ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में ‘जंगलराज’ होने की गलत धारणा बनायी जा रही

UB India News by UB India News
September 7, 2022
in पटना, राजद
0
बिहार में ‘जंगलराज’ होने की गलत धारणा बनायी जा रही
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बुधवार को राजधानी पटना (Patna) में सेकंड ईयर इंडिया समिट 2022 का उद्घाटन किया. सीआईआई (CII) की तरफ से आयोजित इस समिट में तेजस्वी ने कहा कि पहले की सरकार में सिर्फ बैठक होती थी, इसका कोई नतीजा नहीं निकलता था. बिहार में जनसंख्या अधिक है, यह सब जानते हैं. यहां अगर संसाधन दिया जाए, बिजली दी जाए तो फिर यहां निवेशकों को भी फायदा होगा. वो जो बनाएंगे उसे यहीं पर खपा (खपत) सकते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में सोच बदलने की जरूरत है. सोच बदलते ही राज्य में निवेशक आएंगे. तेजस्वी ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में लोगों ने यह माहौल बनाया था कि सरकार ठीक नहीं है. मगर अब मजबूत सरकार बनी है. नई सरकार बनी है इसलिए निवेशक आएंगे.

तेजस्वी यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी सरकार बने कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन लोग गलत माहौल बना रहे हैं कि जंगलराज (Jungle In Bihar) आ गया है. राज्य में रातों-रात जंगलराज आ जाना, इसकी गलत धारणा लोगों के मन में बिठाई जा रही है. उन्होंने कहा कि निवेशक खुद बिहार का माहौल देखें. बिहार का अपराधिक डाटा है, उसको भी देखिए. अपराध के मामले में बिहार पूरे देश में 21वें स्थान पर है. लोगों के बीच यहां गलत अवधारणा बनाई जा रही है. इस पूरे मामले को सुधार की जरूरत है. जो भी समस्याएं हैं उनको जल्द से जल्द दूर किया जाएगा.

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

डिप्टी सीएम ने युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देने के अपने चुनावी वादे पर कहा कि रोजगार और सरकारी नौकरी में अंतर है. हमलोग सरकारी नौकरी भी देंगे और रोजगार भी देंगे. लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी संसाधन है उसका उपयोग किया जाएगा.

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार देश की बड़ी समस्या है, लेकिन लोग इसपर चुप हैं. जीएसटी और नोटबंदी पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, और जो इस पर बोलते हैं सरकार के तंत्र उनको परेशान करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
बिहार के 2 जिलों में दुनिया के अंदर सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होते: संजय जायसवाल

बिहार के 2 जिलों में दुनिया के अंदर सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होते: संजय जायसवाल

दलित और अतिपिछड़े दो नौजवानों की हत्या कर अपराधियों ने प्रशासन को लगाया जोरदार तमाचा

दलित और अतिपिछड़े दो नौजवानों की हत्या कर अपराधियों ने प्रशासन को लगाया जोरदार तमाचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend