ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ग्रामीण पथों का मेंटेनेंस विभाग ही करायेः नीतीश

UB India News by UB India News
November 23, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
ग्रामीण पथों का मेंटेनेंस विभाग ही करायेः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसी पुनर्वास परियोजना के तहत बचे हुए कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश देते हुए मंगलवार को कहा कि इसके लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सीएम ने मंगलवार को एक‚ अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में कोसी पुनर्वास परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि २००७–०८ में कोसी क्षेत्र में बाढ के कारण भीषण तबाही हुई थी। इस दौरान उनकी सरकार ने अपने संसाधन से उस क्षेत्र में राहत के काफी कार्य किए थे। उसी समय पूरे इलाके को विकसित करने की योजना बनायी गयी थी‚ उस पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह वहां जाकर एक–एक चीज को देखते और वहां किये जा रहे सभी कार्यों की जानकारी लेते रहते हैं। नीतीश ने कहा कि कोसी पुनर्वास परियोजना के तहत कई कार्य किए गए हैं‚ जो भी बचे हुए कार्य हैं उसे भी तेजी से पूरा करें। इसके लिए संसाधन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इससे पूर्व समीक्षा बैठक में योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार कोसी बेसिन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल‚ कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव एन.सरवन कुमार‚ ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल एवं राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर. पुदुकलक^ी ने इस परियोजना के तहत अपने–अपने विभागों से संबंधित किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

ग्रामीण पथों का मेंटेनेंस विभाग ही करायेः नीतीश
राज्य में सरकारी भवनों तथा सड़़क व पुल–पुलियों का बेहतर रखरखाव के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग को पथों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए दो अलग–अलग विंग बनाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण पथों का बेहतर रखरखाव विभाग द्वारा ही कराने का निर्देश दिया और कहा कि इसके लिए आवश्यकतानुसार जितने भी अभियंताओं और कर्मियों की जरूरत हो‚ उनकी बहाली करायें। ॥ १ अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मंगलवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा जो मेंटेनेंस पॉलिसी बनाई जाये‚ वो बेहतर और स्पष्ट होने चाहिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पथों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए दो अलग–अलग विंग बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों विंग जब अपनी–अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे‚ तो बेहतर सडकों का निर्माण होगा और सड़कें मेनटेन भी रहेंगी। सीएम ने कहा कि निर्माण कार्य में लगा विंग बेहतर कार्ययोजना के साथ काम करेगा‚ तो कार्यों की गुणवत्ता और बेहतर होगी। उन्होंने निर्माण के साथ–साथ मेंटेनेंस को लेकर पथों का फिजिकल निरीक्षण करते रहने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सडकों और पुल–पुलियों के मेंटेनेंस करनेवाले अभियंता अलग–अलग हों और उनका ठीक ढंग से प्रशिक्षण भी करायें। मेंटेनेंस विंग पथों का प्रभावी ढंग से निरीक्षण कर बेहतर मेंटेनेंस करेगा‚ तो उसकी प्रशंसा सब जगह होगी।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

मेंटेनेंस पॉलिसी को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जायेगा‚ तो उसको देश के अन्य राज्य भी अपनायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हमलोगों ने बेहतर सडक और पुल–पुलियों का निर्माण करवाया है। हमलोगों का उद्’ेश्य सिर्फ बेहतर सडक और पुल–पुलियों का निर्माण कराना ही नहीं‚ बल्कि उनका अच्छे ढंग से मेंटेनेंस कराना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सडकों की मरम्मति के साथ–साथ साफ–सफाई भी जरूरी है। बेहतर सडक होने से लोगों का आवागमन आसान होता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मेंटेनेंस करवाने से खर्च में भी बचत होगी और लोगों को नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे। सडकों के बेहतर निर्माण कराने और उसे मेंटेनेंस रखने पर अभियंताओं की काफी प्रशंसा होती है और क्षेत्र में उन्हें बहुत इज्जत मिलती है। ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बिहार ग्रामीण पथ विभागीय अनुरक्षण नीति के सबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अनुरक्षण नीति की कार्ययोजना‚ पदों के सृजन‚ यंत्र–सयंत्र सामग्री की आपूर्ति‚ अनुरक्षण नीति की क्रियाविधि‚ अभियंताओं तथा कर्मियों की कर्तव्य एवं जिम्मेवारी‚ कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की व्यवस्था‚ कार्यों का सघन अनुश्रवण सुनिश्चित करना आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ‚ ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह तथा अभियंता प्रमुख अशोक कुमार मिश्रा सहित अन्य वरीय पदािाकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
कुढ़नी उपचुनाव को लेकर सूबे में सियासी पारा चढ़ने लगा, जदयू के मनोज कुशवाहा महागठबंधन के होंगे उम्मीदवार

नाराज वोटर करेंगे कुढ़नी का फैसला!

आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव की आज पटना में होगी मुलाकात

आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव की आज पटना में होगी मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend