ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस की यात्रा में युवकों ने लगाए मोदी और जय श्रीराम के नारे

UB India News by UB India News
November 29, 2022
in Lokshbha2024
0
कांग्रेस की यात्रा में युवकों ने लगाए मोदी और जय श्रीराम के नारे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास यात्रा में 2 युवकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। राहुल गांधी रुके और कहा- बुलाओ उन्हें। तब तक दोनों युवक भाग चुके थे।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बड़ा गणपति से यात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहा पहुंची। यात्रा वैष्णव कॉलेज के सामने रुकी है। भारत जोड़ो यात्री यहां दोपहर का खाना खाएंगे। यात्रा यहां साढ़े तीन बजे तक रहेगी। इसके बाद सांवेर के लिए रवाना होगी। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा महू-राऊ के रास्ते इंदौर पहुंची थी। सोमवार को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी। राहुल गांधी की यात्रा मंगलवार सुबह उज्जैन के लिए रवाना होगी।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

अपडेट्स…

– राहुल गांधी का पहला पड़ाव पूरा हुआ। सांवेर रोड पर पेट्रोल पंप पर रुकी यात्रा। कुछ देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे।

– राहुल गांधी रेवती रेंज पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों से मिले।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने इंदौर के सांवेर रोड पर टी ब्रेक के दौरान साइकिल चलाई। ये साइकिल अमोल वाधवानी की है। अमोल साइकिल राइडर हैं। उन्होंने इंदौर शहर की सड़कों पर साइकिलिंग करके भारत का नक्शा बनाया। वे जब राहुल गांधी से मिले तो उनके इंदौर के मैप पर बनाए गए भारत के नक्शे में यात्रा का रूट हाईलाइट किया। राहुल ने इस नक्शे पर ऑटोग्राफ भी दिया। अमोल के साथ बादाम भी खाई।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने इंदौर के सांवेर रोड पर टी ब्रेक के दौरान साइकिल चलाई। ये साइकिल अमोल वाधवानी की है। अमोल साइकिल राइडर हैं। उन्होंने इंदौर शहर की सड़कों पर साइकिलिंग करके भारत का नक्शा बनाया। वे जब राहुल गांधी से मिले तो उनके इंदौर के मैप पर बनाए गए भारत के नक्शे में यात्रा का रूट हाईलाइट किया। राहुल ने इस नक्शे पर ऑटोग्राफ भी दिया। अमोल के साथ बादाम भी खाई।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। यात्रा ने रास्ते में होटल मेरी मर्जी पर टी ब्रेक लिया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। यात्रा ने रास्ते में होटल मेरी मर्जी पर टी ब्रेक लिया।
इंदौर के अरविंदो अस्पताल के सामने भारत जोड़ो यात्रा का ड्रोन से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इंदौर के अरविंदो अस्पताल के सामने भारत जोड़ो यात्रा का ड्रोन से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इंदौर की सफाई देखकर राहुल गांधी हुए खुश, सफाईकर्मियों और जनता को बधाई दी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब इंदौर में है. यात्रा बुरहानपुर से खंडवा, खरगोन जिलों का सफर करते हुए देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर पहुंच चुकी है. राहुल गांधी की यात्रा सुबह 6 बजे बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर सांवेर रवाना हुई. सुबह 10 बजे बरौली गांव में यात्रा के मॉर्निंग ब्रेक के बाद यात्रा यहीं से दोबारा दोपहर 3:30 बजे फिर शुरू होगी. इस बीच राहुल गांधी मीडिया से भारत जोड़ो यात्रा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. यात्रा के आज के दिन का समापन शाम 6:30 बजे तराना गांव में होगा और राहुल गांधी सांवेर में रात्रि विश्राम करेंगे.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज देश के सबसे साफ शहर और एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर से सांवेर पहुंची. यात्रा के बीच राहुल ने कई लोगों से बातचीत की जिसमें महिलाएं, स्टूडेंट्स, एथलीट्स शामिल थे. यात्रा अब निमाड़ से मालवा क्षेत्र में दाखिल हो चुकी है.कांग्रेस इस यात्रा के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों को साथ जोड़ने की भी कोशिश कर रही है. कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर भी यात्रा में राहुल के साथ नजर आए.

इंदौर में सुबह सुबह यात्रा का जबरदस्त स्वागत
इंदौर में भारत जोड़ों यात्रा के शुरू होते ही लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया. बड़ा गणपति से सांवेर की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं के साथ महिलाएं भी राहुल गांधी के स्वागत में सड़कों के दोनों तरफ खड़े हुए नजर आयीं. राहुल गांधी ने इंदौर में अपनी यात्रा के दौरान प्रदेश की आर्थिक राजधानी को देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक केंद्र बनाने की बात भी कही. उन्होंने कहा हमारी सरकार आएगी तो इस बात की चिंता करेंगे कि अमेरिका के लिए जो काम शिकागो करता है वही काम भारत के लिए इंदौर करे और इसी तर्ज पर इंदौर के एयरपोर्ट का डेवलपमेंट भी  हो.

मोदी और जय श्रीराम के नारे
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगे. आज बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई यात्रा जब सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास पहुंची तो यात्रा में घुसे 2 युवकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए. राहुल गांधी रुके और कहा- बुलाओ उन्हें,तब तक दोनों युवक भाग चुके थे.

जो चीन नहीं कर पाया वह नोटबन्दी-जीएसटी ने किया
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं. रविवार शाम इंदौर के राजवाड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा जो  काम चीन की सेना नहीं कर पाई वह नोटबंदी और जीएसटी ने कर दिया. इन दोनों पॉलिसी ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है. छोटे उद्योग-धंधे और व्यापारियों को खत्म कर दिया. जब तक छोटे व्यापारी, मीडियम बिजनेस को दोबारा नहीं खड़ा किया जाएगा तब तक देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा.

इंदौर को बधाई
राहुल गांधी ने कहा हम करीब 80 दिन का सफर तय कर चुके हैं. यात्रा पर हम अकेले नहीं पूरे देश की जनता चल रही है. इंदौर में हम 8 घंटे चले. इंदौर में कोई कचरा नहीं दिखा इसके लिए जनता और सफाईकर्मियों को श्रेय जाता है. राहुल ने कहा इंदौर न्याय का सेंटर है. यहां भाईचारा दिखा. सभी धर्म सभी आयु वर्ग के लोग साथ चले. कहीं नफरत नहीं दिखी. यह आपकी विचारधारा की यात्रा  है. एमपी में कमलनाथ की सरकार गिरने के घटनाक्रम पर राहुल गांधी बोले बीजेपी आपकी जेब से पैसा उधोगपतियों की जेब में डाल रही है. वहां से बीजेपी की जेब में और उससे विधायको की जेब में. आपने जिस सरकार को चुना उसे भाजपा ने खरीद लिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
अतीत में हिंदुओं के आस्था केंद्रो पर कितने और किस–किस प्रकार के अत्याचार हुए………..

ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वेक्षण मामले में फैसला सुरक्षित

हर घर गंगा जल का आज CM करेंगे उद्घाटन

हर घर गंगा जल का आज CM करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend