ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डांडिया राजनीति : ‘शक्ति की भक्ति’ से राजनैतिक फल की कामना

UB India News by UB India News
October 3, 2022
in प्रदेश
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शारदीय नवरात्र में देवी की आराधना के साथ गरबा-डांडिया की धूम है। दो वर्ष बाद पूरा शहर शक्ति की भक्ति में रमा है। वहीं धार्मिक आयोजनों को इवेंट का स्वरुप देकर अपने राजनैतिक हित साधने के मौके भला हमारे नेता कैसे छोड़ सकते हैं।
उनके लिए तो यह मौका है शक्ति प्रदर्शन का, भीड़ इकठी करने का, अपना चेहरा और नाम चमकाने और जो नेता लूप लाइन में है उनके लिए राजनैतिक भविष्य तलाशने का। खेर यह सब करना और सोचना मानव स्वभाव ही है लेकिन अपनी महत्वाकांक्षाओं का बोझ बेवजह किसी दूसरे पर डाल देने से विरोध के स्वर बुलंद होना तो लाजमी ही है।

मुंबई में में बीएमसी चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। ऐसे में हर राजनीतिक पार्टी अपना पूरा दमखम वोटरों को रिझाने में लगा रही है। एक तरफ नवरात्रि के मौके पर शिवसेना के शिंदे और उद्धव गुट दशहरा रैली को ज़्यादा भव्य बनाने और शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं बीजेपी ने भी शिवसेना के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने और उनके ही गढ़ में चुनौती देने के लिए ताल ठोक दी है। इसके लिए बीजेपी ने शहर के मराठी बेल्ट में ‘मराठी डांडिया‘ का आयोजन किया है। अब इस डांडिया को लेकर राजनीति भी जोरों पर है। जानिए ‘मराठी डांडिया‘ के बहाने क्या बन रहे हैं समीकरण?

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

बीजेपी के ‘मराठी डांडिया‘ की चर्चा पूरे मुंबई शहर में
बीजेपी के मराठी डांडिया के पूरे शहर में चर्चे हैं। क्योंकि बीजेपी यह खास डांडिया शहर के मराठी बहुल मध्य मुम्बई जैसे परेल, दादर, कालाचौकी, शिवड़ी जैसे इलाके में पहली बार आयोजित कर रही है। बीएमसी चुनाव करीब होने के चलते बीजेपी की यह वोट बैंक पॉलिटिक्स बहुत सुर्खिया बटोर रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका भव्य आयोजन और डांडिया खेलने आनेवाले लोगों की भीड़ है।

मराठी भाषी वोटर बाला साहेब के समय से शिवसेना का परंपरागत वोट बैंक
अमूमन, मुंबई का मराठी भाषी वोट बैंक बालासाहेब ठाकरे के समय से ही शिवसेना का परंपरागत वोटर रहा है। बाद में राज ठाकरे के अलग हो जाने से कुछ हिस्सा उनमें बंट गया। ऐसे में जब बड़ी संख्या में शिवसेना के कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल होने लगे। जैसे कालिदास कोलम्बकर, भास्कर शिंदे। तब इस वोट बैंक का कुछ हिस्सा बीजेपी को भी मिलने लगा, जिसका नतीजा है कि मध्य मुम्बई की 12 एमएलए सीट में से 5 बीजेपी के हैं। लेकिन बीजेपी को यह फायदा बीएमसी चुनाव के दौरान तब की शिवसेना के साथ गठबंधन के चलते भी मिलता रहा है। लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं। अब शिवसेना दो हिस्सों शिंदे और उद्धव गट में बंट चुकी है। ऐसे में कमज़ोर हुई शिवसेना के इसी आधार को देख बीजेपी ने ‘मराठी डांडिया‘ का आयोजन कर मराठी वोट बैंक में सेंधमारी की सोची।

सिर्फ चुनाव के समय ही ‘मराठी माणुस‘ याद आते हैं शिवसेना कोः रामकदम
बीजेपी नेता राम कदम ने भी माना कि इससे पहले बीजेपी ने गठबंधन नीति और बालासाहेब के सम्मान के चलते इस तरफ ध्यान नहीं दिया। साथ ही शिवसेना के उद्धव गट ने सिर्फ चुनाव के समय ही मराठी माणुस की बात की है। उनके लिए कुछ नहीं किया। अब बीजेपी पूरी ताकत लगा रही है कि पेंग्विन सेना यानी ‘उद्धव गट‘ के बीएमसी में 25 साल के कुशासन को खत्म किया जाए। इसलिए हम ताकत लगा रहे हैं।

‘मराठी डांडिया‘ कुछ नहीं, सिर्फ नौटंकीः उद्धव गुट
वहीं उद्धव गुट ने बीजेपी के ‘मराठी डांडिया‘ को नौटंकी करार दिया। पार्टी नेता मनीषा कायंदे ने बीजेपी के इस दाव को ‘समाज को बांटनेवाला‘ करार दिया। कहा देश में बीजेपी हिन्दू-मुस्लिम धर्म का सहारा लेकर चुनाव लड़ती है। तो अब बीएमसी में भाषा और प्रांत में बंटवारा करने की कोशिश रही है। इनकी नीति अंग्रेजों की तरह ‘फूट डालो राज करो जैसी है। बीजेपी केंद्र और राज्य दोनों जगह काबिज़ है, लेकिन अब वो बीएमसी के लिए यह बंटवारे वाली राजनीति कर रही है। इससे बीजेपी की सत्ता के लिए भूख दिखाई देती है।

उद्धव गुट से ‘धोखा‘ खाए वोटर बीजेपी को देंगे वोटः बीजेपी विधायक कोटेचा
वहीं मुंबई के मराठी बेल्ट में मराठी डांडिया आयोजित करनेवाले बीजेपी विधायक मिहिर कोटेचा ने कहा कि मराठी गरबा उनकी पार्टी की तरफ से पिछले 10 सालों से आयोजित किया जा रहा है, लेकिन इस बार ज़्यादा ग्रैंड तरीके से यानी बड़े स्वरूप में हो रहा है। मिहिर कोटेचा का दावा है कि इस बार शहर का मराठी वोटर जिसे शिवसेना ‘उद्धव गुट‘ ने धोखा दिया है वो बीजेपी को वोट देंगे और बीएमसी में बीजेपी का मेयर बैठेगा। मिहिर कोटेचा ने दावा किया कि उनके मराठी डांडिया इवेंट में रोज़ाना 10 से 15000 लोग आ रहे हैं और यह भीड़ लगातार बढ़ रही है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
बिहार में जल्द लागू होगा चौथा कृषि रोड मैप

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने डिप्टी सीएम को सौंपा इस्तीफा, बयानों को लेकर थे विवाद में

इंडोनेशिया फुटबाॅल मैच के दौरान भड़का दंगा, 170 लोगों की मौत ,180 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend