ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खिलाड़ियों से खेल ………..

UB India News by UB India News
September 26, 2022
in खास खबर, खेल, संपादकीय
0
खिलाड़ियों से खेल ………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में खिलाडि़यों की स्थिति हाल के दिनों में बेहतर तो हुई‚ मगर कुछेक घटनाएं निराश भी करती हैं। चर्चा में रहे दो वाकयों का जिक्र जरूरी है। पहला–उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है। यहां लड़़कियों की सब जूनियर कबड्ड़ी प्रतियोगिता के दौरान खिलाडि़यों को शौचालय में रखा खाना परोसा गया। समझना मुश्किल नहीं कि इन खिलाडि़यों ने क्या महसूस किया होगाॽ

दूसरा वाकया अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज रहे लिंबाराम का है। चलने और बोलने में असमर्थ लिंबाराम पांच साल से इलाज के लिए दर–दर भटक रहे हैं। पद्मश्री से सम्मानित यह खिलाड़़ी लाइन में लगकर इलाज कराने को मजबूर हैं। इन दो सच्ची घटना से खिलाडि़यों के प्रति सरकार और संबंधित खेल संस्थाओं की संवेदनहीनता का पता चल जाता है। देश को पदक दिलाने के वास्ते इन खिलाडि़यों ने क्या कुछ नहीं सहा और भोगा होगाॽ इस उम्मीद में कि सरकार आगे चलकर इन पर अपना प्यार लुटाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों कहा था कि स्वतंत्रता सेनानियों की तरह भारतीय खिलाड़ी भी उसी भावना के साथ मैदान में उतरते हैं। बहरहाल‚ खिलाडि़़यों के साथ ‘खेल’ करने का चलन अपने यहां पुराना है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों के चाय की दुकान चलाते या सब्जी बेचते खबरें मीडि़या की सुर्खियां बनती रहती हैं। खेल से जुड़े़ संस्थान और मंत्रालय के अफसरों का खिलाडि़यों के प्रति यह मानसिकता इतना बताने के लिए पर्याप्त है कि टैलेंट होने के बावजूद हमारे खिलाड़़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर फेल क्यों हो जाते हैं।

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

खिलाडि़यों के साथ ‘खेल’ करने के इसी नजरिए ने हमें उन खेल प्रतिस्पर्धाओं में भी पीछे कर दिया‚ जहां हमें अव्वल रहने की उम्मीद थी। होनहार खिलाडि़यों के साथ राजनीति करने के बजाय सरकार को उनकी बेहतरी और सुख–सुविधाओं के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। सामर्थ्य का सम्मान होने की बात भी गलत साबित होती दिखती है। खिलाडि़यों की संवेदना का ख्याल रखने से ही अच्छे परिणाम आ सकते हैं। हमें उन देशों से भी सीखने की जरूरत है‚ जो अपने खिलाडि़यों को ‘राजा बाबू’ की तरह रखते हैं। उनकी तमाम दुश्वारियों का त्वरित निवारण करते हैं। देश का प्रतिनिधित्व करने वाले इन खिलाडि़़यों को जब तक हम इज्जत नहीं बख्शेंगे‚ तब तक मेड़ल पाने और खेल में अव्वल आने की इच्छा मृग मरीचिका ही साबित होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
भारतीय रूपये में  चिंताजनक गिरावट

भारतीय रूपये में चिंताजनक गिरावट

विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनावः नीतीश

विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनावः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend