ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के बाद मणिपुर में भी खेला की तैयारी में थी जदयू, BJP ने अंत समय क्र दी बड़ी सर्जरी

UB India News by UB India News
September 4, 2022
in Lokshbha2024, पटना
0
बिहार के बाद मणिपुर में भी खेला की तैयारी में थी जदयू, BJP ने अंत समय क्र दी बड़ी सर्जरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू और भाजपा के बीच चल रहे द्वंद के बीच अब जेडीयू को बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है. मणिपुर में जदयू के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गये. जिससे पार्टी में खलबली मची है. जदयू बिहार के बाद मणिपुर में भी भाजपा का साथ छोड़ने वाली थी लेकिन उससे ठीक पहले बीजेपी ने जेडीयू के अंदर बड़ी सर्जरी कर दी. जिससे जदयू की ही मुश्किलें बढ़ गयी.

मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल
मणिपुर में जदयू के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गये. मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत जदयू के पांच विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार करते हुए प्रसन्नता जतायी है. जदयू ने इस साल मार्च में विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से छह ने जीत दर्ज की थी.

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सरकार से अलग होने की तैयारी में थी जदयू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर में जदयू कुछ अलग ही तैयारी कर रही थी. एनडीए का दामन छोड़ने के बाद जदयू अब मणिपुर में भी भाजपा से अलग होने की तैयारी में थी. पूर्वोत्तर राज्य की गठबंधन सरकार में शामिल जदयू सरकार से समर्थन वापस लेने की तैयारी कर रही थी. मीडिया रिपोर्ट में किये गये जिक्र के अनुसार, मणिपुर जदयू के अध्यक्ष ने इसके संकेत भी दे दिये थे. पटना में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में विधायकों की आलाकमान से मुलाकात की भी तैयारी चल रही थी.

मणिपुर का सियासी समीकरण
जदयू मणिपुर में जहां भाजपा से अलग होकर सरकार में दिये अपना समर्थन वापस लेने की तैयारी में थी वहीं शुक्रवार को बीजेपी ने बड़ी सर्जरी करते हुए जदयू के पांच विधायकों को अपनी पार्टी में मिला लिया. मणिपुर में भाजपा के पास जदयू समेत 55 विधायकों का समर्थन था. जदयू के 6 विधायक इसमें शामिल थे. जेडीयू अगर साथ छोड़ती तो भाजपा के पास कुल 49 विधायकों का समर्थन बचता. लेकिन अब जदयू के पांच विधायक मिलाने से जदयू के अलग होने पर भी 54 विधायक बचेंगे. जिनमें 32 भाजपा के विधायक हैं.

हाल में ही मणिपुर में राज्य पार्टी का मिला था दर्जा
मणिपुर में राज्य पार्टी का दर्जा मिलने की खुशी एक महीने के अंदर में फीकी पड़ गयी और जदयू मणिपुर में अब एक विधायक वाली पार्टी बनकर रह गयी है. लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए निर्वाचन आयोग ने इलेक्‍शन सिंबल्‍स आदेश के प्रावधानों के तहत जदयू को ये दर्जा दिया था.

राष्ट्रीय पार्टी बनने की तैयारी में जदयू
जदयू को चार राज्यों में राज्य पार्टी का दर्जा मिलते ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाएगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी इस ओर तैयारी को प्राथमिकता बताते हुए आगे की बात अक्सर करते आए हैं. लेकिन भाजपा लगातार जदयू को डैमेज करती जा रही है. इस ओर जदयू को अब विशेष तौर पर ध्यान देने की जरुरत है.

अरुणाचल प्रदेश में भी जदयू के सभी विधायक भाजपा ने तोड़े
बीजेपी ने मणिपुर से पहले अरुणाचल प्रदेश में भी जदयू खेमे में बड़ी सेंधमारी की थी. 2019 में अरुणाचल विधानसभा चुनाव में जदयू के सात प्रत्याशी जीते थे, जिनमें से छह पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके थे. वहीं पिछले 24 अगस्त को बाकी बचे एकमात्र जदयू विधायक को भी भाजपा ने अपने खेमे में मिला लिया था. जदयू के लिए अब ये बड़ी परेशानी बन चुकी है कि एक तरफ जहां वो बिहार से बाहर अन्य राज्यों में पांव पसारने में जुटी है वहीं भाजपा लगातार उसमें सेंधमारी करती जा रही है. जदयू को राज्यों में संगठन को मजबूती देना होगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
भारतीय भाषाओं को ऐसे जोड़ेगी ‘भाषिणी’, जानें- क्या है ये नई डिजिटल पहल

भारतीय भाषाओं को ऐसे जोड़ेगी 'भाषिणी', जानें- क्या है ये नई डिजिटल पहल

ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बना भारत

ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बना भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend