ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गोवा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 8 विधायक हुए BJP में शामिल

UB India News by UB India News
September 15, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
गोवा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 8 विधायक हुए BJP में शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच, गोवा में कांग्रेस (Goa Congress MLA) को बड़ा झटका लग गया है। कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने कहा कि हम पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। ‘कांग्रेस छोडो, बीजेपी को जोड़ो’।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच कांग्रेस के लिए गोवा से बुरी खबर आई है. गोवा में 11 विधायकों वाली कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा झटका दिया है और उसके 8 विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में कांग्रेस के 8 विधायकों ने भाजपा ज्वाइन किया. इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने कहा कि हम पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं. उन्होंने ‘कांग्रेस छोड़ो, बीजेपी को जोड़ो’ स्लोगन का भी जिक्र किया.

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

दरअसल, इससे पहले गोवा में कांग्रेस के विधायक दल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय के लिए एक प्रस्ताव पेश किया. इससे कुछ ही देर पहले भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े ने दावा किया था कि कांग्रेस के आठ विधायक जल्द ही सत्तारूढ़ दल में शामिल होंगे. इसके कुछ देर बाद सीएम प्रमोद सावंत के साथ कांग्रेस विधायकों की तस्वीर आ गई. इस घटनाक्रम से पहले तक 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 सदस्य थे.

कौन-कौन हुए हैं भाजपा में शामिल
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ कांग्रेस विधायकों की जो तस्वीर सामने आई थी, उसमें विधायक माइकल लोबो, दिगंबर कामत, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस दिखे थे.

2019 में भी भाजपा ने दिया था झटका
दरअसल, साल 2019 में इसी तरह कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे. गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई महीने में ऐसी खबर आई थी कि कांग्रेस के 6 विधायक, जिनमें माइकल लोबो भी शामिल थे, भाजपा में शामिल होने वाले हैं. मगर उस वक्त कांग्रेस ने किसी तरह इस उलटफेर को रोक दिया था.

दिगंबर कामत पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं माइकल लोबो नेता विपक्ष हैं। चुनाव से पहले ही माइकल लोबो पत्नी समेत बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कुछ समय पहले भी गोवा कांग्रेस में इस तरह की स्थिति आई थी। तब पार्टी ने आरोप लगाया था कि माइकल लोबो और दिगंबर कामत कांग्रेस के दूसरे विधायकों को एकजुट कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ विधानसभा स्पीकर के समक्ष अयोग्यता की याचिका भी दाखिल की गई थी जिसपर अभी तक फैसला नहीं आया।

कांग्रेस के 11 विधायक जीते थे
इसी साल गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस के 11 उम्मीदवार जीते थे। अब अगर कांग्रेस के यह विधायक पार्टी से नाता तोड़ लेते हैं तो कांग्रेस के पास प्रदेश में मात्र 3 विधायक रह जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
बिहार में राजनीतिक भूचाल आने की आहट ……

अचानक क्या हो रहा जो नीतीश कुमार इतने वेवस दिखने लगे .........

Methods to Impress Czech Women Online dating

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend