटरों का रुझान भी बीजेपी की तरफ दिख रहा है और कुढ़नी में इसका फायदा बीजेपी को मिला.

जदयू के प्रदेश प्रेसिडेंट उमेश कुशवाहा कहते हैं बीजेपी ने कुढ़नी में भ्रम फैला कर जनता से वोट लिया है, लेकिन बहुत जल्द इस सच्चाई से पर्दा उठ जाएगा. दलित और अति पिछड़ा समुदाय पूरी तरह से नीतीश जी के पीछे गोलबंद दिखेगा. यही नहीं तमाम जातियों का समर्थन हमारे साथ है.

वहीं राजनीति के जानकार कहते हैं, बीजेपी की अब पूरी राजनीति बिहार में जातीय समीकरण साधने में लग गई है. ऐसा इसलिए कि नीतीश कुमार के हटने से उसे बिहार में झटका लगा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में अगर बीजेपी को अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है. ऐसे में भाजपा को महागठबंधन को शिकस्त देने के लिए इसके कोर वोट बैंक में सेंध लगाना ही होगा.

सियासत के जानकार बताते हैं कि इसकी शुरुआत गोपालगंज और कुढ़नी से हुई है. लेकिन उसे आगे बरकरार रखना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा; क्योंकि महागठबंधन की सरकार भी अपने वोट बैंक को पाले में करने के लिए नई रणनीति पर काम करेगा. खास तौर पर जातिगत जनगणना का मुद्दा महागठबंधन के पास एक बड़ा तुरुप का पत्ता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
अब जल्द सुलझेंगे मसले

अब जल्द सुलझेंगे मसले

भविष्य में विश्व के आर्थिक विकास और समृद्धि को सुरक्षित रखने में जी 20 की महत्वपूर्ण भूमिका

भविष्य में विश्व के आर्थिक विकास और समृद्धि को सुरक्षित रखने में जी 20 की महत्वपूर्ण भूमिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend