ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश को फ्रंट पर कर बैक से बैटिंग कर रहे आरजेडी प्रमुख

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
नीतीश को फ्रंट पर कर बैक से बैटिंग कर रहे आरजेडी प्रमुख
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लगभग एक साल पहले भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) का एक गाना आया था। गाने के बोल थे ‘लालू बिना चालू ई बिहार ना होई’। तब कहा जा रहा था कि उस वक्त विधान परिषद के चुनाव लड़ रहे अनिल सम्राट के लिए भोजपुरी गायक ने यह गाना गाया था। लेकिन इस गाने की प्रासंगिकता आज भी है। अगर ऐसा नहीं होता तो महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) बार-बार लालू यादव ( Lalu Yadav ) के पास नहीं जाते। बिहार में महागठबंधन की सरकार बने एक महीने हो गए। इस एक महीने में नीतीश कुमार, लालू यादव के पास 4 बार गए। मिले और सियासी रणनीति पर चर्चा की।

बीजेपी विरोध के सबसे बड़े चेहरे हैं लालू
एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। नीतीश ने पटना-दिल्ली एक कर दिया है। बावजूद इसके एक बात तो साफ है कि विपक्ष को एकजुट करने में लालू यादव की भूमिका अहम हो गई है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नीतीश कुमार 22 दिन में चार बार लालू यादव से मिल चुके हैं। यही नहीं, दिल्ली जाने से पहले और लौटने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने लालू यादव से मुलाकात की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

दरअसल, लालू हों या नीतीश, दोनों एक ही समाज से आते है। यानी दोनों समाजवादी हैं और जेपी आंदोलन की उपज हैं। लालू शुरू से ही बीजेपी विरोध के सबसे बड़े चेहरे रहे हैं। नीतीश कुमार का मन समय-समय पर बदलता रहा है। कभी बीजेपी के साथ, तो कभी बड़का भैया के साथ। फिलहाल दोनों इन दिनों बीजेपी को रोकने में लगे हैं। 17 अगस्त से पहले लालू दिल्ली में थे। बीमारी का इलाज करा रहे थे। बिहार में पार्टी सत्ता में आई, तो लालू वापस पटना आ गए। तब से वे पटना में ही कैंप किए हुए हैं और लगातार पटना से लेकर दिल्ली तक की सियासत पर नजर बनाए हुए हैं।

लालू के बिना नीतीश की सियास चाल संभव नहीं
नीतीश कुमार जब से NDA से अलग हुए हैं, तब से बीजेपी के खिलाफ हैं। 2024 आम चुनाव में बीजेपी को रोकने का बीड़ा उठाया है। इस काम के लिए वे कांग्रेस समेत संपूर्ण विपक्ष का मेन फ्रंट बनाना चाह रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के साथ पटना में मीटिंग की। बैठक के माध्यम से नीतीश कुमार ने विपक्ष की गोलबंदी का मैसेज देने की कोशिश की। इसके बाद नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए। सोमवार को दिल्ली जाने से पहले नीतीश कुमार ने राबड़ी आवास जाकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की। दोनों के बीच बातचीत हुई, फिर मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए निकल गए। बताया जाता है कि पटना में रहकर लालू यादव ने दिल्ली में नीतीश कुमार के फील्डिंग तैयार की थी। राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं को फोन कर नीतीश कुमार के साथ मीटिंग सेट किया था।

3 दिन में 10 नेताओं से मुलाकात
सीएम नीतीश कुमार पांच सितंबर को राहुल गांधी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के बेटे कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की तस्वीर भी जारी की गई। अगले दिन यानी 6 सितंबर को नीतीश कुमार सीताराम येचूरी और डी राजा के साथ बैठक की। उसी दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मंगलवार को ही नीतीश कुमार ने हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव से भी मिले। इसके बाद शरद यादव से भी नीतीश कुमार ने मुलाकात की। वहीं, सात सितंबर को नीतीश कुमार ने सीपीआई (माले) के राष्ट्रीय महसाचिव दीपांकर भट्टाचार्य के साथ भी बैठक की। इसके बाद विपक्ष के बड़े चहेरे और एनसीपी चीफ शरद पवार के साथ मुलाकात की।

पीएम की रेस में नहीं…
दिल्ली हो या पटना, नीतीश कुमार बार-बार एक ही बात कह रहे हैं वो पीएम की रेस में नहीं है। ऐसा भी कहा जाता है, सियासत में जो कहा जाए, लोग इसका मतलब उल्टा समझते हैं। कुछ दिन पहले HAM प्रमुख जीतनराम मांझी के बयान से भी यही लगा। जब उन्होंने गया में कहा कि अब पीएम नीतीश कहिए। मतलब समझ जाइये। वहीं, लालू यादव एक दशक से तमाम तरह की राजनीतिक झंझावत झेले, जेल गए, लेकिन बीजेपी से नहीं मिले। साफ है नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास जरूर कर रहे हैं लेकिन बैक से बैटिंग तो लालू यादव ही कर रहे हैं। साफ है नीतीश लाख कोशिश कर लें, लेकिन लालू के बिना विपक्ष चालू ना होई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले चुनाव प्रक्रिया में बदलाव के क्या है मायने ………

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले चुनाव प्रक्रिया में बदलाव के क्या है मायने .........

दक्षिण भारतीय सिनेमा में ऐसा क्या है कि दीवाना हो रहा पूरा हिंदुस्तान…………

दक्षिण भारतीय सिनेमा में ऐसा क्या है कि दीवाना हो रहा पूरा हिंदुस्तान............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend