भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ( EAM Dr S Jaishankar ) ने कहा है कि भारत तेजी से विकास कर रहा है, तो इसके पीछे की वजह है भारतीय तकनीकी का विकास. आज के युग में किसी भी देश के आगे बढ़ने की संभावना होती है, जब वो देश तकनीकी आधारित विकास कर रहो. नई तकनीकी को खोज रहा हो और उनका इस्तेमाल कर रहा हो. विदेश मंत्री एस जयशंकर वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2022 (Global Technology Summit 2022) में बोल रहे थे, जिसका आयोजन राजधानी दिल्ली में हो रहा है.
डिजिटल दुनिया में बजेगा भारत का डंका
वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2022 (Global Technology Summit 2022) में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत का विकास भारतीय प्रौद्योगिकी के विकास से गहराई से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी आज भू-राजनीति के केंद्र में है…टेलीकॉम की डोमेन में भारत को विश्वसनीय की अवधारणा से देखा जाता है. मुझे लगता है कि हम आने वाले दिनों में डिजिटल पक्ष पर भी भारत की विश्वसनीय के बारे में सुनेंगे.
दोस्ती और भरोसे के रिश्ते पर बोले विदेश मंत्री
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि आज के समय में जियो पॉलिटिक्स की जरूरतें बदल गई हैं. एक ही मुद्दे पर अलग अलग दोस्तों का रूख भी अलग अलग हो सकता है. उन्होंने कहा कि दोस्तों के साथ भरोसे का रिश्ता होता है. इसका ख्याल सभी को रखना ही होगा.
All partners are not same & thus today trust & transparency have become key issues. We have in our domain like Telecom saw in India the concept of a trusted provider. I think on digital side, we are going to hear more about the concept of trust with geographies: EAM pic.twitter.com/arvZLcuyPH
— ANI (@ANI) November 29, 2022






