ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM Modi को तोहफे में मिला रैकेट 51 लाख में नीलाम, जानें और क्या-क्या बिका

UB India News by UB India News
October 14, 2022
in कारोबार, केंद्रीय राजनीती
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भेंट किए गए स्मृति चिन्हों की चौथी वार्षिक नीलामी बुधवार को संपन्न हो गई. नीलामी वेबसाइट के अनुसार थॉमस कप विजेता के. श्रीकांत (K Srikanth) के साइन किए हुए बैडमिंटन रैकेट की इस साल सबसे अधिक बोली 51 लाख रुपये लगी. पीएम मोदी को भेंट में मिले स्मृति चिन्हों की नीलामी 2 अक्टूबर को शुरू हुई थी. नीलामी वेबसाइट पर के. श्रीकांत के बैडमिंटन रैकेट का उल्लेख करते आइटम विवरण में लिखा है, ‘सफेद ग्रिप वाला काला बैडमिंटन रैकेट. के श्रीकांत ने इस रैकेट को स्लिंग बैग में रख कर पीएम मोदी को भेंट किया था. साथ ही मार्कर से लिखा था- थैंक यू सर फॉर योर सपोर्ट.’ इस रैकेट की नीलामी की शुरुआती रकम 5 लाख रुपये रखी गई थी. इस साल की नीलामी में विभिन्न खेलों के पदक विजेताओं, ओलंपियन और पैरालिंपियन के खेल से जुड़े साज-ओ-सामान और अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर की प्रतिकृति शामिल थी.

मनीष नरवाल की टी शर्ट 50 लाख 25 हजार में हुई नीलाम
नीलामी में रैकेट के बाद टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल की ऑटोग्राफ के साथ भेंट की गई एक टी-शर्ट भी दूसरे नंबर पर बिकी. नीलामी वेबसाइट के मुताबिक, ‘इस सफेद और नीली रंग की टी शर्ट पर भारत की पैरालंपिक समिति के लोगो के साथ तिरंगा प्रिंटेड है. टी शर्ट के बीच में मनीष नरवाल के आटोग्राफ के साथ मनीष नरवाल और शूटर बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है.’ इस टी शर्ट की शुरुआती बोली 10 लाख रुपए लगी और अंततः 50 लाख 25 हजार रुपये पर जाकर खत्म हुई. पैरा-पावरलिफ्टर्स सुधीर, मनप्रीत कौर और परमजीत कौर के ऑटोग्राफ वाली टी-शर्ट की तीसरी सबसे बड़ी बोली लगी. 5 लाख रुपये की शुरुआती बोली अंततः 50 लाख 20 हजार रुपये पर जाकर रुकी. इस टी शर्ट पर राष्ट्रकुल खेलों में गोल्ड मेडल विजेता पैरा पॉवर लिफ्टर सुधीर के आटोग्राफ भी हैं. राष्ट्रकुल खेलों में मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली निकहत जरीन समेत आईबीए पदक विजेता मनीषा मउन और परवीन हूडा के बॉक्सिंग ग्लव्स नीलामी में तीसरे नंबर पर रहे. 5 लाख की शुरुआती बोली के बाद ग्लव्स को 50 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि पर खरीदा गया.

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

50 लाख में नीलाम हुआ काशी विश्वनाथ धाम का मॉडल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल भी 50 लाख रुपये में नीलाम हुआ. सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के अवसर पर यह मॉडल पीएम मोदी को भेंट किया था. नीलामी में इस मॉडल का बेस प्राइज 16,200 रुपये रखा गया था. वेबसाइट पर इसके विवरण के मुताबिक, ‘यह एक लकड़ी का लेजर-कट मॉडल है जो विस्तृत अलंकरण के साथ संशोधित मंदिर की रूपरेखा को चित्रित करता है. मॉडल में काशी विश्वनाथ धाम का मुख्य प्रवेश द्वार, मंडप और गर्भ गृह समेत स्थापत्य प्रतिष्ठानों को सुरुचिपूर्ण ढंग से उकेरा गया है. साथ ही परिवार देवता मसलन काल भैरव, कार्तिकेय, अविमुक्तेश्वरा, विष्णु, गणेश, शनि, शिव और पार्वती को भी बेहद बारीकी से तराशा गया है. मॉडल शांत चित्त समेत शांति का भाव जगाते हुए भगवान शिव के पवित्र निवास की एक यथार्थवादी धारणा भी प्रदान करता है.’ इस साल नीलामी में 100 रुपये की सबसे कम शुरुआती बोली के साथ भगवान गणेश की मूर्ति भी थी, जो कर्नाटक के श्री विनायक देवारु मंदिर से मिली थी. पिछले साल पीएम मोदी को भेंट स्वरूप मिले स्मृति चिन्हों में सबसे ऊंची बोली ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के भाले की लगी थी, जिसे 1.5 करोड़ रुपए में बेचा गया था. कुल 1300 आइटमों की नीलामी से 16 करोड़ रुपये आए थे, जो केंद्र सरकार के ‘नमामि गंगे’ अभियान के लिए दे दिए गए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

Next Post

मोदी कैसे कर रहे हैं सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का संचार

नीतीश फिर साथ लाएंगे 'चाचा भतीजे' को? क्या अखिलेश और शिवपाल की राहें हो गई अलग?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend