ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ममता बनर्जी ने खोया आपा, बीच में ही रोका भाषण, अधिकारियों को लगाई फटकार

UB India News by UB India News
November 30, 2022
in Lokshbha2024
0
ममता बनर्जी ने खोया आपा, बीच में ही रोका भाषण, अधिकारियों को लगाई फटकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान अपना संबोधन बीच में ही रोक दिया और वहां मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई. दरअसल, मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में कंबल और गर्म कपड़े बांटने वाली थीं, लेकिन सामग्री वहां नहीं पहुंची. इससे ममता बनर्जी को गुस्सा आ गया और फिर उन्हें सार्वजनिक रूप से जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की खिंचाई करते देखा गया. यह कार्यक्रम उत्तर 24 परगना जिले में आयोजित किया गया था, जहां तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां और बंगाल के मुख्य सचिव डॉ. हरि कृष्ण द्विवेदी भी मौजूद थे.

बनर्जी ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में जिला मजिस्ट्रेट शरद द्विवेदी से कपड़े जल्द से जल्द परिसर लाने का प्रबंध करने को कहा. हिंगलगंज में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए हजारों लोग आए थे. इसे सरकारी योजना के लाभों और जाति प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए आयोजित किया गया था. बनर्जी ने द्विवेदी से कहा, ‘मैं स्थानीय लोगों के लिए 15,000 गर्म कपड़े, कंबल लाई हूं. आपने उन्हें कहां रखा है? उन्हें तुरंत मेरे पास लाइए. आप जब तक उन्हें लेकर नहीं आते, मैं कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ाऊंगी… मैं यहां इंतजार करूंगी.’

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर जिले में आई हैं. उन्होंने इस प्रकार की चूक के लिए डीएम और अन्य अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा, ‘मुझे खेद है, लेकिन अगर डीएम और प्रखंड विकास अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाते हैं तो मुझे कार्रवाई करनी होगी.’

करीब 15 मिनट बाद परिसर में शॉल लाई गईं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह स्थानीय महिलाओं के बीच 1,000 शॉल वितरित करेंगी. इससे पहले हेलीकॉप्टर के जरिए मंगलवार दोपहर को यहां पहुंची मुख्यमंत्री ने स्थानीय देवी ‘बोनबीबी’ के मंदिर जाकर प्रार्थना की और एक पेड़ लगाया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post

तकनीकी आत्मनिर्भरता से जुड़ा भारत का विकास: विदेश मंत्री एस जयशंकर

मैंने सालों पहले राहुल गांधी को छोड़ दिया था, अब वो आपके दिमाग में है”

मैंने सालों पहले राहुल गांधी को छोड़ दिया था, अब वो आपके दिमाग में है"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend