ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीबीआई और ईडी के स्पेशल 200 की लैंडिंग कल ही पटना में हो गई थी !

UB India News by UB India News
August 25, 2022
in कानून, खास खबर, पटना
0
सीबीआई और ईडी के स्पेशल 200 की लैंडिंग कल ही पटना में हो गई थी !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मंगलवार को ही सीबीआई और ईडी के स्पेशल 200 की लैंडिंग हो गई थी। इसको लेकर RJD के खेमे में जबरदस्त डर पसर गया था। आरजेडी की मंगलवार की बैठक में तेजस्वी ने अपने सभी नेताओं को बता दिया था कि सीबीआई और ईडी के 200 अफसर-कर्मचारी पटना पहुंच चुके हैं और कभी भी कार्रवाई शुरू कर सकते हैं। लेकिन तेजस्वी समेत RJD के बाकी किसी नेता को ये उम्मीद नहीं थी कि ये सबकुछ बुधवार की सुबह से ही शुरू हो जाएगा। तेजस्वी ने सबको सतर्क रहने के लिए कहा था कि लेकिन सीबीआई और ईडी की टीम ने उन्हें ये मौका ही नहीं दिया। जानिए क्या हुआ था कल की आरजेडी वाली बैठक में…

तेजस्वी ने पहले ही जता दिया था अंदेशा- सूत्र
मंगलवार को जब RJD के विधायक दल की बैठक हुई तो उसमें तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और जगदानंद सिंह समेत सारे नेता मौजूद थे। इसी बैठक के बीच में पार्टी के नेताओं को ये जानकारी दी गई कि सीबीआई और ईडी की जम्बो टीम, जिसमें करीब 200 अफसर और कर्मचारी शामिल हैं, पटना लैंड कर चुके हैं। मीटिंग में ही कह दिया गया कि कभी भी RJD नेताओं के घर छापा पड़ सकता है। हमारे सूत्र के मुताबिक इस जानकारी के बाद तेजस्वी ने अपने सभी नेताओं को सतर्क रहने की सलाह दी थी। ये अलग बात है कि जांच एजेंसियों की स्पेशल 200 ने किसी को ये मौका ही नहीं दिया।
ऐमजॉन पर बड़े ब्रैंड के बेस्ट सेलिंग टैबलैट, खरीदने का शानदार मौका |

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद और लालू प्रसाद परिवार के खास माने जाने वाले सुनील कुमार सिंह सहित राजद के कई नेताओं के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम एक साथ सुनील सिंह, सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद सहित कई नेताओं के ठिकाने पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी नौकरी के बदले जमीन मामले में की गई है, हालांकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है। सुनील सिंह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार के के काफी करीबी माने जाते हैं । पटना में उनके आवास पर छापेमारी के लिए सीआरपीएफ की टुकड़ी को भी तैनात किया गया है।

आरजेडी के कई नेता सीबीआई के रडार पर
सूत्रों का कहना है कि राजद के कई नेता अभी सीबीआई की रडार पर हैं। सीबीआई की इस छापेमारी को लेकर सुनील सिंह ने सवाल करते हुए कहा, ‘आज का ही दिन छापेमारी के लिए क्यों चुना गया है। जानबूझ कर राजद को परेशान किया जा रहा है। ये सब केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है।’ इधर, जदयू के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी का बिहार में खतरनाक तरीके से राजनीति इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण करने वाली है और आप सीबीआई, ईडी से शक्ति परीक्षण करवा रहे हैं। मगर आप महागठबंधन के विधायकों पर दबाव नहीं बना पाएंगे। बिहार की जनता सब देख रही है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले आरजेडी के चार नेताओं के घर पड़ रही CBI की रेड ,गुरुग्राम में तेजस्वी यादव के मॉल पहुंची टीम

बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले आरजेडी के चार नेताओं के घर पड़ रही CBI की रेड ,गुरुग्राम में तेजस्वी यादव के मॉल पहुंची टीम

विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा के स्पीकर पद से दिया इस्तीफा ,विधानसभा दोपहर दो बजे के लिए स्थगित, नरेंद्र नारायण होंगे कार्यवाहक अध्यक्ष

विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा के स्पीकर पद से दिया इस्तीफा ,विधानसभा दोपहर दो बजे के लिए स्थगित, नरेंद्र नारायण होंगे कार्यवाहक अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend