ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय रूपये में चिंताजनक गिरावट

UB India News by UB India News
September 26, 2022
in कारोबार, खास खबर, समाचार
0
भारतीय रूपये में  चिंताजनक गिरावट

RELATED POSTS

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय मुद्रा रुपया बीते महीनों में तेजी से गिरा है और बीते शुक्रवार को ड़ॉलर का मूल्य बढ़कर 81 रुपये पर जा पहंचा। सरकार के लिएयह चिंता की बात है क्योंकि रुपये में गिरावट को थामने की गरज से भारतीय रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा भंड़ार में खासी गिरावट दर्ज की गई है। बीते आठ महीनों–मध्य जनवरी से मध्य सितम्बर के बीच–में भारत के विदेशी मुद्रा भंड़ार में लगभग ९० बिलियन ड़ॉलर की कमी आई है यानी प्रति माह लगभग ११ बिलियन ड़ॉलर की गिरावट रही। आर्थिक परिदृश्य पर नजर ड़ालें तो पाते हैं कि सरकार के लिए स्थिति खासी जटिल है‚ और अगले १२ से १८ महीनों में बारह से ज्यादा राज्यों में चुनाव होने हैं। ऐसे में रुपये की गिरावट उसके लिए बड़़ी चुनौती है। अर्थव्यवस्था को मुद्रास्फीति में उछाल का सामना करना पड़़ रहा है। अभी यह ७ प्रतिशत से ज्यादा है‚ और इसे काबू में रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी करनी पड़़ी है। अर्थव्यवस्था के ७ प्रतिशत यह उससे कुछ कम की दर से बढ़ने का आकलन है। रोजगार का मसला बड़़ा है‚ और रोजगार का मसला कई राज्यों में चुनाव सन्निकट होने से सरकार के लिए चिंता का सबब है‚ क्योंकि इस मसले पर उसका जबरदस्त घेराव हो सकता है। सरकार दुविधा में है कि आक्रामक मौद्रिक नीति से महंगाई थामने की कवायद क्या ठीक रहेगी या उदार ब्याज नीति से आर्थिक गतिविधियां बढ़ाई जाएं ताकि रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसरों का सृजन हो सके। ब्याज दर बढ़ाकर पश्चिमी देश महंगाई को काबू रखने को तरजीह देते हैं‚ लेकिन मौजूदा स्थिति में सख्त मौद्रिक नीति शायद उतना बेहतर विकल्प नहीं है। बेशक‚ सख्त मौद्रिक नीति के जरिए महंगाई थामने के प्रयास किए जाते हैं‚ लेकिन भारत में ज्यादातर नीति–निर्माताओं को लगता है कि भारत में महंगाई ‘आयातित’ है। इसलिए ब्याज दरों में वृद्धि और धीमे–धीमे रुपये के अवमूल्यन के नफा–नुकसान की चर्चा हो रही है। मौद्रिक नीति कमेटी २८ सितम्बर से शुरू हो रही अपनी बैठक में मौद्रिक नीति की सख्ती या नरमाई को लेकर चर्चा करने वाली है‚ और ३० सितम्बर को घोषणा कर दी जाएगी कि क्या किया जाए। इस बीच‚ ज्यादातर अर्थवेत्ताओं का मानना है कि मौद्रिक नीति उदार होनी चाहिए क्योंकि महंगाईके लिए घरेलू की बजाय बाहरी कारकों को जिम्मेदार माना जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा हो गया. काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में...

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

Next Post
विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनावः नीतीश

विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनावः नीतीश

राजस्थान : राजनीतिक तूफान के बाद छाई शांति

राजस्थान : राजनीतिक तूफान के बाद छाई शांति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend