भारत ने एशिया कप टी–20 क्रिकेट टूर्नामेंट के बहुचर्चित मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित कर शानदार आगाज किया। इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले वर्ष टी–20 विश्वकप में मिली हार का बदला भी चुका लिया। भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को १४७ रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पहले ही ओवर में बिना खाता खोले बोल्ड़ हो गये। इसके बाद मैदान पर आये विराट कोहली ने थोड़़ी देर ठहरकर अपने हाथ खोलने शुरू कर दिये। विराट ने ३५ रन बनाकर फॉर्म में आने का संकेत भी दिया। ५० रन के कुल योग पर विराट कोहली आउट हो गये। थोड़़ी देर बाद रोहित शर्मा भी चलते बने। ऐसे में टीम के समझ संकट की घड़़ी आ गयी‚ लेकिन रवींद्र जडे़जा और हार्दिक पांड़¬ा ने पारी को आगे बढ़ाया। अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए आठ रनों की जरूरत थी। ऐसे में क्रिज पर जमे हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़़कर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसे भुवनेश्वर और हार्दिक की अगुवाई में गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। भुवनेश्वर ने चार ओवर में २६ रन देकर चार विकेट लिये‚ जिसमें पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (१०) का बेशकीमती विकेट शामिल था। वहीं हार्दिक ने चार ओवर में २५ रन देकर तीन विकेट चटकाये और पाकिस्तानी मध्यक्रम की कमर तोड़़ दी। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ३३ रन देकर दो विकेट लिये। भारत– पाकिस्तान मैच में खेलने का अर्शदीप का यह पहला अनुभव था। भारत के लिए सभी दस विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाये।भुवनेश्वर कुमार का पहला ओवर काफी सनसनीखेज रहा‚ जिसमें पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के पक्ष में ड़ीआरएस के दो फैसले गये। इसी ओवर में बाबर ने स्ट्रेट ड्राइव पर चौका जड़़ा। अंपायर ने रिजवान को दूसरी गेंद पर पगबाधा आउट दे दिया था‚ लेकिन ड़ीआरएस का फैसला बल्लेबाज के पक्ष में रहा। रिजवान ने ४२ गेंद में ४३ रन बनाये।चार गेंद बाद रिजवान ने विकेट के पीछे कैच थमाया‚लेकिन ‘अल्ट्रा एज‘ देखने के बाद फैसला उनके पक्ष में रहा। भुवनेश्वर और अर्शदीप ने शुरुआती स्पैल में पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाया।भुवनेश्वर ने दूसरे ओवर में बाबर को बाउंसर ड़ालकर चौका दिया और पूल शॉट खेलने के प्रयास में वह शॉर्ट फाइन लेग पर अर्शदीप को कैच दे बैठे। भारत ने तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर आवेश खान को उतारा और उन्होंने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई। रिजवान ने उन्हें छक्का और चौका लगाया‚ लेकिन पांचवीं गेंद पर आवेश ने फखर जमां को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों लपकवाया जिन्हें अनुभव के आधार पर इस बड़़े मुकाबले में ऋषभ पंत की जगह उतारा गया है। दर्शकों के शोर में भारतीयों ने बल्ले पर गेंद लगने की आवाज नहीं सुनी‚ लेकिन फखर खुद मैदान छोड़़कर चले गए । इस समय पाकिस्तान का स्कोर छह ओवर में दो विकेट पर ४३ रन था । रिजवान ने तीसरे विकेट के लिये इफ्तिार अहमद (२२ गेंद में २८ रन) के साथ ४५ रन जोड़़े। हार्दिक ने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर पाकिस्तान को बड़़े स्कोर की ओर बढने से रोक दिया।
इसके बाद उन्होंने एक और शॉर्ट गेंद पर खुशदिल शाह का भी विकेट लिया। पाकिस्तान के लिए ११वें नंबर के बल्लेबाज शाहनवाज दहानी ने आखिरी दो ओवरों में भुवनेश्वर और अर्शदीप के खिलाफ दो छक्के जड़़कर टीम को १५० के पास पहुंचाया। भारत ने आखिरी पांच ओवर में पांच विकेट लिये लेकिन ४५ रन भी दिये।







