ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसानों की मदद को रखें तैयारीः नीतीश

UB India News by UB India News
September 12, 2022
in कृषि, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
किसानों की मदद को रखें तैयारीः नीतीश

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को हवाई सर्वेक्षण कर नालंदा‚ शेखपुरा‚ लखीसराय जमुई‚ मुंगेर‚ बांका‚ भागलपुर‚ खगडिया एवं समस्तीपुर जिले में कम बारिश से उत्पन्न सूखे की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रभावित जिलों के प्रखंड‚ पंचायत व गांव स्तर तक शीघ्र सुखाड की स्थिति का ठीक से आंकलन करने तथा किसानों को सहायता देने के लिए पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान नालंदा जिले के बिंद‚ सरमेरा‚ शेखपुरा जिले के बरबीघा‚ शेखपुरा‚ चिवडा‚ लखीसराय जिले के रामगढ चौक‚ हलसी‚ जमुई जिले के सिकंदरा‚ खैरा‚ गिद्धौर‚ लक्ष्मीपुर ‚ मुंगेर जिले के खडगपुर‚ धरहरा‚ जमालपुर‚ मुंगेर‚ बांका जिले के शंभुगंज‚ फुलीडुमर‚ अमरपुर‚ भागलपुर जिले के जगदीशपुर‚ शाहपुर‚ सुलतानगंज‚ खगडिया जिले के परबत्ता‚ गोगरी‚ खगडिया‚ अलौली तथा समस्तीपुर जिले के हसनगंज‚ रोसडा‚ विभूतिपुर एवं दलसिंहसराय प्रखण्डों में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न संभावित सुखाड की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इन क्षेत्रों में धान की रोपनी के आच्छादन का भी जायजा लिया। उन्होंने गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण के क्रम में मुंगेर एयरपोर्ट पर उतरे। उसके बाद उन्होंने डकरा नाला पंप नहर योजना का निरीक्षण किया और इसे पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के इस योजना को शुरू कराने के निर्देश से इस क्षेत्र के किसानों को काफी राहत मिलेगी।
इस परियोजना के पूर्ण होने से लखीसराय जिले के सूर्यगढा प्रखंड एवं मुंगेर जिला के तीन प्रखंडों मुंगेर सदर‚ जमालपुर एवं धरहरा प्रखण्ड में कुल १५‚२२२ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। दशकों से बंद पडी इस पुरानी परियोजना के शुरू होने से किसानों को सिंचाई कार्य में काफी सहूलियत होगी और उनका कृषि कार्य बेहतर ढंग से हो सकेगा। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ‚ कृषि विभाग के सचिव एन सरवन कुमार‚ आपदा सह जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल थे। मुख्यमंत्री ने नालंदा‚ शेखपुरा‚ लखीसराय जमुई‚ मुंगेर‚ बांका‚ भागलपुर‚ खगडिया व समस्तीपुर जिले का किया हवाई सर्वे ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
विपक्ष में हर दल का अपना राग

विपक्ष में हर दल का अपना राग

चौथी औद्योगिक क्रांति………..

चौथी औद्योगिक क्रांति...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend