ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 6 शहरों के 32 ठिकानों पर NIA का छापा, PFI सदस्य से मिले दस्तावेज पर कार्रवाई

UB India News by UB India News
September 8, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना
0
बिहार के 6 शहरों के 32 ठिकानों पर NIA का छापा, PFI सदस्य से मिले दस्तावेज पर कार्रवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले में बिहार के कई जिलोंं में एक साथ छापे मारे हैं. फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद इसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का कनेक्‍शन भी सामने आया था. एनआईए ने उसी सिलसिले में बिहार में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. बता दें कि पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में युवाओं को प्रशिक्षण देने की बात सामने आई थी. इसके अलावा सभा कर लोगों को भड़काने का भी खुलासा हुआ था. इसके तार बिहार के अन्‍य जिलों से जुड़ने के बाद खुफिया एजेंसियों के साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी भी सतर्क हो गई थी.

जानकारी के अनुसार, फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले में  NIA ने बिहार के 6 शहरों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है. कुल 32 जगहों पर रेड डालने की सूचना सामने आ रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी की यह छापेमारी फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल और पीएफआई के कनेक्‍शन को लेकर की जा रही है. एनआईए की टीम गुरुवार सुबह को छपरा, अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज, नालंदा, कटिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और जहानाबाद में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की. सूत्रों का कहना है कि प्रदेश की राजधानी पटना के गौनपुरा समेत 2 जगहों पर भी छापेमारी की गई है. NIA की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है.

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

परवेज आलम के घर पर छापेमारी
छपरा के जलालपुर के माधवपुर पंचायत के रुदलपुर गांव निवासी तथा सरकारी शिक्षक परवेज आलम के घर पर SIT के साथ केंद्रीय टीम ने छापेमारी की है. सुरक्षा के लिहाज से मौके पर बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी की टीम तकरीबन 1 घंटे से परवेज आलम से पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि फुलवारी शरीफ थाना में दर्ज प्राथमिकी में परवेज आलम का नाम 26वें नंबर पर है. जांच एजेंसी का कहना है कि परवेज आलम पीएफआई का एक्टिव मेंबर है. शुरुआती पूछताछ के बाद परवेज को जलालपुर थाना ले जाया गया है.

दरभंगा-मुजफ्फरपुर-कटिहार में भी दबिश
फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले में एनआईए ने दरभंगा, कटिहार और मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी की है. दरभंगा शहर के नीम चौक के निरुद्दीन जंगी के घर के बगल में छापेमारी की गई है. एनआईए की टीम दानिश लॉज में छात्रों से पूछताछ कर रही है. सभी छात्रों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. वहीं, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मुस्तकिन के घर छापेमारी की जा रही है. मुजफ्फरपुर के गौरिहार में NIA की टीम मजहरुल इस्लाम के घर पर दबिश दी है. कटिहार में हसनगंज और बरारी थाना क्षेत्र में रेड डाली गई है.

नक्सल आतंकी फंडिंग पर भी नजर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) बिहार में लगातार छापेमारी कर रही है. बुधवार को भी नक्सल आतंकी फंडिंग मामले में पांच जगहों पर छापेमारी की थी. एजेंसी ने बिहार के जहानाबाद, गया और औरंगाबाद जिलों में छापेमारी की. इससे पहले एनआईए ने तीन सितंबर को माओवादियों की भर्ती और वसूली मामले में बिहार में कई जगह छापा मारा था.

कल भी हुई थी छापेमारी

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया था कि औरंगाबाद, गया, रोहतास और पटना जिले में आरोपियों और संदिग्धों के आधा दर्जन ठिकानों पर तलाशी ली गई थी. मामला शुरू में रोहतास पुलिस ने 12 अप्रैल को दर्ज किया था. बाद में एनआईए ने 26 अप्रैल को दोबारा एफआईआर दर्ज की. अधिकारी ने बताया कि तलाशी में डिजिटल उपकरणों और दस्तावेज समेत आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है. मामले में जांच जारी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
पटना से दिल्ली और कन्याकुमारी से कश्मीर तक के फिजां में सियासत घोल दिया है………

पटना से दिल्ली और कन्याकुमारी से कश्मीर तक के फिजां में सियासत घोल दिया है.........

इंजीनियर प्रियदर्शिनी अरुंधति मेमोरियल व्याख्यान

इंजीनियर प्रियदर्शिनी अरुंधति मेमोरियल व्याख्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend