ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संजय जायसवाल ने नीतीश से पूछा ‘ठगबंधन’ में ‘चंदन’ कौन और ‘भुजंग’ कौन?

UB India News by UB India News
September 6, 2022
in पटना, भाजपा
0
संजय जायसवाल ने नीतीश से पूछा ‘ठगबंधन’ में ‘चंदन’ कौन और ‘भुजंग’ कौन?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच अब ‘चंदन कुमार’ और ‘भुजंग प्रसाद’ की इंट्री हो चुकी है। नीतीश कुमार के एक पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने उन पर जम कर चुटकी ली है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि नीतीश जी सजायाफ्ता लालू जी और बेल पर बाहर तेजस्वी जी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ेंगे? उन्होंने ही कभी कहा था कि “चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटत रहत भुजंग”

संजय जायसवाल ने आगे लिखा कि नीतीश जी तब तो आपने नहीं बताया था, अब तो बता दीजिए। इस ‘ठगबंधन’ में ‘चंदन’ कौन है और ‘भुजंग’ कौन? एक अन्य ट्वीट में उन्होंने नीतीश कुमार से पूछा कि स्वघोषित भावी पीएम उम्मीदवार साहब यह भी बताएं कि ठगबंधन पार्ट-1 में विष किसने फैलाया था? आपने या तब आपको ‘जहर का घूंट’ कहने वालों ने? ठगबंधन पार्ट-2 में भी कोई ‘भुजंग’ है क्या? या आपने अपनी ‘कला’ से ‘विषदंत’ तोड़ दिए हैं?

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

गौरतलब हो कि 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू द्वारा सोशल मीडिया पर आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार जनता से लाइव मुखातिब हुए थे। इसी कार्यक्रम में एक ट्विटर यूजर ने लालू पर शंका जाहिर करते हुए नीतीश से सवाल पूछा था कि यदि इस चुनाव में आप लालू जी के साथ जीतते हैं और अगर उनकी सीटों की संख्या ज्यादा होती है तो आप लालू के साथ बिहार का विकास कैसे करेंगे? इसका जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने रहीम के प्रसिद्ध दोहे “जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग। चंदन विष व्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग॥“ को कोट करते हुए दिया था। उन्होंने माना था कि जैसे चंदन पर सांप लिपटे होने के बावजूद जहर का असर नहीं होता है, वैसे ही उन पर गलत संगत का असर नहीं पड़ेगा।

नीतीश के इस जवाब ने तब काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक कि इन्हीं चुनावों के दरम्यान गांधी मैदान में परिवर्तन रैली को संबोधित हुए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भी नीतीश के इस ट्वीट के जरिए नीतीश-लालू दोनों पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि “निजी सियासी लाभ के लिए गठबंधन (राजद-जदयू) तो कर लिया। लेकिन चुनाव के बाद उनका जहर उगलना तय है। कुछ लोगों ने जहर पिया है, वे चुनाव के बाद उसे उगलेंगे। यह जहर जनता की थाली में ही गिरेगा और जनता मरेगी। बिहार को न जहर पीने वाले की जरूरत है और न जहर पिलाने वाले की। बिहार में कौन भुजंग प्रसाद है और कौन चंदन कुमार, यह पता नहीं।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

Next Post
आरसीपी सिंह ने छोड़़ी पार्टी कहा–डू़बता जहाज है जदयू

किसान पस्‍त और नीतीश कुमार दिल्‍ली में मस्‍त

नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के नहीं बल्कि स्वार्थवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार के पोषक हैं

नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के नहीं बल्कि स्वार्थवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार के पोषक हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend