ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश के सबसे बड़े रबर डैम ‘गया जी डैम’ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे उद्घाटन

UB India News by UB India News
July 2, 2024
in Lokshbha2024, कारोबार, गया
0
देश के सबसे बड़े रबर डैम ‘गया जी डैम’ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गया में देश के सबसे बड़े रबर डैम ‘गया जी डैम’ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उद्घाटन करेंगे। गुरुवार को मोक्षदायिनी फल्गु नदी पर विष्णुपद मंदिर के देवघाट के पास बने ‘गया जी डैम’ और सीताकुंड जाने के लिए बनाए गए पुल का लोकार्पण करेंगे। मौके पर सीएम पितृपक्ष मेला महासंगम-2022 की भी शुरुआत करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई अन्य मंत्री भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उद्घाटन से पहले लाइट से सजाया गया रबर डैम।
उद्घाटन से पहले लाइट से सजाया गया रबर डैम।

इस संबंध में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि पितृपक्ष मेला पिछले दो साल के बाद आयोजित किया जा रहा है। इस साल पितृपक्ष मेला में पिछले सालों की तुलना में अधिक संख्या में तीर्थयात्री आने का अनुमान है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

RELATED POSTS

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

सुरक्षा के पूरे इंतजाम

इस दौरान डीएम ने अधिकारियों के साथ एसडीआरएफ के नाव के माध्यम से फल्गु नदी, सीताकुंड सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए। पितृपक्ष मेला को लेकर पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर करीब साढ़े चार हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

डैम का जायजा लेते अधिकारी।
डैम का जायजा लेते अधिकारी।

पिंडदानियों की परेशानी को देखते हुए कराया गया रबर डैम का निर्माण

डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया फल्गु नदी में पानी नहीं रहने के कारण पिंडदान करने वालों को तर्पण देने में काफी कठिनाइयां होती थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर फल्गु नदी के तट पर विष्णुपद मंदिर के नजदीक सालों भर जल उपलब्ध कराने के लिए गया जी डैम का निर्माण कराया गया है।

विष्णुपद मंदिर के निकट फल्गु नदी के सतही प्रवाह को रोकने के लिए 3 मीटर ऊंचा और 411 मीटर की लंबाई में भारत का सबसे लंबा रबर डैम का निर्माण करवाया गया है, जिसमें 65-65 मीटर लंबाई के छह स्पैन हैं। इसके रबर ट्यूब में आधुनिक स्वचालित विधि से हवा भरी और निकाली जा सकती है, जिसके कारण फल्गु नदी के जल के प्रवाह एवं भंडारण को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकेगा।

स्टील पैदल पुल से उतरकर सीताकुंड तक पहुंचने के लिए पैदल पथ भी तैयार किया गया है।
स्टील पैदल पुल से उतरकर सीताकुंड तक पहुंचने के लिए पैदल पथ भी तैयार किया गया है।
यह पोस्ट हमारे साझेदारों Wigs द्वारा प्रायोजित है

इसके साथ ही श्रद्धालुओं के विष्णुपद घाट से सीताकुंड तक पिंडदान हेतु जाने के लिए रबड़ डैम के ऊपर 411 मीटर लंबा स्टील पैदल पूल का भी निर्माण किया गया है। इसके अलावा स्टील पैदल पुल से उतरकर सीताकुंड तक पहुंचने के लिए पैदल पथ भी तैयार किया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुराने घाट की चौड़ाई को बढ़ाते हुए टाइल्स लगे हुए कंक्रीट घाट का निर्माण कराया गया है। श्रद्धालुओं द्वारा पिंडदान के समय उपयोग किए जा रहे नदी के पानी की स्वच्छता बनाए रखने के लिए बाएं तट पर 752 मीटर की लंबाई में भूमिगत मनसरवा नाला का भी निर्माण किया गया है।

वहीं दूसरी मौसम का मिजाज भी गुरुवार को बदला-बदला सा नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। दोपहर के समय बारिश होने की स्थिति बन रही है। यदि मौसम खराब हुआ तो इसका असर कार्यक्रम पर भी पड़ सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

 भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

Next Post
लखनऊ के हनुमान मंदिर की मूर्तियों में तोड़फोड़, आरोपी हुआ गिरफ्तार

लखनऊ के हनुमान मंदिर की मूर्तियों में तोड़फोड़, आरोपी हुआ गिरफ्तार

मुंबई दौरे पर हुई गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक

मुंबई दौरे पर हुई गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend