ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अगले साल बेकार हो जाएंगी कोवैक्सीन की पांच करोड़ खुराक, जानें क्यों नहीं मिल पा रहे खरीददार?

UB India News by UB India News
November 7, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, स्वास्थ
0
अगले साल बेकार हो जाएंगी कोवैक्सीन की पांच करोड़ खुराक, जानें क्यों नहीं मिल पा रहे खरीददार?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत बायोटेक के पास रखी कोवैक्सीन की पांच करोड़ खुराक अगले साल बेकार हो जाएंगी, क्योंकि उनके खरीददार नहीं मिल पा रहे हैं। कंपनी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। टीके की मांग कम होने के कारण भारत बायोटेक ने इस साल की शुरुआत में दो खुराक वाले कोवैक्सीन टीके का उत्पादन रोक दिया था। हालांकि, इसने 2021 के अंत तक एक अरब खुराकों का उत्पादन कर दिया था। सूत्रों ने बताया, ‘‘भारत बायोटेक के पास थोक में कोवैक्सीन की 20 करोड़ से अधिक खुराक हैं और शीशियों में तकरीबन पांच करोड़ खुराक इस्तेमाल के लिए तैयार हैं। टीके की मांग कम होने के कारण इस साल की शुरुआत में सात महीने पहले कोवैक्सीन का उत्पादन रोक दिया गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शीशियों में कोवैक्सीन की खुराकों को इस्तेमाल करने की समयसीमा 2023 की शुरुआत में खत्म होनी है जिससे कंपनी को घाटा होगा।’’

भारत बायोटेक को कितना होगा नुकसान?

बहरहाल, अभी यह पता नहीं चला है कि अगले साल पांच करोड़ खुराकों के बेकार होने से भारत बायोटेक को कितना नुकसान होगा। दुनियाभर में संक्रमण कम होने के कारण कोवैक्सीन के निर्यात पर बेहद खराब असर पड़ा है। सूत्रों ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर अब कोविड-19 को खतरा नहीं माना जा रहा है।’’ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस साल अप्रैल में संयुक्त राष्ट्र की खरीद एजेंसियों के जरिए कोवैक्सीन की आपूर्ति निलंबित करने की पुष्टि की थी और इस टीके का इस्तेमाल कर रहे देशों को उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की थी।

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

वर्ष 2021 में कोविड-19 संक्रमण जब चरम पर था तो ब्राजील सरकार ने एक विवाद के बाद कोवैक्सीन की दो करोड़ खुराक के आयात के अपने फैसले को निलंबित कर दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 19, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

Next Post
बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार बड़ा फैसला, दिल्ली के प्राइमरी स्कूल कल से रहेंगे बंद

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण : हर साल क्यों बनता गैस चेंबर

पीएम मोदी ने हिमाचल में भरी हुंकार, कहा- बीजेपी जो कहती है, करके दिखाती है, हमने राम मंदिर बनाकर वादा निभाया

भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend