ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी नेता पर IT का शिकंजा, कई ठिकानों पर आयकर का छापा

UB India News by UB India News
October 15, 2022
in अपराध, कारोबार, खास खबर, पटना
0

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू नेता, बिल्डर और होटल कारोबारी गब्बू सिंह के कई ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह से आयकर विभाग की ओर से छापेमारी चल रही है. मिल रही जानकारी के अनुसार गब्बू सिंह के लगभग 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है. गब्बू सिंह के ठिकानों के साथ साथ उनके स्टाफ के अलग-अलग ठिकानों पर भी छापेमारी हो रही है. कहा जा रहा है कि देर शाम तक यह छापेमारी हो सकती है. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि झारखंड आयकर विभाग की टीम भी पटना पहुंची है. इस छापेमारी में झारखंड आयकर विभाग की टीम भी जांच कर रही है.

जदयू नेता गब्बू सिंह के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी, सुबह-सुबह छापेमारी करने पहुंची आयकर विभाग की टीम, झारखंड आयकर विभाग की टीम भी पहुंची पटना, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के काफी करीबी है जदयू नेता गब्बू सिंह, पटना के बोरिंग रोड स्थित गब्बू सिंह के कार्यालय गोविंदा कंस्ट्रक्शन में की जा रही छापेमारी

ललन सिंह का है खास करीबी

गब्बू सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं. उनका संबंध ललन सिंह से काफी अच्छा रहा है. हालांकि, गब्बू सिंह राजनीति में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वो जदयू से जुड़े हुए हैं. इस छापेमारी से बिहार की सियासत में एक बार फिर केंद्रीय संस्थाओं की भूमिका पर बहस तेज होने की उम्मीद बढ़ गयी है. वैसे ललन सिंह के करीबी होने की बात पर अभी ललन सिंह की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

घर से दफ्तार तक हर जगह चल रही रेड

बिल्डर और कारोबारी गब्बू सिंह के पटना के शिवपुरी इलाके स्थित घर में सुबह करीब छह बजे आयकर की टीम पहुंची. कहा जा रहा है कि देर शाम तक यह छापेमारी चल सकती है. पटना के बोरिंग रोड स्थित गब्बू सिंह के कार्यालय गोविंदा कंस्ट्रक्शन में भी छापेमारी की जा रही.

शाम तक चल सकती है छापेमारी

इस छोपमारी में अब तक क्या कुछ मिला, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. छापेमारी को शुरू हुए कुछ ही देर हुए हैं. इनकम टैक्स के सारे अधिकारी अभी छापेमारी में लगे हैं. यह छापेमारी दोपहर तक खत्म हो जाएगी या शाम तक चलेगी यह भी साफ नहीं है. देर शाम तक या कोई आधिकारिक बयान के बाद इसकी पुष्टि हो पाएगी कि छापेमारी में टीम को क्या कुछ मिला है.

बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. ललन सिंह के खास बताए जा रहे गब्बू सिंह के ठिकानों पर आज सुबह ही आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने 31 जगहों पर छापेमारी की. अब इस मामले में सवाल पूछे जाने पर ललन सिंह ने कहा है कि करीबी क्या होता है? जो करना है करने दीजिए.

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि यह जानी हुई बात है कि बीजेपी के विरोधी जहां रहते हैं वहां सीबीआई ईडी और इनकम टैक्स एक्टिव हो जाती है. इस सब से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. जैसे लोग कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं वैसे ही बीजेपी इन एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. ललन सिंह ने यह भी कहा कि करीबी होना कुछ नहीं होता है. अपना काम लोग करते रहें यह पहले से जानी हुई बात थी कि बिहार में ऐसा होगा.

ललन सिंह ने कहा कि कोई करीबी नहीं होता है। सीबीआई-ईडी का काम ही यही है कि जितने भी विरोधी हैं उनको परेशान करते रहना है। ललन सिंह ने कहा कि सीबीआई और ईडी हमपर दवाब नहीं बना सकती है। जब मीडिया ने ललन सिंह से पूछा कि आपके करीबी गब्बू सिंह पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है तो वे भड़क गए। उन्होंने झल्लाते हुए कहा कि करीबी क्या होता है ?

JDU के कनेक्शन वाले एक और बिल्डर पर आयकर विभाग का शिकंजा, अरविंद सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी

जनता दल यूनाइटेड से जुड़े एक और बिल्डर के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की तरफ से छापेमारी चल रही है. पटना में बिल्डर अरविंद सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम मौजूद है और यहां छापेमारी जारी है. पटना के पटेलनगर स्थित शकुंतला एनक्लेव में अरविंद सिंह के फ्लैट पर इस वक्त आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है.

बिल्डर अरविंद सिंह का कनेक्शन भी जेडीयू के नेताओं से बताया जा रहा है. आज दिन दो बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी हुई है. उन दोनों को जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह का करीबी माना जाता है. इसके पहले बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है कुल 31 ठिकानों पर रेड जारी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
एलटीसी घोटाला मामले में दोषी पाए गए राजद विधायक अनिल सहनी की विधायकी जाएगी!

अनंत सिंह के बाद गिरा आरजेडी का दूसरा विकेट, कुढ़नी विधायक अनिल सहनी की गई विधानसभा सदस्यता

Elections 2022: गुजरात, हिमाचल चुनाव की तारीखों पर से EC हटाएगा पर्दा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend